एक्सप्लोरर

Guru Pushya Yog 2024: जनवरी में इस दिन बनेगा गुरु पुष्य योग, सोना-चांदी खरीदने के लिए बेहद शुभ दिन

Guru Pushya Yog January 2024: जब भी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र पड़ता है तो इससे बनने वाला गुरु पुष्य योग सुख-समृद्धि और सफलता देने वाला होता है. सोने-चांदी की खरीदारी के लिए यह दिन उत्तम होता है.

Guru Pushya Yog: ग्रह-नक्षत्रों के राशि परिवर्तन से कई शुभ योग बनते हैं. ग्रह नक्षत्रों के हिसाब से साल 2024 बहुत अच्छा रहने वाला है. इस पूरे साल में खरीदारी के लिए कई शुभ योग बनेंगे जिसमें गुरु पुष्य योग प्रमुख है. ज्योतिष शास्त्र में 27 नक्षत्रों में से एक नक्षत्र पुष्य आता है. गुरु बृहस्पति और पुष्य नक्षत्र के मिलन के कारण यह योग बेहद शुभ माना जाता है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास के अनुसार, इस योग के दौरान किए गए कार्यों में सफलता मिलती है. गुरु पुष्य योग का दिन बेहद शुभ माना जाता है.

जनवरी में इस दिन बनेगा गुरु पुष्य योग

इस साल चार बार गुरु पुष्य योग बनेगा. इस महीने का गुरु पुष्य योग 25 जनवरी को है. इस नक्षत्र में व्यापार का शुभारंभ करना, खरीदारी करना और धन का निवेश जैसे कार्य करना बेहद शुभ और लाभकारी होता है. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को देवताओं द्वारा पूजने वाला नक्षत्र बताया गया है. गुरु पुष्य योग खरीदारी के लिए बहुत शुभ माना जाता है. पुष्य को नक्षत्रों का राजा माना है, इसलिए इसमें की खरीदारी विशेष फलकारी मानी है. इस नक्षत्र में खरीदारी का विशेष महत्व है.

पुष्य नक्षत्र विशेष फलदायी

सभी प्रकार के नक्षत्रों में पुष्य को विशेष शुभ माना गया है. जब भी यह गुरुवार के दिन आता है तो गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग बनता है. इसे खरीदारी के लिए अत्यंत लाभकारी माना गया हैं. इसमें की गई खरीदारी स्थायित्व प्रदान करती है. इस योग में सोना,चांदी,भूमि,भवन,वाहन और आभूषण की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया हैं. 

गुरु पुष्य योग में महालाभ

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि यह नक्षत्र स्थायी है जो लोग इस नक्षत्र के दौरान कोई भी चीज खरीदते हैं उस वस्तु का अस्तित्व लंबे समय तक के लिए बना रहता है. पुष्य नक्षत्र पर गुरु बृहस्पति और शनि ग्रह का अधिपत रहता है इस वजह से यह नक्षत्र बेहद शुभ माना जाता है और इस नक्षत्र में भूमि-भवन, रत्न, सोना-चांदी की खरीदारी करना लाभकारी होता है. इस नक्षत्र के दौरान धन का निवेश करना भी लाभकारी होता है. 

इस नक्षत्र में आप गुरु बृहस्पित का शुभ आशीर्वाद पाने के लिए उनसे संबंधित चीजें खरीद सकते हैं, जैसे की पीतल के पात्र, पीले रंग के वस्त्र, सोने के आभूषण इत्यादि. हिंदू धर्म के अनुसार इस नक्षत्र के दौरान मां लक्ष्मी की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. पुष्य नक्षत्र में मां लक्ष्मी की आराधना करने से वह शीघ्र प्रसन्न होती है और धन-धान्य से झोली भर देती हैं.

ये भी पढ़ें

अगर आप पर भी है शनि की साढ़ेसाती है तो भूलकर भी ना करें ये जोखिम भरे काम

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 21 अक्टूबर 2026: वृषभ को मनचाहा प्रमोशन व ट्रांसफर, कन्या को इंटरव्यू में सफलता; जानें 12 राशियों का भाग्य
Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी पर भद्रा का साया, क्या भगवान विष्णु की पूजा पर भी पड़ेगा असर?
Papankusha Ekadashi 2026: भद्रा में कर सकते हैं विष्णु पूजा? जानें व्रत के नियम
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
Kal Ka Rashifal 21 October 2026: बुधवार को बुधादित्य व गण्ड योग से मकर का होगा बिजनेस विस्तार और मिथुन का बढ़ेगा मान-सम्मान!
दशहरे पर 2 योगों का संयोग, शुभ काम करने से पहले जानें कौन-सा नियम मानें
Dussehra 2026: दशहरे पर रवि और विडाल योग साथ, शुभ काम के लिए कौन-सा समय सही?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget