एक्सप्लोरर

क्यों इतनी महंगी होती है मुर्रा भैंस? जिसकी कीमत में तो कई BMW गाड़ी आ जाए

सामान्य भैंस एक लाख रुपये तक आ जाती हैं. लेकिन मुर्रा भैंस की कीमत लग्जरी गाड़ियों की कीमत से भी अधिक होती है. मुर्रा भैंस की कीमत इतनी अधिक होती हैं, उससे बीमएडब्ल्यू कार आसानी से खरीद सकते हैं

Murrah Buffalo In India: भारत कृषि प्रधान देश हैं. कृषि देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं. किसान जहां खेतीबाढ़ी पर निर्भर रहते हैं, वहीं पशुओं का पालन भी बड़े पैमाने पर देश में किया जाता है. दुग्ध उत्पादन कर लाखों लोग देश में आजीविका पालन करते हैं. वहीं, कई लोग भैंस पालने के शौकीन हैं. महंगी भैंस पालना हर किसी के बस की बात नहीं है. आज हम ऐसी ही भैंस के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसको खरीदना का विचार छोड़ दिया तो उतनी कीमत में बीएमडब्ल्यू कार तक खरीदी जा सकती हैं. देश में लगने वाले कृषि मेलों की ये भैंस शान होती है. 

एक भैंस की कीमत में BMW खरीद लिजिए
आज हम जिस भैंस की बात कर रहे हैं. उसे देश में मुर्रा भैंस के नाम से जाना जाता है. राजस्थान में लगने वाले पुष्कर मेले में मुर्रा भैंस चर्चा में सामने आई थी. तब भैंस का वजन 1500 किलोग्राम, ऊंचाई 6 फिट और लंबाई 14 फिट थी. इस भैंस को खरीदने के लिए तब करोड़ों रुपये की बोली लगाई थी. वहीं, बीएमडब्ल्यू की रेंज में भारत में करीब 50 लाख से शुरू होती हैं. ऐसे में एक मुर्रा भैंस की कीमत में आसानी से बीएमडब्ल्यूए खरीदी जा सकती है. मुर्रा भैंस का औसत वजन 700 से 1000 किलोग्राम के बीच रहता है.

25 लीटर तक दूध दे सकती है
मुर्रा नस्ली भैंस वजनदार और दिखने में आकर्षक होती हैं. सामान्य भैंस के मुकाबले यह दो से तीन गुना तक दूध दे सकती है. जहां सामान्य प्रजाति की भैंस 8 से 10 लीटर प्रतिदिन दूध देती हैैं. वहीं, मुर्रा भैंस 20 से 25 लीटर दूध दे देती हैं. यदि खानपान बेहतर कर दिया जाए तो दूध देने की यह क्षमता बढ़ भी सकती है. 

खाने पर हर दिन आ जाता है 6000 रुपये खर्च
मुर्रा भैंस का साइज के हिसाब से ही खानपान हैं. पशुपालक बताते हैं कि एक मुर्रा भैंस यदि पाल रहे हैं और उसको अच्छा खानपान दे रहे हैं तो 5 से 6 हजार रुपये हर दिन तक खर्चा आ जाता है. खान पान की बात करें तो सामान्य घास, भूसा, सूखा मेवा, दूध से बने उत्पाद आदि शामिल होते हैं.

50 लाख से एक करोड़ करते भी हैं कमाईं
ऐसा नहीं है कि मुर्रा भैंस या भैंसे का केवल खर्चा ही है. इससे लाखों रुपये किसान कमाते भी हैं. दरअसल, पशुपालक इसका स्पर्म निकाल कर उसे साइंटिफिक तरीके से डायल्यूट करते हैं और फिर आम भैंस के गर्भाधान के लिए उसे बेच देते हैं. मुर्रा भैंस एक बार में 10-14 मिलीलीटर स्पर्म निकालता है, इसे डायल्यूट कर 700 से 900 डोज बनाए जा सकते हैं. भैंसों के गर्भाधान के लिए इसके एक डोज की कीमत के 500-1000 रुपए तक मिलते हैं. पशु पालक इससे 50 लाख से एक करोड़ रुपये तक की सालाना की कमाई कर लेते हैं. 

उत्तर प्रदेश से जुड़ा है मुर्रा भैंस का मूल
जानकार बताते हैं कि मुर्रा भैंस नस्ल का मूल उत्तर प्रदेश की भदावरी, आगरा एवं इटावा है. बाद मेें यह अन्य राज्यों में भी मिलनी शुरू हो गई. अब हरियाणा के रोहतक, हिसार, जींद, पंजाब के नाभा, पटियाला और राजस्थान के कई जिलों में ये भैंस पाई जाती है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- धरती छोड़िए... अब तो अंतरिक्ष में भी लहलहाएगी टमाटर की फसल, जानिए इस नए मिशन के बारे में सब कुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
केवल 2 मुर्रा भैंसों से करें डेयरी की शुरुआत, लखपति बना देगा यह दांव
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन
MSP पर बेचनी है कपास-सोयाबीन, इस तारीख से पहले करा लें रजिस्ट्रेशन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
Delhi Road Accidents 2026: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
दिल्ली रोड एक्सीडेंट: रोज 5 मौतें, 17 घायल, 6 साल में सबसे खतरनाक रहा यह साल
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget