एक्सप्लोरर

Stubble Burning: पराली से किसानों की होगी बंपर कमाई... उत्तर प्रदेश, हरियाणा सरकार की ये है तैयारी

गेहूं की कटाई शुरू होने के कारण देश में एक बार फिर पराली का संकट मंडराने लगा है. पराली से दम न घुटे, इसको लेकर हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्य सरकारें कदम उठा रही है.  

Stubble Burning Side Effects: गेहूं की कटाई शुरू हो गई है. कटाई को देखते हुए केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद शुरू कर  दी है. वहीं, गेहूं कटाई के बाद किसान उसके अवशेष यानि पराली को खेत में ही छोड़ देते हैं. देश में हर साल पराली का संकट रहा है. दिल्ली, एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान में पराली का प्रकोप देखने को मिलता है. अब अलग अलग राज्य सरकारें पराली प्रबंधन बढ़ाकर उसे कमाई का जरिया बना रही हैं. 

यूपी में हर साल 2.5 लाख टन मेथेनॉल का उत्पादन

उत्तर प्रदेश सरकार पराली को इनकम का जरिया बना रही है. अब उत्तर प्रदेश सरकार ने पराली से कमाई करने के लिए डेनमार्क का साथ लिया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,  डेनमार्क नई तकनीक से इथेनॉल बनाने के लिए जाना जाता है. साथ में मेथेनॉल भी बनाया जाएगा. वर्ष 2025 से यूपी में पराली से इथेनॉल और मेथेनॉल बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा. बनाए जा रहे प्लांट से हर साल 1.00 लाख टन इथेनॉल और 2.50 लाख टन मेथेनॉल बनाया जाएगा. इथेनॉल और मेथेनॉल दोनों ही एल्कोहल के प्रकार हैं. अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार बहुत कम लेवल पर इथेनॉल का उत्पादन करा रही है. 

गोरखपुर में लग रहा प्लांट

गोरखपुर में इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन भी पराली से 2जी इथेनॉल बनाने के लिए प्लांट लगाने जा रहा है. इसे बनाने पर 800 करोड़ रुपये खर्चा आएगा. प्लांट में किसानों से गन्ना का कचरा और पराली लिया जाएगा. उन्हें मिलाकर ही 2जी इथेनॉल बनाया जाएगा.

पानीपत में बनाया जा रहा 2 जी इथेनॉल

उत्तर प्रदेश ही नहीं हरियाणा में भी पराली से 2 जी इथेनॉल बनाया जा रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 अगस्त को पीएम मोदी ने प्लांट का शुभारंभ किया था. इस प्लांट को 900 करोड़ रुपये से बनाया है. इस प्लांट को इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन लिमिटेड रिफाइनरी की ओर से चलाया जा रहा है. यहां किसानों से 172 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से पराली खरीदी. प्लांट मेें हर दिन 100 किलोलीटर (एक किलोलीटर में 1 हजार किलो) 2जी इथेनॉल बनाया जा सकता है. 

यह भी पढ़ें: Moong Ki Daal: इस राज्य सरकार ने शुरू की एमएसपी पर मूंग दाल खरीद की तैयारी, किसानों का होगा फायदा, ये है कैबिनेट का प्लान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के गमले में उगाएं मटर, ऐसे करें शुरुआत
घर के गमले में उगाएं मटर, ऐसे करें शुरुआत
मंडी में भाव गिरे, PM-AASHA योजना बनेगी सहारा
मंडी में भाव गिरे, PM-AASHA योजना बनेगी सहारा
लखपति दीदी बनने के लिए कैसे करें आवेदन, सरकार कितना लोन देती है?
लखपति दीदी बनने के लिए कैसे करें आवेदन, सरकार कितना लोन देती है?
खेती पर नहीं पड़ेगा मौसम का असर, अपनाएं ये तकनीक
खेती पर नहीं पड़ेगा मौसम का असर, अपनाएं ये तकनीक

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget