एक्सप्लोरर

19 अप्रैल राशिफल: सिंह राशि वालों को धन लाभ होने की संभावना है, जानें अन्य राशियों का भाग्य

कुम्भ राशि वाले आज के दिन का शुभारम्भ किसी गरीब को क्षमतानुसार दान करने से स्टार्ट करें.मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए काम-काम और केवल काम का ही रहने वाला है.

मेष- आज के दिन कार्यों में गलती के चलते मान- प्रतिष्ठा को हानी पहुंच सकती है, इसलिए ऐसा न करें. जिससे आपको शर्मिंदा होना पड़े. नौकरी में स्थितियां सामान्य रहेंगी. फुटकर व्यापारियों को मार्केट से अधिक लाभ लेने के लिए बड़ी ख़रीददारी में पैसे निवेश करने से बचना चाहिए. सेहत की बात करें जिन्हें हाई कोलेस्टेरॉल कि समस्या है उन्हें अपने खान-पान पर अधिक ध्यान देना होगा. अग्नि संबंधित कार्य करते समय सावधान रहें दुर्घटना हो सकती है. यदि घर में पानी से संबंधित कोई कार्य पेंडिग चल रहा है तो आज इसे ठीक कर लें. परिवार में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है.

वृष- आज के दिन सही और गलत के फर्क को समझना होगा दूसरे चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसा कर अपना उल्लू सीधा कर सकते हैं. बेहतरीन कामों से अपनी स्थिति काफी मजबूत करेंगें किसी भी काम को पूरी लगन व मेहनत से करें. होटल संबंधित व्यापारिक कार्यों में भी कुछ समय के लिए असफलता रहेगी. विद्यार्थियों को यह समय अपने पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना चाहिए नहीं तो वह अपने याद किए विषयों को भूल सकते है. हेल्थ में पाचन तंत्र से संबंधित रोगों के प्रति सावधान रहें. जीवनसाथी की भावनाओं को गंभीरता से लें. ननिहाल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है.

मिथुन- आज का दिन आपके लिए काम काम और केवल काम का ही रहने वाला है. आलस्य को बिल्कुल भी स्थान न दें. मेहनत पर ही ध्यान केन्द्रित करके रखना होगा, आपके द्वारा की गयी मेहनत रंग लाएगी. तेल का कारोबार करने वालों को सावधानी रखनी होगी, आर्थिक नुकसान हो सकता है. लेखन से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा. स्वास्थ्य की बात करें तो आँखों में कोई दिक्कत चल रही है तो अत्यधिक मोबाईल लैपटॉप और टी.वी का प्रयोग करने से बचें घर का वातावरण कूल रखें, संबंधों को सुधारने का प्रयास करें. किसी अपने को मनाने के लिए समय उपयुक्त है.

कर्क- आज के दिन आध्यात्मिक भाव जागृत करके रखना होगा हो सके तो कोई धार्मिक पाठ को पढ़ें. भगवत् भजन में भी समय देना उपयुक्त रहेगा. नौकरी से जुड़े लोग मेहनत करते रहें जल्द ही शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार में पार्टनर के द्वारा लिए गए फैसलों पर उनका साथ दें न की विरोध करें, वहीं दूसरी ओर अनावश्यक व्यय से नुकसान होने की आशंका है. विद्यार्थियों को आलस्य के चलते पढ़ाई में कुछ कम मन लगेगा. सेहत की बात करें तो ठण्ड गर्म की स्थिति आपके स्वास्थ्य में गिरावट कर सकती है. पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिन्ता रहेगी.

सिंह- आज के दिन आपको धन लाभ होने की संभावना है. यदि किसी को उधार दे रखा है तो उन्हें आज रिमाइन्ड करा सकते हैं. सोचे गये कार्य में सफलता प्राप्त होगी बस आपको इस ओर लगने की देरी है. सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कोई लापरवाही नहीं करनी चाहिए, अन्यथा कठोर कार्यवाही हो सकती है. अनाज का व्यापार करने वालों के लिए दिन शुभ है बड़े मुनाफ़े हाथ लग सकते हैं. सेहत की बात करें तो हड्डियों से संबंधित रोगों के प्रति अलर्ट रहें. आर्थिक तौर पर बड़े भाई-बहन से मदद मिलेगी. पुराने मित्रों से फोन पर बात हो सकती है.

कन्या- आज के दिन अपने महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें, क्योंकि ग्रहों कि स्थिति आपका कोई बड़ा कार्य सिद्ध करने में सहायक होती दिखाई दे रही है.नौकरी की बात करें तो दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन सजग होकर कार्य करने की आवश्यकता है अन्यथा बड़े अधिकारी नाराज हो सकते हैं. कारोबार में पिछले चल रहें प्रयासों से आपको उन्नति मिलने के योग बन रहे हैं, छोटा-मोटा मुनाफ़ा भी हाथ लग सकता है. हेल्थ में छोटी सी भी बीमारी को अनदेखा करना मुश्किलों में डाल सकता है. जीवनसाथी का यदि जन्मदिन है तो उनके हाथों किसी गरीब परिवार को दान दिलाना चाहिए.

तुला- आज के दिन कोई आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद लेकर आता है तो उसे निराश न करें. समाजिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए. बॉस आपको नयी जिम्मेदारियाँ सौंप सकते हैं, जिसे प्रसन्नता के साथ ग्रहण करना चाहिए, वहीं दूसरी ओर सहकर्मियों के साथ भी सम्बन्ध मजबूत होंगे. कारोबार की बात करें तो सोना-चांदी का व्यापार करने वाले व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें लोगों को तैयारी जारी रखनी होगी भविष्य में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगें. पैरों कि केयर करें इनकी साफ-सफाई की ओर ध्यान दे, फंगल इंफेक्शन होने की आशंका है. बड़ी बहन का सानिध्य प्राप्त होगा.

वृश्चिक- आज के दिन कामकाज में आलस्य करना ठीक नहीं रहेगा. जितनी अधिक मेहनत करेंगे उतना ही भविष्य में लाभ मिलने की संभावनाएं बढ़ेगी, वहीं दूसरी ओर बेवजह क्रोध करने से बचना होगा. नौकरी में आपकी स्थिति लगातार सुधरती दिख रही है पदोन्नति होने के आसार दिखाई दे रहें है. व्यापार की बात करें तो रियल-स्टेट का कारोबार करने वालों को अधिक निवेश करने से बचना चाहिए. महिलाओं को वाद-विवाद की स्थिति से बचना चाहिए. सेहत की बात करें तो अग्नि दुर्घटना के प्रति अलर्ट रहें. परिवार के लोगों से बेवजह का हठ आपको परेशान कर सकता है, शांत रहते हुए सभी के साथ सौम्य व्यवहार करना होगा.

धनु- आज के दिन मानसिक तनाव अधिक रहेगा. इसे दर किनार करते हुए आपको प्रसन्न रहना है. दिन के अंत तक स्थितियां अनुकूल होती दिखाई दे रही है. ऑफिशियल काम अधिक रह सकता है, वहीं दूसरी ओर यह भी ध्यान रखना होगा कि कार्य के प्रति कोई लापरवाही न हो जाएं. किराने का व्यापार करने वाले व्यापारियों के लिए दिन लाभ भरा हो सकता है. कमर के दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताना होगा. साथ ही मित्रों से भी फोन पर संपर्क बनाए रखें. जिनका जन्मदिन है उनको घर पर ही मनपंसद भोजन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है.

मकर- आज के दिन धन से संबंधित चीजों के लिए अलर्ट रहें. जहां एक ओर आय में कमी होती दिख रही है तो वहीं दूसरी ओर खर्चों की लिस्ट भी कुछ लंबी होगी. जॉब से रिलेटेड जो भी परेशानियां चल रही है उसमें कुछ स्थितियां संभलती हुई लग रही है. हो सकता है आज के कार्य में कुछ नया करने को मिले. लोहें का कारोबार करने वालों के लिए समय नुकसान भरा हो सकता है. सेहत की बात करें तो जिन लोगों को थाईराईड की समस्या है उन्हें नियमित दवाईयों का सेवन करना होगा. किसी रिश्तेदार से बेवजह की बात को लेकर तनाव हो सकता है.

कुम्भ- आज के दिन का शुभारम्भ किसी गरीब को क्षमतानुसार दान करने से स्टार्ट करें. वर्तमान समय में छोटी सी मदद दूसरों के बहुत काम आने वाली है. ऑफिशियल कार्य को दूसरे के भरोसे पर न छोड़े, अन्यथा लेने के देने पड़ सकते हैं, जूनियर से कुछ कहा सुनी भी होने की आशंका है. विद्यार्थी वर्ग अगामी दिनों के लिए कठोर मेहनत करना शुरु कर दें. बिजली से संबंधित कार्य करने वाले लोगों के पास कार्य कि अधिकता रहेगी, साथ ही लॉकडाउन का पालन करें. मधुमेह के मरीजों को स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखना होगा. संतान की ओर से चल रही चिंता अब कम होने के संकेत हैं.

मीन- आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता से भरा है. यह पल किसी अपने के साथ साझा कर सकते हैं. कर्मक्षेत्र में जो मित्र और सहयोगी आदि हैं वह कोपरेटिव मूड में चल रहे हैं जिनसे आपको लाभ होगा. कंप्यूटर सॉफ्टवेयर का कारोबार करने वाले लाभ कमा सकते हैं, अपने कारोबार का विस्तार करें. स्वास्थ्य में जो लोग किंहीं बीमारियों के चलते परेशान चल रहें हैं, उनको अब स्वास्थ्य में लाभ मिलना प्रारम्भ हो जाएगा. माता-पिता से साथ समय व्यतीत करें यदि आप उनसे दूर हैं तो उनसे फोन पर संपर्क बनाए रखना होगा. पेड़-पौधे के संरक्षण के लिए आज कोई महत्वपूर्ण कदम उठाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध, राजस्थान में CJP से मारपीट... क्या 28 अगस्त तक और भड़केगी राजनीति?
बुध गोचर के बाद भड़केगी राजनीति? 28 अगस्त तक बड़े टकराव का संकेत
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
Kal Ka Rashifal 22 August 2026: कल शनिवार को इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनिदेव; बिजनेस में बंपर मुनाफा, नौकरी में बड़े बदलाव के संकेत!
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
आज की तारीख में दो बार 3, ठीक 7 दिन बाद ग्रहण वाली राखी, जन्मांक 3, 6 और 9 वाले पढ़ लें संकेत
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव
Meen Rashifal 21 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को होगा बड़ा आर्थिक लाभ, जॉब में मनचाहा बदलाव

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
आशुतोष रांका पर हमले पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बयान, 'CJP का चरित्र...'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Smartwatch Technology : स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
स्मार्ट वॉच को कैसे पता चलता है आपने 5000 कदम चल लिए, जानें टेक्नोलॉजी
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
Embed widget