एक्सप्लोरर

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण लगने में कुछ दिन बाकी, जानिए किस राशि और नक्षत्र में लग रहा है ग्रहण

Chandra Grahan 2021: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. ये 6 घंटे लंबा ग्रहण होगा. जो भारत में भी दिखाई देगा. ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा

Chandra Grahan November 2021: साल 2021 में कुल दो चंद्र ग्रहण हैं. जिसमें से पहला ग्रहण 26 मई को लग चुका है और दूसरा ग्रहण 19 नवंबर दिन शुक्रवार को लगेगा. ये खंडग्रास चंद्र ग्रहण होगा. पंचांग अनुसार ग्रहण कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगने जा रहा है. ये 6 घंटे लंबा ग्रहण होगा. जो भारत में भी दिखाई देगा. ग्रहण का प्रभाव सभी राशि के लोगों पर पड़ेगा. धार्मिक मान्यताओं अनुसार ग्रहण लगने से पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. जानिए इस ग्रहण का क्या रहेगा सूतक? कब और कहां दिखाई देगा साल का ये आखिरी चंद्र ग्रहण? किस राशि और नक्षत्र के लोग होंगे प्रभावित?

साल 2021 का आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर दिन शुक्रवार को वृषभ राशि और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. इसलिए इस राशि और नक्षत्र के लोग ही ग्रहण से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे. आपको हर काम में सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है. ग्रहण भारत में अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा. चंद्र ग्रहण का अद्भुत नजारा यूरोप, अमेरिका, पश्चिमी अफ्रीका, चीन, इंडोनेशिया, रूस, ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन में देखने को मिलेगा. जहां चंद्र ग्रहण साफ नजर आएगा.

ग्रहण की शुरुआत भारतीय समय के अनुसार सुबह 11 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा. इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 33 मिनट पर होगी. ग्रहण काल की कुल अवधि 5 घंटे 59 मिनट की होगी. इस ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा. क्योंकि ये एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण है और ज्योतिष अनुसार इस ग्रहण का उतना प्रभाव नहीं पड़ता. सिर्फ उसी ग्रहण का सूतक माना जाता है जो ग्रहण खुली आंखों से देखा जा सके. उपच्छाया चंद्र ग्रहण को देखने के लिए विशेष तरह के उपकरणों की जरूरत पड़ती है.

उपच्छाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में न आकर उसकी उपच्छाया से ही बाहर निकल जाता है. इस दौरान चंद्रमा के रंग और आकार में कोई बदलाव नहीं होता. बस चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया नजर आती है. इस ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की वास्तिवक कक्षा में प्रवेश नहीं करता. बता दें ग्रहण लगने से पहले चंद्रमा पृथ्वी की उपच्छाया में प्रवेश करता है इसके बाद पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है जिसे भूभा कहते है. जब ऐसा होता है तभी वास्तविक चंद्र ग्रहण होता है.

यह भी पढ़ें:

Chandra Grahan 2021: चंद्र ग्रहण का इन 3 राशि वालों पर पड़ सकता है सबसे शुभ प्रभाव, धन लाभ होने के प्रबल आसार

मकर राशि वालों पर शनि साढ़े साती का चल रहा है सबसे कष्टदायी चरण, जानिए कब मिलेगी मुक्ति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: वृषभ को राहत के आसार, मिथुन संभालें खर्च, पढ़ें मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: नौकरी, पैसा और रिश्तों में कैसा रहेगा दिन? पढ़ें 12 राशियों का हाल
आज का कन्या राशिफल 2 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से चमकेगा भाग्य, पारिजात व लक्ष्मीनारायण योग से बंपर सेल्स ग्रोथ, ऑफिस में बढ़ेगा रुतबा
आज का कन्या राशिफल 2 अक्टूबर 2026: 9वें चंद्रमा से चमकेगा भाग्य, पारिजात व लक्ष्मीनारायण योग से बंपर सेल्स ग्रोथ, ऑफिस में बढ़ेगा रुतबा
आज का सिंह राशिफल 2 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जनता से जुड़े कार्यों में लाभ, विदेशी कंपनियों से बड़े ऑफर, संतान से गुड न्यूज
आज का सिंह राशिफल 2 अक्टूबर 2026: 10वें चंद्रमा से जनता से जुड़े कार्यों में लाभ, विदेशी कंपनियों से बड़े ऑफर, संतान से गुड न्यूज
आज का कर्क राशिफल 2 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से इनकम के अनेक स्रोत, पारिजात व लक्ष्मीनारायण योग से नए अनुबंध, पैतृक व्यापार में बंपर ग्रोथ
आज का कर्क राशिफल 2 अक्टूबर 2026: 11वें चंद्रमा से इनकम के अनेक स्रोत, पारिजात व लक्ष्मीनारायण योग से नए अनुबंध, पैतृक व्यापार में बंपर ग्रोथ

वीडियोज

कॉकपिट में 'कसाई' पायलट...प्लेन क्रैश का 'टेरर प्लान' !
बिहार में बाढ़ का तांडव! बेघर हुए लाखों लोग...
SIR में 'गड़बड़' सॉफ्टवेयर का 'डेवलपर' कौन?
कैप्टन स्मिथ की पूरी कहानी!
फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
भारत-US ट्रेड डील लगभग फाइनल? PM मोदी-ट्रंप के बीच फिर जल्दी हो सकती है बात
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
अनंत सिंह ने JDU नहीं BJP की भी बढ़ाई टेंशन! बिहार में कुछ होगा बड़ा?
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
सीएम विजय को लगेगा झटका? सहयोगी दल ने कहा- उपचुनाव में पैसे बांट रही है TVK
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
ग्रुप A में भारत-पाकिस्तान, ग्रुप B में 2 वर्ल्ड चैंपियन शामिल, वर्ल्ड कप में कौन सा ज्यादा कठिन?
Thursday Box Office: 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें-'हनुमान अंश'-'मिर्जापुर' का कलेक्शन
थर्सडे को 'द वन' ने जड़ी हाफ सेंचुरी, 'द पैराडाइज' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
वोटर लिस्ट से कटे नाम क्या दोबारा जुड़ेंगे? EC का SIR हो चुके 20 राज्यों के लिए बड़ा कदम
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
डेयरी शुरू करने की प्लानिंग? चुनें गाय की ये नस्लें, 35 लीटर तक देती हैं दूध
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Jio का Anniversary ऑफर, 1499 रुपये में 4G फोन पर 6 महीने डेटा फ्री
Embed widget