एक्सप्लोरर

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि वाले अति उत्साह में करें वाणी पर कंट्रोल, प्रमोशन में बाधक बन सकते हैं सहकर्मी

Capricorn Weekly Horoscope: मकर राशि वालों के लिए ये सप्ताह 21 फरवरी से 27 फरवरी 2022) कैसा रहेगा, आइए जानते हैं मकर राशि का साप्ताहिक राशिफल.

Capricorn Weekly Horoscope : पिछले कई सप्ताह से जो कार्य पेंडिंग चल रहे थे उनको इस सप्ताह निपटाने पर जोर देना चाहिए. कार्य साहस और पराक्रम के बल पर सफल भी होते दिखाई देंगे, साथ-साथ कोई फिजिकल एक्टिविटी भी करते रहें. अति उत्साह में वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. शत्रु भी आपके साथ अच्छा व्यवहार कर सकते हैं. पैनी निगाह रखते हुए तेजी से महत्वपूर्ण कामों को निपटाने की योजना बनानी होगी. 23 फरवरी के बाद आपके कठोर मेहनत के चलते आने वाले समय में पद-प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आर्थिक आय को लेकर वर्तमान समय में परेशान होने की आवश्यकता नहीं है. कला जगत से जुड़े लोगों के लिए सप्ताह नए अवसर लेकर आ सकता है. टैलेंट का प्रदर्शन करना चाहिए. 

आर्थिक एवं करियर- ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो उच्चाधिकारी के प्रति आपका व्यवहार अनुकूल रहेगा. कार्यों में आपका प्रदर्शन प्रशंसा का पात्र बनेगा, वहीं दूसरी ओर मध्य में कार्य कुछ बाधित होते नजर आएंगे लेकिन इसको लेकर चिंतित होने के बजाए कार्यों को पूर्ण करने पर फोकस करें. जिन लोगों का प्रमोशन मिलने की संभावना है उनके सहकर्मी अप्रत्यक्ष रूप में बाधक बन सकते हैं. व्यापारी वर्ग को टेक्नोलॉजी का पूर्ण सहयोग मिलेगा. जिन लोगों की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है उनको मुनाफा होगा. यदि आप कोई घर से ही व्यापार करते हैं तो मित्रों एवं पत्नी से भी सहयोग प्राप्त होगा. विद्यार्थियों को पढ़ाई पर फोकस रखने की सलाह है, वर्तमान में बुद्धि के देवता महागणपति जी का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा. 

स्वास्थ्य- मकर राशि वालों को इस सप्ताह लापरवाही की वजह से स्वास्थ्य में गिरावट हो सकती है, अपना विशेष ध्यान रखें तथा आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें. गठिया रोगियों को दर्द का सामना करना पड़ सकता है. यदि आप जिम जाते हैं, तो बिना इन्स्ट्रक्टर की सलाह के कोई एक्सरसाइज न करें, नहीं तो कमर का निचला हिस्सा व नसों में खिंचाव हो सकता है. वहीं जो लोग काफी समय से किसी पुराने रोग से ग्रसित हैं, काम के चलते उसको नजर अंदाज कर रहे हैं तो समय निकालकर डॉक्टर से संपर्क करें. क्योंकि अब पुरानी बीमारी समस्या दे सकती है. संतान को फीवर होने की आशंका है. 

परिवार एवं समाज- घरेलू तनावों को बहुत अधिक तूल न दें अन्यथा विवाद होने की आशंका बनी हुई है, वहीं यदि विवाद हुआ तो घर के प्रति मन खिन्न हो जाएगा. बड़े बुजुर्ग व सम्माननीय व्यक्ति का आगमन हो, तो उनके आतिथ्य में कमी नहीं रखनी है. पूरे परिवार के साथ धार्मिक यात्रा को प्लान कर सकते हैं घर में कोई टूट-फूट, रिपेयरिंग करवाना चाहते हैं तो वर्तमान समय में रुक जाना ही बेहतर होगा. नए सामान की खरीदारी में के लिए यह सप्ताह उपयुक्त नहीं रहेगा. संतान की पढ़ाई को लेकर चिंता रहेगी, यदि उनकी परीक्षा नजदीक है तो समय-समय पर मार्गदर्शन करें. भाईयों से विवाद रिश्तों में दूरियां ला सकता है. छोटी बहन का आशीर्वाद बिगड़े कार्यों को बना देगा ऐसे में उनके साथ तालमेल बनाकर चलें.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget