एक्सप्लोरर

Pipal Puja: रविवार को इसलिए नहीं की जाती है पीपल की पूजा, जानें इससे जुड़ी पौराणिक मान्यता

Peepal Puja Rules: हिंदू धर्म में पीपल की पूजा का व‍िशेष महत्‍व होता है. इसकी पूजा करने से कई तरह के ग्रह-दोष शांत होते हैं. हालांकि पीपल की पूजा से जुड़े खास नियम होते हैं.

Pipal Puja Niyam: सनातन धर्म में देवी-देवताओं के साथ-साथ कई पेड़-पौधों को भी देवतुल्य माना गया है. कई ऐसे कई पेड़-पौधे, नदियां और पर्वत हैं जिनकी पूजा की जाती है. इनसे जुड़ी कई धार्मिक मान्यताएं हैं. सनातन धर्म में तुलसी से लेकर केले के पेड़ तक की पूजा की जाती है. हिंदू धर्म में पीपल का पेड़ की भी पूजा करने का विधान है. इस पेड़ को बहुत पवित्र माना जाता है.

धार्मिक पुराणों के अनुसार, पीपल के वृक्ष में सभी देवी-देवताओं का वास होता है. देवताओं के साथ-साथ इस पेड़ पर प्रेत-आत्माओं और पितरों का भी वास होता है. पीपल के पेड़ को भगवान विष्णु का भी स्वरूप माना जाता है. जो लोग पीपल की पूजा और सेवा करते हैं उन्हें हर तरह के पापों से मुक्ति मिल जाती है. हालांकि पीपल के पेड़ से जुड़े खास नियम हैं.

पीपल की पूजा से जुड़े नियम

रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा नहीं करनी चाहिए. इस दिन पीपल की पूजा करना अशुभ माना जाता है. माना जाता है कि रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से आर्थिक स्थिति खराब होती है. इतना ही नहीं रविवार के दिन पीपल की पूजा करने से शारीरिक कष्टों का भी सामना करना पड़ता है. पीपल के पेड़ की पूजा के लिए शनिवार का दिन उत्तम माना जाता है. 

शनिवार के दिन पीपल के सामने दीया जलाने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है. पीपल की पूजा के लिए शनिवार का दिन शुभ होता है, वहीं रविवार के दिन इसकी पूजा करना अशुभ माना जाता है. जानते हैं आखिर रविवारे के दिन पीपल के पेड़ की पूजा क्यों नहीं की जाती है.

पीपल के पेड़ से जुड़ी पौराणिक कथा

पौराणिक कथा के अनुसार भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी और उनकी बहन दरिद्रा दोनों को ही पीपल के वृक्ष में वास करने के लिए स्थान दिया. दरिद्रा को अलक्ष्मी भी कहा जाता है. इस तरह माता लक्ष्मी अपनी बड़ी बहन अलक्ष्मी के साथ पीपल के वृक्ष में रहने लगीं. एक बार जब भगवान विष्णु ने माता लक्ष्मी के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा तो उन्होंने पहले अपनी बड़ी बहन के विवाह का आग्रह किया. 

अलक्ष्मी की इच्छा थी कि उनका विवाह किसी ऐसे व्यक्ति से हो जो पूजा पाठ न करता हो. अलक्ष्मी की इच्छा के अनुसार भगवान विष्णु ने उनका विवाह एक ऐसे ही ऋषि से करा दिया. विवाह के बाद भगवान विष्णु ने अलक्ष्मी और उसके पति ऋषि को रविवार के दिन ही अपने निवास स्थान पीपल में निवास करने का स्थान दे दिया. 

तभी से ऐसा माना जाने लगा कि रविवार के दिन पीपल के पेड़ पर दरिद्रा यानी अलक्ष्मी का वास होता है. रविवार को पीपल की पूजा करने से अलक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं और घर में दरिद्रता का वास होता है. इसलिए रविवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा नहीं करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

इस हफ्ते इन मूलांक वालों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, मान-सम्मान का मिलेगा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अक्टूबर में 2 बड़े ग्रहों की बदलेगी चाल, वक्री होंगे शुक्र-बुध; राजनीति से बाजार तक बड़े उलटफेर के संकेत
अक्टूबर में बदलेगी 2 बड़े ग्रहों की चाल: सूर्य-गुरु का गोचर, शुक्र-बुध होंगे वक्री; जानें 5 महायोगों और देश-दुनिया पर प्रभाव
टैरो राशिफल 10 अक्टूबर 2026: मकर को कई स्रोतों से बंपर धन लाभ, धनु के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 10 अक्टूबर 2026: मकर को कई स्रोतों से बंपर धन लाभ, धनु के लिए भाग्यशाली दिन; जानें 12 राशियों का भाग्य
10 अक्टूबर को सर्वपितृ अमावस्या: जिन पूर्वजों की मृत्यु तिथि नहीं मालूम, उनका श्राद्ध कैसे करें?
पूर्वजों की मृत्यु तिथि नहीं मालूम तो श्राद्ध कब और कैसे करें?
Kal Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर ऐन्द्र योग से, मेष को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को प्रोजेक्ट हेड का पद!
Kal Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर ऐन्द्र योग से, मेष को बड़ा इंक्रीमेंट और कन्या को प्रोजेक्ट हेड का पद!

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget