एक्सप्लोरर

Holika Dahan 2024: होलिका दहन पर कैसे पूजा कर समस्याओं से पाएं छुटकारा, अलग - अलग राशियों पर प्रभाव व उपाय भी जानें

Holika Dahan Shubh Yog: होली रंगों और खुशियों का त्योहार है. आज होलिका दहन मनाया जा रहा है. होलिका दहन के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं. जानते हैं इसके बारे में.

Holika Dahan: 24 मार्च यानी आज होलिका दहन मनाया जाएगा. ज्योतिष के मुताबिक होलिका दहन के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गढ़ योग और बुध आदित्य योग का सयोग बना रहा है. इसके अलावा होली के दिन वृद्धि योग, बुध आदित्य योग, वाशी योग और सुनफा योग बन रहा है.

होलिका दहन के समय करें ये उपाय

होलिका दहन की राख को पोटली में भरकर उसे तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इतना ही इस उपाय को होलिका दहन के दिन करने से संचित धन में तेजी से बढ़ोतरी होती है. पैसों की तंगी को हमेशा दूर रखना चाहते हैं तो होलिका दहन के दिन इस उपाय को जरूर करें.

आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं तो इस बार होलिका दहन पर नारियल के गोले में बुरादा भरकर होलिका की अग्नि में डाल दें. होलिका दहन के दिन इस उपाय को करने से पैसों से जुड़ी सभी दिक्कतें दूर हो जाएंगी.

कारोबार या जॉब में तरक्की न हो रही हो तो 21 गोमती चक्र लेकर होली दहन की रात्रि में शिवलिंग पर चढा दें. ऐसा करने से व्यापार और नौकरी में तरक्की मिलने की पूरी संभावना रहेगी.

होलिका दहन से पहले पान के सात पत्‍ते लें. होलिका दहन के वक्‍त सात बार सिर के ऊपर घूमाकर उसकी परिक्रमा करें. हर बार की परिक्रमा पूरी करने पर एक पान का पत्‍ता होलिका में अर्पित करें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी के प्रसन्न होने की मान्यता है.

होलिका दहन तथा उसके दर्शन से शनि-राहु-केतु के दोषों से शांति मिलती है होली की भस्म का टीका लगाने से नजर दोष तथा प्रेतबाधा से मुक्ति मिलती है.

विद्यार्थी यदि किसी परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हैं और कड़ी मेहनत करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिल रही तो होलिका दहन वाले दिन शाम के समय घर की उत्तर दिशा की तरफ अखंड ज्योत जलानी चाहिए. ऐसा करने से जल्द ही लाभ प्राप्त होगा.

होलिका दहन के दिन आपको 7 लौंग और 5 बताशों को सिर से 7 बार उतार कर अग्नि में फेंक देना चाहिए. ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही सारी मुसीबतें कम हो जाती हैं. गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ-आटा चढ़ाएं.


राशियों के अनुसार करें होलिका पूजन

मेष राशि : मेष राशि वाले लोगों को होलिका दहन के दौरान अग्नि में गुड़ अर्पित करना चाहिए. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आती है. होलिका में 7 पीस काली मिर्च भी अर्पित करें. इस राशि वाले लोगों को 9 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए.

वृषभ राशि : वृषभ राशि वाले होलिका में मिश्री की आहुति दे सकते हैं. इससे व्यापार और नौकरी में उन्नति होती है. इस राशि वालों को होलिका की 11 बार परिक्रमा करनी चाहिए.

मिथुन राशि : मिथुन राशि वाले लोगों को होलिका में गेहूं की बाली अर्पित करनी चाहिए. चने की दाल भी होलिका में अर्पित कर सकते हैं. इससे आपकी जीवन में पॉजिटीव एनर्जी का प्रवाह होगा. मिथुन राशि वालों को 7 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए.

कर्क राशि : कर्क राशि वाले लोगों को होलिका में सफेद रंग की वस्तुएं, जैसे सफेद तिल और चावल की आहुति देनी चाहिए. होलिका में सौंफ भी अर्पित कर सकते हैं. इन्हें होलिका की 28 बार परिक्रमा करनी चाहिए.

सिंह राशि : सिंह राशि वाले लोगों को होलिका में लोहबान अर्पित करनी चाहिए. इससे आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में नई ऊर्जा का संचार होता है. होलिका में जौ भी अर्पित कर सकते हैं. आपको 29 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए.

कन्या राशि : कन्या राशि वालों को हरे पान का पत्ता या हरी इलायची की होलिका में आहुति देना चाहिए. इससे ग्रहों का शुभ फल मिलता है. कन्या राशि वालों को 7 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए.

तुला राशि : तुला राशि वाले लोगों को होलिका में कपूर की आहुति देनी चाहिए. इससे आर्थिक समस्या से निजात मिलती है. आपको 21 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए.

वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वाले लोगों को चना दाल की आहुति होलिका की अग्नि में देनी चाहिए. इससे आर्थिक समस्या का समाधान होता है. आपको 28 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए.

धनु राशि : धनु राशि वाले लोगों को होलिका में चना दाल की आहुति देने से लाभ होता है. इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है. आपको होलिका की 23 परिक्रमा करनी चाहिए.

मकर राशि : मकर राशि वाले लोगों को होलिका की अग्नि में काले तिल की आहुति देनी चाहिए. इससे नकारात्कमता दूर होती है. आपको होलिका की 15 परिक्रमा करनी चाहिए.

कुंभ राशि : होलिका दहन के वक्त कुंभ राशि वाले लोगों को काली सरसों की आहुति देनी चाहिए. इससे आपके जीवन में सुख-शांति आती है. आपको 25 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए.

मीन राशि : मीन राशि वाले लोगों को होलिका की अग्नि में पीले सरसो की आहुति देनी चाहिए. इससे जीवन में सुख-समृद्धि आति है. आपको 9 बार होलिका की परिक्रमा करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें

होलिका दहन पर आज भद्रा की छाया, मिलेगा सिर्फ 1 घंटा 20 मिनट, जानें शुभ मुहूर्त

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Meen Rashifal 10 July 2026: व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
व्यापार में रिकॉर्डतोड़ सफलता के योग, नौकरी में मिल सकता है प्रमोशन, बढ़ेगा मान-सम्मान
Aaj ka Kumbh Rashifal 10 July 2026: व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
व्यापार में मिलेगा जबरदस्त लाभ, करियर में आएगा बड़ा अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी खुशियां
Aaj ka Makar Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
व्यापार में बढ़ सकती हैं मुश्किलें, नौकरी में रहें सतर्क, जल्दबाजी से हो सकता है बड़ा नुकसान
Aaj ka Dhanu Rashifal 10 July 2026: व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत
व्यापार में बनेंगे करोड़ों के अवसर, करियर में मिलेगी नई पहचान, प्रेम जीवन होगा मजबूत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget