एक्सप्लोरर

Milk Production: दूध उत्पादन में भारत का परचम... बना दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश

चीनी के बाद भारत की स्थिति दुग्ध उत्पादन में भी बेहतर हुई है. केंद्र सरकार के अनुसार, भारत दुनिया में दुग्ध उत्पादन में सबसे बड़ा देश बन गया है. पिछले कई सालों में दुग्ध उत्पादन तेजी से बढ़ा है.

Milk Production In India: अनाज उत्पादन में भारत अग्रणी देशों में से एक हैं. चीनी के उत्पादन और निर्यात में भी भारत का विश्व में जलवा कायम है. भारत की अधिकांश आबादी खेती किसानी से जुड़ी हुई है. अब दुग्ध उत्पादन को लेकर भारत की स्थिति बहुत अधिक मजबूत हुई है. देश में बढ़ते दुग्ध उत्पादन को देखते हुए केंद्र सरकार खुश हैं. वहीं, पशुपालकों की आय बढ़ी है. इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर हुई है. 

दुग्ध उत्पादन में भारत बना नंबर वन
चीनी उत्पादन में भारत की स्थिति पहले ही कापफी मजबूत बनी हुई थी. अब दुग्ध उत्पादन में भारत नंबर वन बन गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने संसद में दिए एक जवाब में इसकी पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक बन गया है. 2021-22 में वैश्विक दूध उत्पादन का 24 प्रतिशत है. यह आंकड़े खाद्य और कृषि संगठन कॉर्पोरेट सांख्यिकीय डेटाबेस के हैं. 

8 सालों में 51 प्रतिशत बढ़ा उत्पादन
दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार गंभीर है. राज्य सरकार की ओर से भी इसको लेकर कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2014-15 और वर्ष 2021-22 के बीच पिछले आठ सालों में भारत में मिल्क प्रॉडक्शन 51 प्रतिशत तक बढ़ गया है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि डेयरी विकास के लिए जो भी नेशनल प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं. उनका मकसद दुग्ध और दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता को और अधिक बेहतर करना है. 

चारा बढ़ाने पर भी काम कर रही केंद्र सरकार
केंद्र सरकार पशुओं को चारा उपलब्ध कराने के लिए गंभीर है. राष्ट्रीय पशुधन मिशन, फ़ीड और चारा विकास पर उप-मिशन पशुओं के लिए बेहतर चारा उपलब्ध कराने की योजना है. इसका लाभ देश के पशुपालकों को मिल रहा है. केंद्र सरकार राज्यों में पशुपालन और डेयरी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. इसके लिए अलग अलग योजनाएं लागू की जा रही हैं. राष्ट्रीय गोकुल मिशन (आरजीएम) उन्हीं महत्वपपूर्ण कार्यक्रम में से एक है. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें- 1 एकड़ से 5 लाख का मुनाफा दे रही ड्रैगन फ्रूट की खेती, इस खास तरकीब से किसान को मिल रहा भरपूर उत्पादन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fishing Ban In India: क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget