एक्सप्लोरर

Rain Alert: IMD ने फिर जारी किया बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में फसल को दोबारा नुकसान की आशंका

उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हरियाणा समेत कई इलाकों में दोबारा गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. आईएमडी की ताजा अपडेट के मुताबिक, 29-31 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बारिश होगी

IMD Advisory: पिछले दिनों अचानक मौसम में बदलाव और बेमौसम बारिश ने किसानों की मुसीबतें बढ़ा दी  हैं. उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण लाखों हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गईं. गेहूं की फसलें खेत में बैठ गई तो तेज बारिश के चलते सारा सरसों खेत में ही झड़ गया. मौसम में अनिश्चितकालीन बदलावों से हुए नुकसान के लिए केंद्र और राज्य सरकारें ने मुआवजे का ऐलान तो कर दिया है, लेकिन किसानों की मुसीबतें यही खत्म नहीं होतीं. एक बार फिर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 29, 30 और 31 मार्च के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है.

मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर राजस्थान के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों के कुछ इलाकों में भी देखने को मिलेगा. मौसम में हो रहे इस बदलाव से शहरों में तो गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन इससे किसानों की चिंताएं बढ़ती नजर आ रही हैं.

कब-कहां बरसेंगे बादल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर जारी एडवायजरी के मुताबिक, 30 मार्च को राजसथान में एक बार फिर ओलावृष्टि के आसार नजर आ रहे हैं. वहीं 30-31 मार्च को दिल्ली में भी दोबारा गरज के साथ बादल बरसने की संभावनाएं हैं. वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा में भी मार्च के अंतिम दो दिनों में बारिश होने पूरी संभावनाएं हैं. 

किसानों के लिए जारी की एडवायजरी

मौसम में हो रहे इन अनिश्चितकालीन बदलावों का सबसे बुरा असर खेती-किसानी पर ही देखने को मिल रहा है. कई इलाकों में गेहूं, सरसों और चना की फसल बर्बाद होने से किसान आर्थिक संकट में पड़ गए हैं. एक बार फिर प्रकृति में वैसी ही परिसिथितियां बन रही हैं, इसलिए भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने किसानों के लिए एडवायजरी जारी कर दी है.

यदि किसानों की गेहूं, आलू, सरसों, चना या अन्य दलहनी फसलों की उपज खेत में खुली रखी है तो किसी सुरक्षित जगह ले जाकर भंडारण करें. कृषि मंडियों में खुले पड़े अनाजों को भी सुरक्षित शेड में ले जाएं. पछेती फसलों में सिंचाई और कीटनाशकों का छिड़काव मौसम साफ होने पर ही करें.

बारिश जैसी परिस्थिति नजर आने पर कटाई, सिंचाई और छिड़काव का काम टाल दें. इस दौरान किसान अपना भी खास ख्याल रखें. पेड़, खंभों और जल स्रोतों से दूरी बनाए रखें. मेघगर्जन और आकाशीय बिजली चमकने पर जल्द सुरक्षित स्थान पर शरण लें.

किन फसलों पर पड़ेगा बुरा असर

गेहूं रबी सीजन की प्रमुक खाद्यान्न फसल है. इस समय गेहूं फसल की पककर लगभग तैयार हो चुकी है. कई इलाकों में गेहूं की कटाई चल रही है तो कहीं अभी पछेती फसलें खेतों में खड़ी हैं. अब यदि मौसम का सितम ऐसे ही जारी रहा तो बचे कुचे गेहूं की क्वालिटी खत्म हो सकती है. पहले भी गेहूं की फसल के दानों में सिकुड़न पैदा हो चुकी है. इसका सीधा मतलब है वजन के साथ-साथ गेहूं से मिलने वाले पोषण में कमी.

वैसे तो गेहूं को छोड़कर देश के ज्यादातर इलाकों में सरसों और चना की फसलों की कटाई पूरी हो चुकी हैं, लेकिन मक्का, मूंग, उर्द और मूंगफली के खेतों में पानी भरने के कारण अंकुरण बिगड़ सकता है. कई जगह बारिश से आम के बौर झड़ने की भी खबरें आ रही थीं.

तेज बारिश के बाद कई इलाकों में आलू की खुदाई भी नहीं हो पाई थी. अभी भी कुछ बागवानी फसलें खेतों में लगी हैं. यदि समय पर पुखता इंतजाम कर लिए जाएं तो फसलों को बारिश के संकट से बचाया जा सकता है.

ये बारिश सिर्फ किसानों के लिए ही नहीं, हमारी खाद्य सुरक्षा पर भी सीधा वार करती है. पिछले दिनों जारी हार्वर्ड टी-एच.चान स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ की रिपोर्ट से पता चला है कि बेमौसम बारिश के चलते फल, सब्जी, अनाजों के पोषक तत्व कम हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें:- आलू-प्याज का स्टोरेज हाउस खोलने के लिए मिल रही 50% सब्सिडी... 87,500 रुपये देगी सरकार!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खेत में भर गया बारिश का पानी तो न हो परेशान, इन तरीकों से बचा सकते हैं फसल
खेत में भर गया बारिश का पानी तो न हो परेशान, इन तरीकों से बचा सकते हैं फसल
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
दिल्ली में 5 दिन लेट आया मानसून, इससे फसलों की क्वालिटी पर कितना पड़ेगा असर?
दिल्ली में 5 दिन लेट आया मानसून, इससे फसलों की क्वालिटी पर कितना पड़ेगा असर?
परवल खरीदने के लिए अब नहीं जाना होगा बाजार, घर पर आसानी से उगा सकते हैं आप
परवल खरीदने के लिए अब नहीं जाना होगा बाजार, घर पर आसानी से उगा सकते हैं आप

वीडियोज

Baby Do Die Do: Huma Qureshi की दमदार परफॉर्मेंस, हर सीन रखेगा बांधे
Alpha Movie Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
तीन तलाक, हलाला पर इलाहाबाद HC की सख्त टिप्पणी, 'धार्मिक प्रथाओं की आड़ में अपराध स्वीकार नहीं'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
इमोशनल हुई दुनिया की सबसे खूबसूरत क्रिकेटर, टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने पर रो पड़ी
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
Water Park Safety Tips: वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
वॉटरपार्क में इस तरह की डाइविंग तो हो जाएगी मौत! इस बच्चे को लगी थी तगड़ी चोट
ICAI CA Foundation Result 2026: सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
सीए फाउंडेशन का रिजल्ट जारी, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड; जानें टॉपर्स
Embed widget