एक्सप्लोरर

Rice Crisis: चावल की कमी से जूझने वाली है दुनिया, इसकी एक नहीं कई वजहें हैं

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में चावल की इतनी कमी साल 2003-04 में हुई थी. भारत में साल 2012-13 से ही हर साल चावल का उत्पादन एक लाख टन से ज्यादा ही रहा है. हालांकि, इस बार यहां भी कमी देखी जा रही है.

चावल भारतीय खाने का वो हिस्सा है जिसके बिना भोजन पूरा ही नहीं माना जाता. हालांकि, जिस तरह की रिपोर्ट आ रही है उसके मुताबिक अब पूरी दुनिया आने वाले समय में गंभीर चावल की समस्या से जूझने वाली है. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसकी वजह और भारत में इसकी वजह से पड़ने वाले असर के बारे में बताएंगे. इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि दुनिया की चावल प्रोडक्शन में भारत कितना योगदान देता है.

क्यों गहरा रहा है चावल का संकट?

पूरी दुनिया में चावल का संकट क्यों गहराने वाला है इस पर हाल ही में फिच सॉल्यूशंस ने एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट के अनुसार, चावल के बड़े उत्पादक देशों में चावल का प्रोडक्शन तेजी से घटा है. सबसे बड़ी बात की आने वाले समय में ये ग्राफ नीचे ही जाता दिखाई दे रहा है. आपको बता दें, चीन, अमेरिका और यूरोपीय संघ में चावल का उत्पादन पहले के मुकाबले काफी घटा है. ये उत्पादन सिर्फ कुछ लाख टन का नहीं बल्कि उससे ज्यादा घटा है. फिच सॉल्यूशंस के कमोडिटी एनालिस्ट चार्ल्स हार्ट के मुताबिक, इस साल बाजार में चावल की लगभग 1.86 करोड़ टन की कमी हुई है.

2003-04 के बाद की सबसे बड़ी कमी बताई जा रही है

फिच सॉल्यूशंस की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया भर में चावल की इतनी कमी साल 2003-04 में हुई थी. अब चावल की कमी के बड़े कारणों की बात करें तो इनमें, रूस-यूक्रेन का युद्ध, चीन और पाकिस्तान जैसे चावल उत्पादक देशों में खराब मौसम, और क्लाइमेट चेंज बड़ा कारण है. इसके अलावा लोगों में खेती किसानी की कम होती दिलचस्पी भी बड़ा कारण है. अब बड़ा सवाल ये है कि चावल का उत्पादन कम होगा तो जाहिर सी बात है इसकी कीमतों में भी इजाफा होगा. फिर इससे भारत जैसे देश पर कितना असर पड़ेगा और उससे आम आदमी कितना परेशान होगा ये समझने वाली बात है.

भारत में चावल का कितना उत्पादन होता है?

भारत की गिनती हमेशा से उन देशों में होती रही है, जहां चावल का उत्पादन बेहतर है. दरअसल, यहां साल 2012-13 से ही हर साल चावल का उत्पादन एक लाख टन से ज्यादा ही रहा है. यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रीकल्चर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में साल 2021-22 में 129,471 टन उप्तादन हुआ था. वहीं साल 2022-23 में भारत में चावल का उत्पादन 136,000 टन हुआ था. जबकि, 2023-24 में ये कम हो कर 134,000 टन हो गया. हालांकि, बाकी के देशों में जिस हिसाब से उत्पादन गिरा है, उसके मुकाबले भारत फिर भी ठीकठाक स्थिति में है.

ये भी पढ़ें: PM Kisan Yojana: पीएम किसान सम्मान निधि पर बड़ी अपडेट, 14वीं किस्त इस तारीख को हो सकती है जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड

वीडियोज

Iran Israel US War: ईरान ने Dubai को फिर से दहलाया, आसमान में दिखा धुंए का गुबार!| Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट!
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump | Netanyahu
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump
Iran Israel War: ईरान की सेना ने शुरू की हमले की 43वीं लहर| Netanyahu | Trump | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
'ओम बिरला से अच्छे स्पीकर आप होंगे...' दिग्विजय सिंह ने BJP सांसद की कर दी तारीफ, Video Viral
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
Most wickets in IPL: आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, इस भारतीय स्पिनर के नाम दर्ज है सबसे बड़ा रिकॉर्ड
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा, उठाए सवाल- वायरल गर्ल को केरल में ही क्यों हुआ प्यार?
'सिर तन से जुदा करने की मिल रही धमकी', मोनालिसा के डायरेक्टर का खुलासा
US-Iran War: ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
ईरान के पक्ष में खुलकर सामने आए रूस और चीन! UN में अमेरिका से सीधे जा भिड़े, जानें क्या हुआ?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
इतनी खुजली है तो... ईरान पर ऐसा बयान देने वाले कौन है संभल सीओ कुलदीप कुमार, उन्हें कितनी मिलती है सैलरी?
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
संसद की सीढ़ियों पर राहुल गांधी की चाय-बिस्कुट पार्टी! वायरल हुआ वीडियो तो मजे लेने लगे यूजर्स
Embed widget