एक्सप्लोरर

Number 13 Numerology: अंक 13: शुभ या अशुभ? अंक ज्योतिष का रहस्य और अंधविश्वास!

Number 13 Numerology: दुनियाभर में अंक 13 को ज्यादातर लोग अशुभ मानते हैं. लेकिन क्या वाकई में अंक 13 अशुभ होता है? आज इस लेख से हम अंकशास्त्र की मदद से अंक 13 के पीछे का रहस्य जानेंगे.

Number 13 is Good or Bad: अंक शास्त्र में 13 नंबर का काफी महत्व है. ऐसे में ज्यादातर लोग अंक 13 को अशुभ मानते हैं. लेकिन ज्यादातर ज्योतिष इस अंक को शुभ मानते हैं. अंक 13 का इस्तेमाल आध्यात्मिक और तांत्रिक क्रियाओं के लिए किया जाता है. हो सकता है कि इस कारण लोग अंक 13 को अशुभ मानते हैं. आज हम यहीं जानेंगे कि क्या सच में अंक 13 अशुभ है? और बड़ी बड़ी इमारतों में क्यों अंक 13 का कोई फ्लोर क्यों नहीं होता है?

दुनिया भर के अधिकतर लोग अंक 13 को शुभ नहीं मानते हैं. लेकिन ज्योतिष विद्या में इस अंक को भविष्य से जुड़ा अंक कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस अंक में राहु और हर्षल की ऊर्जा होती है. नव ग्रहों के अलावा एक अन्य ग्रह जिसे हर्षल (यूरेनस) कहते हैं. अंक शास्त्र में अंक 13 पर सूर्य और बृहस्पति का भी असर होता है. माना जाता है कि इस अंक पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है. 13 अंक से जुड़े लोगों का अध्यात्म, जादू और तंत्र विद्या पर काफी पकड़ होती है. अंक 13 से जुड़े लोग कम उम्र में ही ऊंचाइयों की बुलंदियों पर पहुंच जाते हैं. 

अंक 13 ताकतवर क्यों है?
अंक शास्त्र के मुताबिक अंक 13 का मान 4 होता है. (13= 1+3=4) इसे कर्म का प्रतीक माना जाता है. अंक शास्त्र के मुताबिक अंक ज्योतिष में इसे सभी अंकों का गुरु कहा जाता है. ऐसे में अंक 13 चमत्कारी होने के साथ सही और अनुकूल भी है. इसलिए अंक 13 को अशुभ मानना सही नहीं है. हिंदू धर्म में 13 अंक का विशेष महत्व है. यह अंक भगवान शिव को समर्पित है. इसलिए 13वें दिन यानी त्रयोदशी के मौके पर ही प्रदोष व्रत रखा जाता है. ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस दिन कोई शुभ काम करना सही माना जाता है. 13 अंक से डरना नहीं चाहिए.

वहीं अंक 13 को लेकर कई तरह के अंधविश्वास भी काफी प्रचलित है. माना जाता है कि ईसा मसीह के अंतिम भोज में कुल 13 लोग शामिल थे. उसी भोज के बाद उनके साथ धोखा करके सूली पर चढ़ा दिया गया था. इस वजह से ये विश्वास बन चुका है कि 13 अंक शुभ नहीं होता है. अंक 13 को लेकर पूरी दुनिया में इस खास तरह के डर को ट्रिस्काइडेफोबिया (Triskaidekaphobia) कहते हैं.

जिसमें व्यक्ति अंक 13 को देखकर डरने लग जाता है. वहीं इसी कारण बड़ी बड़ी इमारतों और बिल्डिंगों में 13 अंक का कोई फ्लोर नहीं होता है. ऐसे में बड़ी बड़ी इमारतों में फ्लोर 12 के बाद या तो 12A होगा या सीधा 14 फ्लोर होता है. हालांकि ये पूरी तरह से एक अंधविश्वास है, जो धीरे धीरे लोगों के बीच से खत्म होता जा रहा है.  

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!
क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
House No. Numerology: क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget