एक्सप्लोरर

Akhand Jyoti: जला रहें हैं अखंड ज्योति तो बरतें ये सावधानी, जानिए क्या है इसका महत्व और लाभ?

Puja Path: अगर आप भी घर में अखंड ज्योति जलाते हैं तो जरूरी है कि नियम और महत्व जान लें ताकि अखंड ज्योति जलाने में कोई चूक न हो जाए.

Akhand Jyoti Jalane Ke Niyam: पूजा-पाठ तभी सफल माना जाता है जब दीप प्रज्वलित होता है. बिना दीपक के पूजा अधूरी होती है लेकिन क्या आपको पता है कि अंखड ज्योति जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. अखंड ज्योति वो होती है जोकि खंडित न हो. मतलब अगर किसी व्यक्ति ने पूजा स्थान में कुछ संकल्प के लिए अखंड ज्योति जलाई है, तो वो तब तक जलनी चाहिए, जब तक संकल्प पूरा न हो. अखंड ज्योति जलाने के कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना बहुत जरूरी होता है. चलिए जानते हैं अखंड ज्योति जलाने के नियमों से जुड़ी कुछ बातों के बारे में.

अखंड ज्योति का महत्व
हिंदू धर्म में पूजा के समय दीपक जलाने का विशेष महत्व है. क्योंकि कोई भी पूजा दीपक के बिना पूरी नहीं होती. पूजा के दीपों में अखंड ज्योति का बहुत महत्व होता है. मान्यता है इसे जलाने से घर-परिवार में सुख शांति बनी रहती है. मनोकामनाएं पूरी होती है और कई तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है.

अखंड ज्योति जलाने के धार्मिक कारण
धार्मिक दृष्टिकोण से अंखड ज्योति जलाने से घर पर सुख-समृद्धि का वास होता है. दीपक की रोशनी में सकारात्मकता होती है, जिससे दरिद्रता दूर होती है.

अखंड ज्योति जलाने के नियम

  • अखंड ज्योति जलाने से पूर्व श्रीगणेश, भगवान शिव और मां दुर्गा का ध्यान जरूर करें.
  • ज्योति जलाने के बाद‘ओम जयंती मंगला काली भद्रकाली कृपालिनी दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तु‍ते’ मंत्र का जाप करें.
  • जब भी अखंड ज्योति जलाएं तो इस बात का ध्यान रखें कि घी से जलाई अखंड ज्योति को दाईं ओर और तेल से जलाई अखंड ज्योति को बाईं ओर रखें.
  • अगर किसी अनुष्ठान या संकल्प के लिए अखंड ज्योति जलाई है तो इसकी समाप्ति तक ज्योति को बुझने नहीं दें.
  • कभी भी अखंड ज्योति जलाकर उसे अकेला नहीं छोड़े. एक व्यक्ति सदैव उसकी देखभाल के लिए मौजूद रहे.
  • अखंड ज्योति जलाने के बाद घर को कभी बंद ना करें और ना ही ताला लगाएं.

अखंड ज्योति जलाने के फायदे

  • अखंड ज्योति जलाने से पूजा स्थल पर कभी भी बुरी चीजों का साया नहीं पड़ता है.
  • घी का अखंड ज्योति जलाने से घर में सकारात्मकता बढ़ती है और नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है.
  • अंखड ज्योति जलाने से शनि के कुप्रभाव से बचा जा सकता है.
  • सरसों के तेल की अखंड ज्योति जलाने से पितृ शांत रहते हैं और घर में समृद्धि आती है.
  • अंखड ज्योति जलाने से श्वास और नर्वस सिस्टम ठीक रहता है.
  • अंखड ज्योति जलाने से परिवार के बिगड़े काम बनने लगते हैं.

अखंड ज्योति जलाते वक्त सावधानियां

  • अखंड ज्योति में दीपक की लौ इतनी जले कि आस पास उसकी लौ की ताप महसूस हो. 
  • इस बात का ध्यान रखें कि ज्योति बुझनी नहीं चाहिए. उसमें पर्याप्त मात्रा में घी या तेल डालते रहे.
  • जिस स्थान पर अखंड ज्योति जला रहें हैं उसके आस-पास शौचालय या स्नानगृह नहीं हो. 
  • हवा से बचने के लिए अखंड ज्योति को कांच के गोले में रखें. जिससे वो निरंतर जलती रहे. संकल्प पूरा होने के बाद यदि अखंड ज्योति जल रही है तो उसे कभी भी फूंक मार कर न बुझाएं, उसे प्रज्वलित रहने दें.

ये भी पढ़ें :-Chawal Ke Totke: चावल के इन चमत्कारी टोटकों से दूर होगी धन संबंधी समस्या, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

Broom Astro Tips: पुरानी झाड़ू को फेंकते समय इन टोटकों को जरूर आजमाएं, होगा लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sharad Purnima 2026: आज आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें चंद्रदर्शन का महत्व और अर्घ्य देने की विधि
Sharad Purnima 2026: आज चंद्रदर्शन का क्या है महत्व? जानें पूजा विधि और आपके शहर में चांद निकलने का समय
कल का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: नौकरी और व्यापार में होगी बड़ी तरक्की, जानें मेष से मीन तक का आर्थिक, करियर और लव राशिफल
Kal Ka Rashifal 26 October 2026: सोमवार को बना दुर्लभ योग! तुला, धनु और मीन को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें 12 राशियों का भविष्यफल
Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: क्या इस हफ्ते सुलझेंगी पुरानी गलतफहमियां? पढ़ें मेष से मीन तक का संपूर्ण साप्ताहिक लव राशिफल
Weekly Love Horoscope 25 to 31 October 2026: इस हफ्ते किसकी लव लाइफ लेगी खूबसूरत मोड़ और किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें 12 राशियों का प्रेम भविष्यफल
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य
कार्तिक मास 2026: 27 अक्टूबर से शुरुआत; दीपदान, तुलसी-आंवला पूजन और खान-पान के इन 7 नियमों से मिलेगा अक्षय पुण्य

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
मैदान पर उतरे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड रवाना होने से पहले मुंबई में बहाया पसीना
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
पूर्व CJI डीवाई चंद्रचूड़ का बड़ा बयान बोले- 'अगर देश को विकसित करना है तो...'
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget