एक्सप्लोरर

Horoscope Today 17 June 2022: मेष, मिथुन को हो सकती है धन की हानि, सभी राशियों का जानें राशिफल

Horoscope Today 17 June 2022, Aaj Ka Rashifal in Hindi: कर्क राशि, तुला, धनु, मीन राशि वालों के लिए 17 जून 2022 का दिन खास है. सभी 12 राशियों का जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi).

Horoscope Today 17 June 2022, Aaj Ka Rashifal, Daily Horoscope: पंचांग के अनुसार आज 17 जून 2022 शुक्रवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है और ऐंद्र योग बना हुआ है. आज का दिन बहुत ही शुभ है. आज चंद्रमा मकर राशि में गोचर कर रहा है. आज उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है. आइए जानते हैं आज का राशिफल-

मेष- आज के दिन आप लाभ की ओर आकर्षित नजर आएंगे. वहीं दूसरी ओर सोशल नेटवर्क को बढ़ाने पर ध्यान देना होगा. ऑफिशियल कार्यों में कम्युनिकेशन स्किल का पूरा प्रयोग करना होगा. व्यापारियों को वाद-विवाद में नहीं पड़ना है, खास कर ग्राहकों के साथ बेवजह बहस कतई न करें क्योंकि छोटे-छोटे विवाद भी बड़ा रूप ले लेते है. सेहत को लेकर पेट दर्द, कमर दर्द जैसी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. यदि आप नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते हैं, तो आज से व्यायाम करना प्रारंभ कर दें. बड़े भाई की ओर से आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है. वहीं दूसरी ओर संतान को लेकर चिंता रहेगी.

वृष- आज के दिन नेटवर्क को बढ़ाते हुए अपने फोन के कांटेक्ट बुक को भी बढ़ाना होगा, यानी अपने मित्रों की संख्या बढ़ानी है. जो लोग लाइजनिंग से संबंधित काम करते हैं उनके लिए दिन महत्वपूर्ण है. ऑफिशियल कार्यों को करने पर फोकस करें और सहकर्मियों के साथ व्यवहार मित्रवत रखें. बैंक के कार्यों के लिए दिन उपयुक्त है छोटे निवेश करना उचित रहेगा. कमर में दर्द की समस्या हो सकती है. जिन लोगों ने कई बड़े कर्ज ले रखे हैं उनको इसको लेकर चिंता रहेगी.

मिथुन- आज के दिन जिन लोगों का जन्मदिन है उन्हें जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए. ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि आज जितना हो सके खुद को अपडेट रखें. ऑफिस के कार्यों में यदि मन न लगे तो धीरे धीरे ही सही मगर कार्यों में लगे रहना है. ग्रहीय स्थितियों को देखते हुए व्यापारियों को आज के दिन कानूनी दांव-पेंच से बचकर रहने की सलाह दी जाती है. सेहत में कंधों का दर्द परेशान कर सकता है. जीवनसाथी को लेकर कुछ तनाव रहेगा, तो वहीं छोटी-छोटी बातों को लेकर एक दूसरे के साथ तू तू मैं मैं विवाद को और बढ़ाने वाला होगा.

कर्क- आज के दिन अपने मन को सकारात्मकता की ओर बढ़ाना होगा. धार्मिक कार्यों में मन लगाना लाभकारी रहेगा, जिससे आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे. यदि कंपनी में आप अधिकारी पद पर हैं तो कर्मचारियों के प्रति व्यवहार को नरम बनाए रखने में ही भलाई है. व्यापार में पिछले दिनों की गई प्लानिंग में सफलता मिलेगी. विद्युत उपकरणों का कारोबार करने वालों को अधिक मुनाफा प्राप्त हो सकता है. हृदय का विशेष ध्यान रखना चाहिए, साथ ही डॉक्टर की निर्देशानुसार कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते है. छोटे भाई बहनों का ध्यान रखें यदि उन्हें आपकी आवश्यकता है तो मदद अवश्य करें. 

सिंह- आज के दिन मन मुताबिक काम होगा, जिसको लेकर मन में उत्साह और प्रसन्नता को महसूस करेंगे, वहीं दूसरी ओर कार्यों को शक्ति एवं स्फूर्ति के साथ कर पाएंगे. ऑफिशियल कार्यों में परिवर्तन हो सकता है, इसलिए आपको जो भी कार्य दिया जाए उसे प्रसन्नता के साथ करना चाहिए. बिजली से संबंधित कारोबार करने वालों को मुनाफा हाथ लग सकता है. सेहत में हृदय रोगियों को सचेत रहना चाहिए.  गायन में रूचि रखने वाले युवाओं को अच्छा मौका हाथ लग सकता है. परिवार के साथ मिलकर घर पर ही नियमों का पालन करते हुए, धार्मिक अनुष्ठान करा सकते हैं. इससे मानसिक शांति बढ़ेगी और घर का माहौल सकारात्मक होगा.

कन्या - आज के दिन सभी के साथ विनम्रता से बात करें, क्योंकि अहंकार आपके जीवन में बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है. ऑफिस में प्रेम पूर्ण वातावरण बनाकर रखें. नकारात्मक ग्रह भ्रम की स्थिति में डाल सकते हैं. गैर जरूरी कार्य को दरकिनार करते हुए महत्वपूर्ण कार्य को पहले निपटाना होगा. व्यवसाय में पैसे के लेन-देन को लेकर सजग रहना होगा, बड़े पैसे के लेनदेन पर भी ध्यान रखें. विद्यार्थी वर्ग नोट्स संभाल कर रखें. हो सकता है दिन के अंत तक आपको स्वास्थ्य से संबंधित कुछ समस्या का सामना करना पड़े. रात को जल्दी सोना आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा होगा. मां को दिनचर्या ठीक करने की सलाह दें. 

तुला- आज के दिन आपको ग्रहों की सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी. जो लोग जॉब की तलाश में है उनको इस ओर सफलता मिलने के योग बन रहें हैं. व्यापार के मामले में नई योजनाएं बना सकते हैं, आपके साथी आपकी योजनाओं को लागू करने के लिए आपका साथ देंगे. ग्राहकों से अपना बकाया धन मांग सकते हैं, जिससे व्यवसाय में चल रही आर्थिक समस्या से कुछ राहत मिलेगी. कोल्ड जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है, अधिक ठंडी चीजों के सेवन से परहेज करना होगा. संतान का स्वास्थ्य कुछ नरम हो सकता है, उसके साथ समय व्यतीत करें. परिवार के सदस्यों के प्रति क्रोध करने से बचे. 

वृश्चिक- आज के दिन जो भी कार्य करें उसे पूरे मन के साथ करना होगा. दूसरों के सामने अपनी बात रखने का पूरा मौका मिलेगा, ऐसे में दिल की बात भी शेयर कर सकते हैं. ऑफिस में नयी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, इसे खुश होकर लेना चाहिए. इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित व्यापार करने वालों को व्यापार में सफलता मिलेगी. सरकारी कार्यों में रुकावटें आ सकती है. जिसको लेकर थोड़े चिंतित रहेंगे. हेल्थ में आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है इसका एकमात्र उपाय तनाव से दूर रहना है. युवा वर्ग बेवजह घर से बाहर न निकलें, घर पर रहते हुए मनपसंद कार्य करने चाहिए.

धनु- आज के दिन आलस्य कार्य को बाधित कर सकता है इसलिए ऊर्जा के साथ सभी कार्यों को निपटाने की ठान लेनी चाहिए. जो लोग शोधपरक कार्य करते हैं उनके लिए आज का दिन शुभ है, इस क्षेत्र में आपके द्वारा की गई प्लानिंग सफलता की ओर ले जाएगी. व्यापारियों को अपने मुनाफे का कुछ हिस्सा दान में देना पुण्यों की बढ़ोतरी कराएगा. पेट के रोगियों को सचेत रहना होगा. आप से प्रतिस्पर्धा रखने वाले एवं ईर्ष्या करने वालों के दाँत खट्टे होंगे. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा जिससे वह विषयों को याद करने व उसे समझने में सफल होंगे. एकाग्रता को बढ़ाने वाले व्यायाम फायदेमंद साबित होंगे.

मकर- आज के दिन मन में कुछ नकारात्मक विचार आ सकते हैं. ध्यान रहें कि किसी भी समस्या को लेकर भय ग्रस्त न हो उसका डटकर मुकाबला करें, सफलता अवश्य मिलेगी. जॉब करने वाले व्यक्तियों को ऑफिस में कुछ नये काम की जिम्मेदारी मिल सकती है. व्यापारी वर्ग के लिए आज बहुत मुनाफा नहीं दिखाई दे रहा है. शरीर में पित्त की मात्रा बढ़ेगी लगातार बढ़ती एसिडिटी अल्सर का रूप भी ले सकती है. पिता की सेहत का ध्यान रखने की आवश्यकता है. उन्हें चलते - फिरते समय चोट-चपेट से बचकर रहने के लिए अलर्ट करें. संतान की पढ़ाई की ओर आज वक्त मिले तो एक नजर जरूर देखें.

कुंभ- आज के दिन मानसिक तनावों का असर स्वास्थ्य पर पड़ता हुआ दिखाई देगा, इसलिए हो सके तो सभी परेशानियों को भूलकर कूल रहना चाहिए. ऑफिशियल कार्य को करते समय जल्दबाजी न करें, क्योंकि हड़बड़ाहट में किया गया कार्य बिगड़ सकता है. व्यवसाय में उत्साह के साथ आर्थिक शक्ति का प्रदर्शन कर पाएंगे. खाद्य पदार्थों का व्यापार करने वालों को सफलता मिल सकती है. सेहत में विषाक्त रोग से परेशान व चिंता करने के बजाए, नियमों का पालन करें क्योंकि अपनी सुरक्षा स्वयं के हाथों में है इस बात का ध्यान रखें. परिवार के साथ हंसी मजाक करें जिससे की यह कठिन समय कट जाए.

मीन- आज के दिन की शुरुआत भक्ति भाव के साथ करें. हो सके तो देवी उपासना करना चाहिए. साथ ही मीठा बना कर भोग लगाएं. ऑफिस के कार्यों में अधिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करना होगा, जिससे गलतियां नहीं होगी. व्यापारियों को सरकार के नियमों का पालन करना चाहिए, अन्यथा अर्थदण्ड भुगतना पड़ सकता है. गिरकर चोट लगने की आशंका है, खासकर बाथरूम को यूज करते समय इस बात का ध्यान रखें. विद्यार्थी वर्ग रचनात्मक कार्य करें, लेखन शैली पर ध्यान दें. यह आपके भविष्य के लिए कारगर साबित होगा. घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है. उसके लिए पहले से ही तैयार रहें.

Shani Dev: शनि देव जुलाई में फिर बदलने जा रहे हैं राशि, मकर राशि में प्रवेश करते ही इन राशियों की बढ़ा देंगे मुश्किलें

Krodh Yoga: राहु और शुक्र की युति से बनता है 'क्रोध योग', मेष राशि वालों को रहना होगा सावधान 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Kal Ka Rashifal 23 August 2026: रविवार को पवित्रा एकादशी और सर्वार्थ सिद्धि योग से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, पदोन्नति व बंपर धन लाभ के योग!
Budh Gochar 2026: आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
आज शाम 7:31 बजे बदलेगी बुध की चाल, 17 दिन न करें ये गलती
सूर्य का सिंह में महागोचर: अशुभ प्रभाव से बचने के लिए रोज करें ये 3 आसान काम, ज्योतिषाचार्य से जानें सही विधि
17 सितंबर तक सिंह राशि में रहेंगे सूर्य देव, जानें किन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान, पढ़ें मेष से मीन तक पूरा राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 August 2026: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?
22 अगस्त राशिफल: 2:50 बजे एक साथ बदलेगा नक्षत्र और चंद्र राशि, किस पर क्या असर?

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
क्या किसी गेंदबाज ने टेस्ट मैच में लिए हैं 20 विकेट?
रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स
रवि तेजा की 'इरुमुडी' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज?जानें- डिटेल्स
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
राहुल vs सरकार: पेपर लीक से पेलेट गन तक कांग्रेस आक्रामक, BJP का पलटवार
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
WhatsApp Storage भर गया? जरूरी चैट डिलीट किए बिना करें खाली
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास
हरियाणा TET का रिजल्ट जारी, 16.57% अभ्यर्थी हुए पास 
Embed widget