एक्सप्लोरर

Aaj Ka Rashifal 25th March: मेष, तुला और धनु समेत कई राशियों के लिए कष्टकारी है समय, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj Ka Rashifal 25th March: राशिफल का आकंलन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से किया जाता है. सोमवार 25 मार्च का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा और राशि अनुसार क्या उपाय करें. जानिए (Horoscope Today).

Aaj Ka Rashifal 25th March: 25 मार्च 2024 को सोमवार का दिन रहेगा और फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि रहेगा. आज होली का पर्व भी मनाया जाएगा. इस दिन पूर्व उत्तर फाल्गुनी और हस्त नक्षत्र रहेगा. आज सोमवार को वृद्धि योग और ध्रुव योग रहेगा. चंद्रमा का संचार दोपहर कन्या राशि पर रहेगा. सोमवार 25 मार्च को सुबह 08:00 से 09:31 तक राहुकाल रहेगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बता रही है कि, आज होली का दिन कई राशियों के लिए कष्टदायी रह सकता है. लेकिन ईश्वर की अराधना और उपायों से आप अपने दिन को बेहतर बना सकते है. आज सोमवार 25 मार्च का दिन (Rashifal) मेष से लेकर मीन सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, आइये जानते हैं (Aaj Ka Rashifal)-

मेष राशि (Aries): एक खतरनाक स्थिति से आप गुजर रहे हैं.  बहुत बचकर पार करें. स्वास्थ्य नहीं ठीक है और प्रेम की स्थिति भी नहीं ठीक है. व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह सही समय नहीं सिद्ध होगा. थोड़ा बचकर पार करें. उपाय- सूर्यदेव को जल देते रहें. काली वस्तु का दान करें.
 
वृषभ राशि (Taurus): थोड़ी परेशानी वाली स्थिति है. चोट लग सकती है. किसी परेशानी में पड़ सकते हैं. जीवनसाथी के लिए भी अच्छा समय नहीं है. व्यवसायिक स्थिति भी थोड़ी नुकसान वाली हो सकती है. प्रेम नहीं सही है. व्यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक है. उपाय- गणेश जी की वंदना करें.
 
मिथुन राशि (Gemini): स्वास्थ्य सही नहीं रहेगा. बचाव पक्ष कमजोर हो गया है. आपका जो खराब पक्ष है, नुकसान पहुंचाने वाला पक्ष है वो सक्रिय है. बचकर पार करें. प्रेम की स्थिति भी ठीक नहीं है. व्यवसायिक करीब-करीब ठीक चलेगा. उपाय- पीली वस्तु का दान करें.
 
कर्क राशि (Cancer): स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार तीनों प्रभावित हैं. बहुत बचकर पार करें. उपाय- भगवान शिव की अराधना करें. लाल वस्तु पास रखें. काली वस्तु का दान करें. पूरे उपाय के साथ चलें.
 
सिंह राशि (Leo): घर में कुछ नकारात्मक उर्जा का संचार हो रहा है. मां के स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है. आपके सीने में भी विकार हो सकता है. संतान और प्रेम का पक्ष बहुत अच्छा नहीं है. स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक रहेगा, लेकिन सीने में विकार की वजह से परेशानी में आ सकते हैं. व्यापार करीब-करीब ठीक चलेगा. उपाय- पीली वस्तु पास रखें.
 
कन्या राशि (Virgo): स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक-ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे. लाल वस्तु का दान करें.
 
तुला राशि (Libra): आर्थिक नुकसान की आशंका है. स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें. प्रेम और व्यापार करीब-करीब ठीक है. उपाय- शनिदेव की अराधना करते रहें.
 
वृश्चिक राशि (Scorpio): स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा. प्रेम की स्थिति अच्छी नहीं है. व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब ठीक रहेगा. उपाय- काली वस्तु का दान करें.
 
धनु राशि (Sagittarius): चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है. मन परेशान रहेगा. आंखों में या सिर में परेशानी हो सकती है. स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है. व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय नहीं है. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.
 
मकर राशि (Capricorn): आर्थिक मामले सुलझेंगे. प्रेम और व्यापार उतना नहीं रहेगा जितना आप समझ रहे हैं. उपाय- मां काली की अराधना करते रहें.
 
कुम्भ राशि (Aquarius): शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन परिणाम उतना नहीं होगा जितना आप सोच रहे हैं. सीने में विकार की आशंका है. व्यापार रुक-रुक कर चलेगा. प्रेम की स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है. उपाय- गणेश जी की अराधना करते रहें.
 
मीन राशि (Pisces): भाग्य साथ देगा फिर भी संघर्ष करना पड़ेगा. स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम खटपट वाला रहेगा. व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब आप ठीक है. उपाय- भगवान शिव की अराधना करते रहें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
कल से शुरू होंगे पाकिस्तान के बुरे दिन? कुंडली ने खोला सत्ता, सीमा और संकट का राज
Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 14 अगस्त 2026 मिथुन और तुला राशि वालों का चमकेगा भाग्य, मेष को धन लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
Kal Ka Rashifal 14 August 2026: कल शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, वृषभ और मकर राशि वालों को मिलेगा बड़ा रिटर्न!
8 महीने पहले हुई भविष्यवाणी सच! Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान
8 महीने पहले ही हो गई थी भविष्यवाणी, अब Google Gemini का चेहरा बने शाहरुख खान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget