एक्सप्लोरर

Janmashtami Upay 2023: जन्माष्टमी पर करें ये आसान से उपाय, कान्हा की कृपा से मिलेगी हर कष्ट से मुक्ति

Janmashtami upay: जन्माष्टमी का त्योहार पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है. इस दिन कुछ उपाय करने से जीवन के कई कष्ट दूर होते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है.

Krishna Janmashtami Date: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, जन्माष्टमी का त्योहार कृष्ण पक्ष की अष्टमी के दिन मनाया जाता है. यह दिन भगवान श्री कृष्ण के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है. यह त्योहार पूरे भारत में धूम-धाम से मनाया जाता है. इस त्योहार को कृष्ण जन्माष्टमी, श्री जयंती, गोकुलाष्टमी और श्रीकृष्ण जयंती जैसे नामों से भी जाना जाता है. इस साल गृहस्थ जीवन वाले 6 सितंबर को जन्मोत्सव मनाएंगे. वहीं वैष्णव संप्रदाय में 07 सिंतबर को जन्माष्टमी का उत्सव मनाया जाएगा.

जन्माष्टमी के दिन करें ये उपाय

    • भगवान श्रीकृष्ण का जन्म जन्माष्टमी की रात 12 बजे  हुआ था. इसलिए धार्मिक ग्रंथों में इस समय को बहुत शुभ माना गया है. जन्माष्टमी की रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण का केसर मिश्रित दूध से अभिषेक करने से जीवन में स्थाई सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है. 

  • जन्माष्टमी की शाम को घर में तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाने से परिवार में चल रहे लड़ाई-झगड़े समाप्त होते हैं. इस दिन 'ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करते हुए तुलसी की 11 बार परिक्रमा करें. इससे परिवार में प्रेम का वातावरण बना रहता है.
  • जन्माष्टमी के दिन सुबह किसी भी राधा-कृष्ण मंदिर में जाकर श्रीकृष्ण जी को पीले फूलों की माला चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इससे धन लाभ के प्रबल योग बनते हैं और आर्थिक समस्या दूर होने लगती है. इस दिन भगवान को पीले रंग के कपड़े, पीले फल, पीला अनाज और पीली मिठाई दान करने से जीवन में धन और यश बढ़ता है.
  • जन्माष्टमी के दिन बाल गोपाल को पूजा करते समय एक पान का पत्ता भी अर्पित करें. पत्ते पर सिंदूर से श्री लिखें और फिर उसको पूजा करने के बाद जहां पैसा रखते हों, वहां रख दें. ऐसा करने से घर में चल रही आर्थिक तंगी दूर होती है.
  • कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह स्नान व ध्यान के बाद बाल गोपाल को नई पोशाक पहनाएं, भोग लगाएं और गोपी चंदन से श्रृंगार करें. उसके बाद पास के राधा कृष्ण मंदिर में जाकर वैजयंती फूलों की माला अर्पित करें. इस उपाय को करने से भगवान कृष्ण का आशीर्वाद मिलता है और सारे रुके हुए कार्य पूरे होते हैं.
  • जन्माष्टमी के दिन गाय और उसके बछड़े की सेवा करनी चाहिए. इस दिन गाय और उसके बछड़े की मूर्ति लाएं और बाल गोपाल की मूर्ति के पास रखकर उसकी भी पूजा करें. ऐसा करने से भगवान कृष्ण की कृपा से संतान संबंधी शुभ समाचार सुनने को मिलता है. 

ये भी पढ़ें

आने वाली है हरियाली तीज, जानें इस दिन से जुड़ी परंपराओं के बारे में

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget