एक्सप्लोरर

New Year 2025: नये साल में कौन से देवता संकटों से बचाएंगे, 2025 में किस ग्रह की पड़ेगी मार

New Year 2025: साल 2025 आने वाला है. नये साल का सभी को बेसब्री से इंतजार है. नववर्ष सभी के लिए विशेष है, क्योंकि आने वाले साल में कुछ ऐसा हो रह है जो सभी को प्रभावित करने जा रहा है.

New Year 2025: हैप्पी न्यू ईयर का स्वागत करने के लिए लोग तैयार हैं. साल 2025 खास है. ग्रहों की चाल देश-दुनिया के साथ-साथ मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों को भी प्रभावित करने जा रही है. धन, करियर, बिजनेस, जॉब, लव लाइफ, सेहत सभी पर असर ग्रहों के गोचर का प्रभाव देखने को मिल रहा है. 

साल 2025 में आने वाले संकटों से कौन बचा सकता है. जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं. लाभ-हानि लगी रहती है. लेकिन इसबार नये साल में सभी की लाइफ में कुछ विशेष घटित होने के संकेत मिल रहे हैं. ऐसी में स्थिति में विशेष पूजा और उपाय से ही हानि को कम और लाभ को बढ़ाया जा सकता है. वैदिक ज्योतिष संकट और समाधान दोनों पर प्रकाश डालता है. वर्ष 2025 में किस देवता की पूजा करने से जीवन आनंदमय व्यतीत हो सकता है, इसे जानना अत्यंत जरूरी है.

साल 2025 में मंगल का चलेगा हंटर!
मंगल ग्रह को ज्योतिष में ग्रहों का सेनापति बताया गया है. इसका स्वभाव उग्र है. यही कारण है कि मंगल प्रधान व्यक्ति को गुस्सा जल्दी आता है. कुंडली में मंगल ग्रह यदि पाप ग्रह या शत्रु ग्रहों से पीड़ित हो तो ये आग में घी का काम करता है. यानि इसके जीवन में भयंकर नतीजे देखने को मिलते हैं. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 2+0+2+5 का योग 9 बन रहा है. 9 अंक ज्योतिष में मंगल ग्रह का है. यानि नववर्ष में मंगल का प्रभाव देखने को मिलेगा.

जिन लोगों का जन्म 9,18 और 27 की डेट में हुआ है उन्हे इस साल विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. कुंडली में यदि मंगल शुभ और बलवान है तो ये मंगल जीवन में अपार सफलताएं लेकर आने वाला है. अंक ज्योतिष में 9 नंबर को पूर्णता को दर्शाता है. 

हनुमान जी की करें पूजा
मंगल के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सभी को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. हिंदू धर्म में हनुमान जी को संकट मोचक बताया गया है. संकट से उभारने में हनुमान जी कलियुग में सबसे उपयुक्त देवता माने जाते हैं. सब सुख लहै तुम्हारी सरना, तुम रक्षक काहू को डरना' हनुमान चालीसा की ये चौपाई इसी बात को बताती है. नववर्ष में जो लोग नित्य हनुमान जी की पूजा करेंगे. मंगलवार को व्रत रखकर उपासना करेंगे, उन्हें मंगल की अशुभता छू भी नहीं पाएगी. वहीं इसके साथ इन बातों का भी ध्यान रखें-

  • गुस्से पर काबू करें
  • किसी का बुरा न करें
  • दूसरों की निंदा करने से बचें
  • आग और मशीनों के प्रयोग में अत्यंत सावधानी बरतें
  • कठोर न बोलें
  • बड़े भाई-बहनों की आदर करें, उन्हें नाराज न करें
  • रक्तदान करें
  • गंभीर रोग से पीड़ित व्यक्तियों की मदद करें
  • जीव-जंतुओं की रक्षा करें
  • निर्धन कन्याओं के कल्याण के लिए दान आदि का कार्य करें

यह भी पढ़ें- Prediction 2025: साल 2025 कैसा रहेगा? मौसम से लेकर जान लें देश-दुनिया से जु़ड़ी भविष्यवाणी

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: मूलांक 4 वाले दिखावे में नहीं, बचत और सही निवेश में रखते हैं यकीन; जानिए करियर और स्वभाव का पूरा सच
क्या आप भी 4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे हैं? जानिए आपकी कौन सी एक आदत छीन लेती है तरक्की के बड़े मौके!
क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
House No. Numerology: क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
क्या सावन सूर्य ग्रहण पर चमकेगा आपका लकी नंबर? जानें नामाक्षरों पर प्रभाव
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज
रातों-रात बदलेगी किस्मत! सावन ग्रहण काल में अपने डेट ऑफ बर्थ के हिसाब से घर लाएं ये चीज

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget