एक्सप्लोरर

अभी बाजार में 150 रुपये किलो से ज्यादा में बिक रही हैं ये सब्जियां, जानिए घर की छत पर कैसे उगेंगी?

शिमला मिर्च की खेती भी बिल्कुल वैसे ही कर सकते हैं जैसे बैंगन की करते हैं. हालांकि, इसमें धूप का और पानी का खास ख्याल रखना होता है. कोशिश करें कि शिमला मिर्च के पौधों पर सीधी धूप ना पड़े.

बाजार में कुछ दिनों पहले तक टमाटर 300 रुपये किलो तक बिक रहे थे, हालांकि, सरकार की दखल के बाद इनके दाम अब 70 से 80 रुपये तक आ गए हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार में ऐसी कई सब्जियां हैं जो अभी भी 150 रुपये के पार बिक रही हैं. इनमें बैंगन, शिमला मिर्च, करेला और धनिया जैसी सब्जियां हैं. चलिए आपको बताते हैं कि आप इन सब्जियों को कैसे अपने छत पर आसानी से उगा सकते हैं.

बैंगन की खेती

बैंगन को छत पर उगाना सबसे आसान है. बाजार में इसके पौधे मिलते हैं जिन्हें लाकर आप किसी गमले में इसे उगा सकते हैं. इसके पूरे प्रोसेस के बारे में बात करें तो सबसे पहले आपको एक गमला लेना होगा, जो थोड़ा बड़ा हो. फिर उसमें मिट्टी और जैविक खाद मिला लें. जब इस तरह से गमला तैयार हो जाए तो नर्सरी से लाए हुए बैंगन के पौधों को इनमें रोप दें. एक गमले में आपको एक से ज्यादा पौधा नहीं लगाना है. ऐसे करके आप छत पर पांच से सात गमलों में बैंगन उगा सकते हैं. ये पौधे दो महीनों के भीतर बैंगन देने लगेंगे.

शिमला मिर्च की खेती

शिमला मिर्च की खेती भी बिल्कुल वैसे ही कर सकते हैं जैसे बैंगन की करते हैं. हालांकि, इसमें धूप का और पानी का खास ख्याल रखना होता है. कोशिश करें कि शिमला मिर्च के पौधों पर सीधी धूप ना पड़े. अगर ऐसा हुआ तो पौधा सूख सकता है. इसी तरह से आप हरी मिर्च की भी खेती कर सकते हैं. अगर आपका छत बड़ा है तो आप उस पर कई गमले रख के एक छोटा सा वेजिटेबल गार्डेन बना सकते हैं, जिसमें आप हर रोज बिना केमिकल वाली ताजी ताजी सब्जियां उगा सकते हैं.

धनिया की खेती

मुझे लगता है धनिया की खेती सबसे आसान तरीके से होती है. हालांकि, इसके लिए आपको गमला नहीं बल्कि कोई चौड़ी चीज जैसे कोई बड़ा सा गहरा ट्रे लेना होगा. इस ट्रे में पहले आप जैविक खाद और मिट्टी डाल दें, उसके बाद इसमें बाजार से लाए धनिया के बीज छींट दें. फिर उसमें पानी का हल्का छिड़काव कर दें. दस से बीस दिनों में धनिया के पौधे तैयार हो जाएंगे, एक महीने के बाद आप इनकी पत्तियों का इस्तेमाल कर पाएंगे.

ये भी पढ़ें: खेती-बाड़ी की पढ़ाई से भी मिल सकती हैं लाखों की नौकरी, जानिए कब-कब कर सकते हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश
किसान भाई देख लें मौसम का ताजा अपडेट, इन राज्यों में होने वाली है भारी बारिश
Agriculture Gold Loan: एग्रीकल्चर गोल्ड लोन पर कितना पड़ता है ब्याज, जानें 100000 पर कितनी होगी EMI
एग्रीकल्चर गोल्ड लोन पर कितना पड़ता है ब्याज, जानें 100000 पर कितनी होगी EMI
Ridge Gourd Farming : तोरई की बेल को सहारा देना क्यों जरूरी? ऐसे बनाएं मजबूत ट्रेलिस
तोरई की बेल को सहारा देना क्यों जरूरी? ऐसे बनाएं मजबूत ट्रेलिस
घर पर भी उगा सकते हैं शिमला मिर्च में, जानें तरीका
घर पर भी उगा सकते हैं शिमला मिर्च में, जानें तरीका

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget