एक्सप्लोरर

मेष राशिफल 27 जून 2025: सेहत पर ध्यान दें, तला-भुना भोजन आपकी सेहत बिगाड़ सकता है, पढ़े राशिफल

Aries Horoscope in Hindi, Mesh Daily Rashifal 27 june 2025: मेष राशिफल वालों के लिए, शुक्रवार का दिन विशेष होने जा रहा है, क्या इस दिन आपकी आपकी कोई खास इच्छा पूरी होने जा रही है. पढ़ें मेष राशिफल.

Aries Horoscope Today 27 june: मेष राशिफल 27 जून, शुक्रवार के दिन आपकी लाइफ में कुछ खास होने जा रहा है. आपकी राशि के स्वामी मंगल हैं. ज्योतिष ग्रंथों में मंगल को ग्रहों में सेनापति बताया गया है. वहीं मंगल ग्रह साहस, तकनीक,क्रोध, जमीन आदि का कारक है. आइए जानते हैं कि आपकी मेष राशि क्या कहती है.

मेष राशि परिवार राशिफल: आज के दिन पारिवारिक वातावरण में थोड़ी सी हलचल रह सकती है. घर में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी, इसलिए घर के बड़े बुजुर्गों की सेहत पर खास ध्यान दें. आप घरेलू खर्चों को लेकर भी थोड़ा तनाव महसूस कर सकते हैं, लेकिन संयम से काम लेंगे तो स्थिति संभल जाएगी.

मेष राशि लव राशिफल: लव लाइफ में आज थोड़ी सावधानी की जरूरत है. अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो अपने शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, नहीं तो किसी बात पर गलतफहमी हो सकती है. नए रिश्तों की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है.

मेष राशि व्यापार राशिफल: आज का दिन बिजनेस में ज्यादा जोखिम लेने से बचें. अगर किसी डील या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो दोबारा विचार करें. लेन-देन के मामलों में सतर्क रहें, कोई आपके साथ धोखा कर सकता है.

मेष राशि नौकरी राशिफल: कार्यक्षेत्र में आज आप अतिरिक्त मेहनत करेंगे, लेकिन मनचाहा परिणाम तुरंत नहीं मिलेगा. फिर भी, आपकी लगन वरिष्ठों को प्रभावित करेगी. ध्यान रखें कि सहकर्मियों से बेवजह विवाद ना हो.

मेष राशि युवा राशिफल: युवाओं के लिए आज का दिन थोड़ी थकान और आलस्य से भरा रह सकता है. किसी परीक्षा या प्रोजेक्ट को लेकर मानसिक दबाव रह सकता है, इसलिए खुद को व्यवस्थित रखें और समय का सही उपयोग करें.

मेष राशि हेल्थ राशिफल: स्वास्थ्य को लेकर आज सचेत रहने की आवश्यकता है. तले-भुने भोजन से परहेज करें वरना पाचन संबंधी समस्या हो सकती है. योग और प्राणायाम को दिनचर्या में शामिल करें, तभी मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी.

शुभ अंक: 5
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और शाम के समय गुड़ का दान करें.

FAQs:
Q1. क्या आज के दिन कोई नया सामान खरीदना शुभ रहेगा?
A1. आज सुख-सुविधा की वस्तुओं पर खर्च की संभावना है, लेकिन कोई बड़ी खरीददारी सोच-समझकर करें.

Q2. क्या आज यात्रा करनी चाहिए?
A2. कोई जरूरी काम होने पर यात्रा करनी पड़ सकती है, जो लाभदायक सिद्ध होगी, परंतु अधिक सावधानी रखें.

ये भी पढ़ें:  मीन राशिफल 27 जून 2025: निवेश योजनाएं रोकें, ऊर्जा का सही दिशा में प्रयोग करें, पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: व्यतीपात योग में क्या करें, क्या न करें? जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
17 जुलाई राशिफल: व्यतीपात योग और मघा नक्षत्र से इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें आज का भविष्यफल
Jagannath Rath Yatra 2026: भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
भगवान जगन्नाथ की मौसी कौन थीं? रथ यात्रा में क्यों जाते हैं गुंडिचा मंदिर
Aaj Ka Meen Rashifal 17 July 2026: षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग
षष्ठ भाव का चंद्रमा, व्यापार में नई ऊंचाइयां, करियर में मिलेगा प्रमोशन का योग
Aaj Ka Kumbh Rashifal 17 July 2026: सप्तम भाव का चंद्रमा, व्यापार में रिकॉर्ड मुनाफा, करियर में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अवसर
सप्तम भाव का चंद्रमा, व्यापार में रिकॉर्ड मुनाफा, करियर में मिलेगा अंतरराष्ट्रीय अवसर

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
Rohit Sharma: 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट, शतकों के मामले में भी नंबर 1, विश्वकप में शानदार रिकॉर्ड वाले रोहित शर्मा क्या सच में अब नहीं खेलेंगे
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget