एक्सप्लोरर

Stubble Burning: क्यों पराली जलाने को मजबूर हैं किसान...मानवाधिकार आयोग ने बताई वजह, इन राज्यों को पड़ी फटकार

NHRC on Stubble Burning: एनएचआरसी ने राज्यों को फटकार लगाते हुए पराली जलाने की समस्या को किसानों की मजबूरी बताया और कहा कि बढ़ते प्रदूषण के लिए सिर्फ किसानों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.

Stubble Burning Farmers: उत्तर भारत में पराली जलाने की घटनाओं के साथ बढ़ते प्रदूषण की समस्या पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया. एनएचआरसी ने बयान में कहा कि किसान क्यों पराली जला रहे हैं, इसके पीछे राज्यों सरकारों की विफलता बड़ा कारण है. जब बढ़ते प्रदूषण पर मानवाधिकार आयोग ने सवाल किया तो दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब ने पराली जलाने की समस्या को जिम्मेदार ठहराया.

ऐसे में एनएचआरसी ने राज्यों को फटकार लगाते हुए पराली जलाने की समस्या को किसानों की मजबूरी बताया. एनएचआरसी ने यह भी कहा कि पराली जलने से बढ़ते प्रदूषण के लिए सिर्फ किसानों को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता.

विफल हुईं राज्य सरकारें
दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों को 10 नवंबर को बुलाया था. राज्यों सरकारों क जवाब पर गौर करने बाद मानवधिकार आयोग ने साफ किया कि किसान मजबूरी में ही पराली जला रहे हैं. एनएचआरसी ने कहा कि पराली के उचित प्रबंधन के लिए किसानों को मशीनें उपलब्ध करवानी थीं, लेकिन ये 4 राज्य सरकारें किसानों को पर्याप्त संख्या में न उपकरण उपलब्ध करवा पाईं और न ही सही उपाय हुए. अब हालात ये है कि देरी होने के कारण किसान मजबूर होकर पराली जला रहे हैं, जिससे प्रदूषण फैल रहा है.

किसानों को ना ठहराएं जिम्मेदार
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मानवाधिकार आयोग ने यह भी कहा कि इन चारों राज्य सरकारों की विफलता के कारण ही पराली जल रही है और हवा में प्रदूषण बढ़ रहा है. इस समस्या के लिए कोई भी राज्य किसानों को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकता. अब चारों राज्यों को एनएचआरसी ने एक बार फिर 18 नवंबर को जाहिर होने के सख्त निर्देश दिए हैं. इस बीच चारों राज्यों को चर्चा करके हलफनामा दाखिल करने का भी आदेश मिला है.

दिल्ली में जहरीली हुई हवा
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने आंकड़े जारी करके बताया है कि यहां हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हालत में है. यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 249 दर्ज किया गया है. इन दिनों देश की राजधानी तड़के सुबह से ही स्मॉग की चपेट में आ जाती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने भी दिल्ली का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. इस बीच उत्तर प्रदेश की हवा में काफी सुधार देखा जा रहा है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, फिरोजोबाद की स्थिति काफी बेहतर है, यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 61  है यानी कि उत्तर प्रदेश की हवा पर सांस लेने के लायक हो गई है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 'नहीं जलाएंगे पराली'...ये वादा करें किसान, तभी खरीदेंगे धान, पढ़ें सरकार की नई गाइडलाइंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Marigold Cultivation: गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
गेंदा साल में कितनी बार उगाया जा सकता है, इससे कितनी होती है कमाई
T2T Genome India: अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
अब आएगी दाल क्रांति, वैज्ञानिकों ने तैयार किया अरहर का पहला T2T जीनोम
Tomato Farming: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा, देख लें लिस्ट
इन किसानों को नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का फायदा, देख लें लिस्ट

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 13 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
OTD: भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
भारत ने बोर्ड पर लगाए 664 रन, नंबर 8 के बल्लेबाज ने जड़ा शतक; बन गया रिकॉर्ड 
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
'शुभेंदु अधिकारी ने...', ममता पर अटैक को लेकर अभिषेक बनर्जी का बड़ा आरोप
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
अमित शाह के संसद में बोलने के रिजिजू के बयान पर खेड़ा का सवाल- वे किस मुद्दे पर…
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
Embed widget