एक्सप्लोरर

PM Kisan Yojana: नए साल की इस तारीख को खाते में आएगी 13वीं किस्त, चेक कर लें कहीं लिस्ट से कटा तो नहीं नाम

PM Kisan Status Check: नए साल पर ही करोड़ों किसानों को तोहफा मिलने वाला है, इसलिए pmkisan.gov.in पर पता कर लें कि आपका नाम भी 13वीं किस्त पाने वाले किसानों की लिस्ट में है या नहीं.

PM Kisan Beneficiary List: आज देश के करोड़ों लघु-सीमांत किसानों को आर्थिक संबल मिला है. केंद्र सरकार की कई योजनाएं किसानों के लिए सही में मार्गदर्शक साबित हो रही है. ऐसी ही एक योजना है पीएम किसान सम्मान निधि योजना, जिसके तहत किसानों के बैंक खाते में हर साल 6,000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. साल 2018 से शुरू हुई इस स्कीम से आज 8 करोड़ से अधिक किसान जुड़े हुए हैं. इन दिनों पीएम किसान योजना से लाभान्वित होने वाले किसानों को वेरिफिकेशन चल रहा है. देश की सबसे बड़ी योजनाओं में से इस स्कीम से कई लोगों ने गलत तरीके से लाभ लिया है, जिनकी पहचान करके हटाया जा रहा है. किसी वजह से आपका नाम भी बाहर ना हो जाए, इसलिए समय पर ई-केवाईसी और लैंड रिकॉर्ड्स का वेरिफिकेशन करवाएं. साथ में लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करते रहें.

1.86 करोड़ किसान हुए बाहर
पीएम किसान सम्मान निधि योजना से लाभ पाने वाले किसानों की संख्या में लगातार कमी आ रही है. इस स्कीम से बाहर होने के डर से हजारों किसानों ने ई-केवाईसी और भू-आलेख सत्यापन नहीं करवाया है. इसी वजह से कई किसानों की 11वीं और 12वीं किस्त अटकी हुई हैं. सरकार का कहना है कि यदि किसान इस स्कीम का पात्र हैं तो वेरिफिकेशन करवाते ही किसानों के खाते में बकाया राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. 13 वीं किस्त को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये नए साल के असर पर मिल सकती है, लेकिन नियमों के मुताबिक, हर 3-4 महीने के अंतराल में 2,000 रुपये छोटे किसानों के खाते में ट्रांसफर होते हैं, जिसके मुताबिक 13वीं किस्त फरवरी-मार्च के बीच मिल सकती है. 

पोर्टल पर अपलोड हैं किसानों के नाम
पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों के बैंक खाते में दो-दो हजार रुपये की 12 किस्तें ट्रांसफर की जा चुकी हैं. नए साल में 13वीं किस्त के 2,000 रुपये भी मिल जाएंगे, लेकिन इससे पहले लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक करते रहें. pmkisan.gov.in पोर्टल पर किसानों के नाम और स्टेटस अपडेट किया गया है. किसान चाहें तो अपना मोबाइल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर बेहद आसान प्रोसेस के जरिए आप अपना नाम और लाभार्थी स्टेटस जान सकते हैं.

फॉलो करें ये प्रोसेस
सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिशियल साइट pmkisan.gov.in  पर जाएं.
होम पेज पर दाईं ओर Farmer's Corner के ऑप्शन पर क्लिक करें.
नया वेब पेज खुलने पर Beneficiary Status के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
यहां किसान अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या पीएम किसान स्कीम का रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
इसके बाद Get Data के ऑप्शन पर क्लिक करें, जिसके बाद स्क्रीम पर लिखे मैसेज से जान सकते हैं कि 13वीं किस्त के योग्य है या नहीं. 
अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर-155261 या 1800115526 या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- इस मोबाइल एप की मदद से स्मार्ट बनेंगे किसान, खेतों में ऑन स्पॉट मिलेगा तकनीकी प्रॉबलम का हाईटैक सोल्यूशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gopal Ratna Award 2026: डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget