एक्सप्लोरर

अब किचन से गायब हो जाएगी पीली दाल, तेजी से बढ़ रहे हैं इसके दाम

कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, मई में सिर्फ तुअर दाल की कीमतों में ही इजाफा नहीं हुआ, बल्कि मूंग दाल, उड़द दाल, चने की दाल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है.

दाल एक ऐसी चीज है जो हर भारतीय किचन में रोज पकाई जाती है. लेकिन इसकी बढ़ती कीमत देख कर लग रहा है कि आने वाले दिनों में ये रसोईं से गायब हो जाएगा. दरअसल, अप्रैल तक तो सरकार ने इसकी बढ़ती कीमतों पर लगाम लगा रखी थी, लेकिन अब मई से पीली दाल के दाम बढ़ने लग गए हैं. कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट के नए आंकड़ों को देख कर सबके होश उड़ गए हैं और अगर ऐसे ही ये आंकड़े बढ़ते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब खाने की थाली से दाल गायब हो जाएंगे.

कितने बढ़े दाम

कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट के आंकड़े बताते हैं कि एक मई तक तुअर के दाल की औसत कीमत 116.68 रुपये थी, लेकिन 18 मई आते आते ये बढ़कर 118.98 रुपये हो गई. अब सवाल उठता है कि अभी तो मई का पूरा महीना बीता भी नहीं है तो क्या मई के अंत तक ये 120 का आंकड़ा पार कर जाएगा. अगर ऐसा हुआ तो लोअर मिडिल क्लास सबसे ज्यादा सफर करेगी, क्योंकि उनके महीने का खर्च तय होता है और महंगाई की वजह से उनका बजट बिगड़ जाएगा.

और किन किन दालों के बढ़े दाम

कंज्यूमर अफेयर डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, मई में सिर्फ तुअर दाल की कीमतों में ही इजाफा नहीं हुआ, बल्कि मूंग दाल, उड़द दाल, चने की दाल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. मूंग दाल की बात करें तो एक मई से 18 मई के बीच ये 107.29 रुपये से 108.41 रुपये हो गई है. वहीं उड़द की दाल भी 108.23 रुपये से बढ़कर 109.44 रुपये हो गई है. जबकि, चने की दाल की बात करें तो ये 73.71 रुपये से बढ़कर 74.23 रुपये हो गई है.

सरकार क्या कर रही है?

दाल की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार भी चिंतित है. यही वजह है कि दालों की बढ़ती कीमतों को देखते हुए केंद्र सरकार ने एक एडवाइजरी जारी कर दी है और उसके अनुसार, कोई भी एक महीने से ज्यादा समय तक दालों को स्टॉक करके नहीं रख सकता. अगर कोई ऐसा करता है तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी. इंपोर्ट के लिए भी सरकार की ओर सख्त एडवाइजरी जारी की गई है. दरअसल, भारत में 70 प्रतिशत तुअर की दाल इंपोर्ट की जाती है.

ये भी पढ़ें: काले गेहूं की खेती से किसान हो रहे मालामाल...जानिए अमीर लोग इसे क्यों खा रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
बंजर जमीन को हरा भरा कर देंगी ये तकनीकें, बेहद आसान है इनका इस्तेमाल
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
फसल नुकसान पर राहत का ऐलान, 3 महीने बिजली बिल भरने से भी छुटकारा!
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा
अब घर की छत पर ही होगी केसर की खेती, इस तरीके से घर बैठे आएगा मुनाफा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
सस्ते में मिल रहा सेकेंड हैंड iPhone खरीदना चाहिए या नहीं? जान लें
Embed widget