एक्सप्लोरर

Scientific Farming: इस राज्य में पहाड़ की ढ़लान पर हो रही अनोखी खेती, किसानों का जज्बा देख विश्व बैंक ने बढ़ाया मदद का हाथ

Terrace Farming:नागालैंड में पहाड़ की ढ़लान पर बने इन सीढ़ीनुमा खेतों पर 80 फीसदी जमीन पर धान की खेती हो रही है. बाकी 20 प्रतिशत जमीन से मक्का, बाजरा और दालों का उत्पादन मिलता है.

Scientific Farming in Nagaland: भारत एक कृषि प्रधान देश है. यहां की एक बड़ी आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर है. मिट्टी और जलवायु के मुताबिक तमाम फसलों की खेती हो रही है. भारत के कृषि उत्पादों को देश-विदेश में भी निर्यात किया जा रहा है. कृषि की आधुनिक तकनीक की मदद से उन इलाकों में भी बढ़िया उत्पादन हो रहा है, जहां कभी खेती की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी. ऐसे ही कई इलाके नागालैंड में भी मौजूद हैं. बता दें कि नागालैंड का ज्यादातर इलाका पहाड़ों से घिरा हुआ है. यहां ज्यादातर ढ़लान मौजूद हैं, जिसके चलते खेती में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. ढ़लान पर खेती करना बड़ा मुश्किल हो जाता था, लेकिन नागालैंड के लोगों ने इसका समाधान सीढ़ीनुमा खेती के तौर पर निकाला. 

नागालैंड में सीढ़ीनुमा खेती
आज नागालैंड के किसानों ने पहाड़ों को भी उपजाऊ जमीन में तब्दील कर दिया है. यहां खेती के लिए जंगलों को काट दिया गया है और पहाड़ की ढ़लान पर सीढ़ीनुमा खेत तैयार किए गए हैं. अब यहां खेती करना ज्यादाय मुश्किल नहीं होता. बारिश होने पर पानी इन सीढ़ीनुमा खेतों में जमा हो जाता है, जिसके बाद खेती करना और भी आसान हो जाता है. नागालैंड के किसान इन सीढ़ीनुमा खेतों में धान की फसल उगाते हैं, क्योंकि इस फसल में पानी की अच्छी खासी खपत होती है. इन सीढ़ीनुमा खेतों के सहारे आज नागालैंड की 80 फीसदी जमीन पर धान की खेती हो रही है. बाकी 20 प्रतिशत जमीन पर मक्का, बाजरा और दालों की खेती होती है. 

वर्ल्ड बैंक ने दिखाई रुचि
ये सीढ़ीनुमा खेत आज दुनियाभर में मशहूर हैं और फेमस टूरिस्ट स्पॉट भी बन चुके हैं. इनकी खूबसूरती का पूरा श्रेय नागालैंड के लोगों को ही जाता है, जो दिन रात मेहनत करके पहाड़ी राज्य नागालैंड को कृषि के क्षेत्र में आगे ले जा रहे हैं. अच्छी बात ये है कि दुनिया इन किसानों की मेहनत को खूब सरहाना दे रही है. हाल ही में विश्व बैंक की एक टीम ने नागालैंड में वैज्ञानिक खेती का समर्थन करने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए सहयोग का प्रस्ताव रखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अधिकारियों ने भी इस बात को कबूल किया है कि विश्व बैंक की एक टीम ने नागालैंड के अधिकारियों के साथ एलीमेंट (ELEMENT) परियोजना के संबंध में बैठकें की हैं.

इन जगहों का किया दौरा
नागालैंड विजिट करने पहुंची विश्व बैंक की टीम मुख्य तौर पर नागालैंड की प्राकृतिक खूबसूरती, एग्रो फॉरेस्ट्री, चीचमा में झूम खेती, नागा इंटीग्रेटेड सेटल्ड फार्मिंग-एनआईएसएफ परियोजना, सेंडेन्यू बायो डायवर्सिडी रिसर्व और पारंपरिक सीढ़ीनुमा खेतों का समझने आई है. जल्द ये टीम नागालैंड बांस मिशन, नागालैंड मधुमक्खी पालन और हनी मिशन और चुमौकेदिमा में जैविक बाजार को भी विजिट करेगी. इस मामले में नागालैंड के कृषि उत्पादन आयुक्त वाई. किखेतो सेमा ने भी विश्व बैंक की टीम को राज्य में कृषि परिदृश्य और खेती के तमाम पैटर्न के बारे में बताया. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- इस राज्य में प्राकृतिक खेती के लिए 5,000 रुपये देगी सरकार, यहां जानें पूरा प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Farmers Success Stories: भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
भारत के ऐसे किसान, जिन्होंने बदल दी खेती की तस्वीर
 Tomato Farming Tips: टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
टमाटर की फसल कभी नहीं होगी खराब, बस कर लें ये उपाय
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
गांव में शुरू करें बत्तख पालन, होगी अच्छी कमाई
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार
ड्रैगन फ्रूट खेती का सही मौसम, जानें कब मिलेगी बंपर पैदावार

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget