एक्सप्लोरर

Organic Farming: इस राज्य में 85 हजार हेक्टेयर में होगी गौ आधारित प्राकृतिक खेती, बढ़ेगी किसानों की इनकम

उत्तर प्रदेश में आर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने और गौ संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने बड़ी कवायद की है. प्रदेश सरकार ने गौ आधारित प्राकृतिक खेती प्रोजेक्ट तैयार किया है. करीब पौने तीन सौ करोड़ खर्च होंगे.

Organic Farming In UP: गौ संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गंभीर है. गौ मूत्र और गाय के गोबर का प्रयोग दवाएं और खेती बाड़ी में किया जा रहा है. गौ वंशों को लेकर ही अब बड़ी कवायद उत्तर प्रदेश सरकार के स्तर से की गई हैं. प्रदेश सरकार ने गौ वंश आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का पूरा खाका तैयार कर लिया है. इसका लाभ सीधा किसानों को मिलेगा. 

यूपी में होगी गौ आधारित प्राकृतिक खेती

योगी सरकार प्रदेश में बड़े पैमाने पर गौ आधारित खेती करने की योजना तैयार कर रही है. योजना के तहत प्रदेश के 49 जिलों के 85,750 हेक्टेयर में गौ आधारित प्राकृतिक खेती की जाएगी. इस खेती में गौवंशों से संबंधित खादों का प्रयोग करना होगा. रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती से कृषि उपज की क्वालिटी बेहतर होगी. इससे भूमि का स्वास्थ्य बेहतर होगा. वहीं, प्राकृतिक खेती के तहत जो सब्सिडी मिलेगी. वह भी सीधे किसानों के खाते में भेज दी जाएगी.  जो किसान प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का काम करेंगे. उन्हें सरकार के स्तर से प्रोत्साहित भी किया जाएगा. 

निर्मल होगी गंगा

इस प्रोजेक्ट से योगी सरकार गंगा की सेहत सुधारने की कवायद में जुटी है. इस योजना में गंगा किनारे के 27 गांव शामिल किए जाएंगे. इससे गंगा के 5-5 किमी का क्षेत्र का कवर किया जाएगा. इससे गंगा के प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी. गंगा निर्मल हो सकेगी. इससे गंगा को साफ करने की केंद्र सरकार की योजना को भी पंख लग सकेंगे. 

लॉन्च करेंगे प्राकृतिक खेती पोर्टल

प्राकृतिक खेती की उपज को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार बड़े कदम उठाएगी. इसी दिशा में सीएम योगी आदित्यनाथ यूपी दिवस के दिन प्राकृतिक खेती पोर्टल को लॉन्च करेंगे. यह प्रोजेक्ट केंद्र और राज्य सरकार का साझा प्रयास है. इसमें कुल खर्चा 246 करोड़ रुपये का होगा. अगले चार सालों में प्रति हेक्टेयर के हिसाब से केंद्र व राज्य सरकार के साझा प्रयास से चलने वाले इस प्रोजेक्ट के तहत प्रति हेक्टेयर 28714 रुपये अगले चार साल तक खर्च होंगे. 

प्रदेश में बनेंगे 50-50 हेक्टेयर के 1715 क्लस्टर

प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश भर में क्लस्टर तैयार किए जाएंगे. राज्य के 49 जिलों में 50-50 हेक्टेयर के 1715 क्लस्टर विकसित करने की प्लानिंग है. योजना के तहत तय किया गया है कि किसान के पास एक हेक्टेयर से अधिक भूमि नहीं होनी चाहिए. प्रत्येक क्लस्टर में किसानों का समूह ही जुड़ सकेगा.

एक देसी गाय रखनी जरूरी

चूंकि सरकार का प्राजेक्ट ही गाय से जुड़ा है. इसलिए राज्य सरकार ने तय कर दिया है कि प्रत्येक किसान को कम से कम एक देसी गाय रखनी होगी. इससे सड़कों पर भटकने वाली गायों का पालन बढ़ सकेगा. गाय गा गोबर, गौ मूत्र जीवामृत, बीजामृत तैयार करने में उपयोगी होगा. एक विशेष प्रावधान किया गया है कि जो लोग प्राकृतिक खेती करेंगे. वह केवल बीज ही खेत से बाहर निकालेंगे. विशेषज्ञ इसे जीरो बजट की खेती भी बता रहे हैं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- असली मिसाल तो इन 'डॉक्टर दीदियों' ने पेश की है, घर-घर जाकर पशुओं का इलाज करती हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Duck Farming In Paddy Fields: बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट
बत्तखों की मदद से धान की खेती! इंडोनेशिया की यह अनोखी तकनीक भारत में भी हिट
Water Pump For 2 Acre Farm: 2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
2 एकड़ खेत के लिए कितने हॉर्स पावर के वाटर पंप की होगी जरूरत, यहां जान लें
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बिना मंडी गए बिकेगी लेमनग्रास की फसल, जानिए इस मुनाफे वाली खेती का पूरा सच
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका
बरसात के मौसम में हरी मिर्च देगी रिकॉर्डतोड़ पैदावार, जान लें खेती का यह धांसू तरीका

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget