एक्सप्लोरर

Export of Wheat: तुर्की ने ठुकराया तो मिस्र ने अपनाया, विश्व में बढ़ रही है भारतीय गेहूं की मांग

मिस्र की आधिकारिक टीम ने अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार भारतीय गेहूं की जांच करवाके इसकी गुणवत्ता की काफी प्रशंसा की है. अब मिस्र भविष्य में भी गेहूं की खरीद के लिये आश्वस्त है.

Healthy Wheat Cultivation: पिछले कुछ वर्षों में भारत ने खाद्यान्न फसलों का रिकॉर्ड उत्पादन (Record Production) दर्ज किया है. भारत में उगाया गया अनाज, फल, सब्जी और दूसरे खाद्य पदार्थ अब विदेशों में भी निर्यात किये जा रहे हैं. रूस-यूक्रेन जंग के दौरान भी भारतीय गेहूं (Indian Wheat) की मांग में काफी बढ़ोत्तरी देखी गई है. यह सुर्खियों में तब आया जब तुर्की ने भारत के 55,000 टन गेहूं को रूबेला वायरस से संक्रमित बताकर इसे खरीदने से मना कर दिया. वहीं तुर्की द्वारा गेहूं की खेप ठुकराये जाने पर मिस्र ने इस गेहूं का आयात(Wheat Export) किया. इतना ही नहीं, मिस्र ने अंतर्राष्ट्रीय मानकों के आधार भारतीय गेहूं की जांच (Quality Check) करने बाद इसकी क्वालिटी (Best Quality) की प्रशंसा भी की है. 


Export of Wheat: तुर्की ने ठुकराया तो मिस्र ने अपनाया, विश्व में बढ़ रही है भारतीय गेहूं की मांग

भारत को मिला नया विदेशी बाजार
मिस्र द्वारा भारतीय गेहूं के आयात को मंजूरी देने के बाद अब भारत को नया विदेशी बाजार मिल गया है. मिस्र एक अफ्रीकी देश है, जहां भारत ने अभी तक गेहूं का निर्यात नहीं किया था. अंतर्राष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने के बाद मिस्र भविष्य में भी भारतीय गेहूं की खरीद को लेकर आश्वस्त है. भारतीय गेहूं को खरीदने से पहले मिस्र की एक आधिकारिक टीम भारत में ही मौजूद थी. गेहूं की खरीद के लिये मिस्र की टीम ने प्रयोगशालाओं में गेहूं का परिक्षण करवाया और परिणामों से संतुष्ठ होने के बाद मिस्र ने गेहूं के आयात को मंजूरी दे दी. इसी के साथ-साथ गेहूं के क्वालिटी उत्पादन के लिये भारत की सराहना भी की.

दुनिया को भा रहा है भारतीय गेहूं
बता दें कि दुनियाभर के कई देश गेहूं के आयात-निर्यात में शीर्ष स्थान रखते हैं. जहां अंतर्राष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय संघ का गेहूं 43 रुपये किलो की कीमत पर बेचा जा रहा है. तो वहीं भारत के गेहूं की कीमत मात्रा 26 रुपये किलो है. किफायती दरों पर अच्छी क्वालिटी का गेहूं निर्यात करके करण ज्यादातर देश अब भारत से गेहूं का आयात करने लगे हैं. क्योंकि यह यूरोपीय संघ के गेहूं के मुकाबले 17 रुपये सस्सा और अच्छा होता है. दूसरे देश भी 450-480 डॉलर प्रति टन के हिसाब से गेहूं का निर्यात कर रहे हैं. 


Export of Wheat: तुर्की ने ठुकराया तो मिस्र ने अपनाया, विश्व में बढ़ रही है भारतीय गेहूं की मांग

मध्य प्रदेश के गेहूं की बढ़ी मांग
वैसे तो भारत के ज्यादातर राज्यों में उच्चतम क्वालिटी के गेंहू की खेती होती है, लेकिन मिस्र को निर्यात हुआ गेहूं मध्य प्रदेश में उगाया गया है. ये कोई आम गेहूं नहीं है, इस गेहूं का इस्तेमाल मौक्रोनी और पास्ता जैसे विदेशी व्यंजन बनाने में किया जाता है. वहीं भारत सरकार द्वारा खाद्यान्न फसलों के निर्यात पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 से भारतीय गेहूं का निर्यात पांच गुना बढ़ गया है. अप्रैल 2022 तक ही भारत ने करीब 14.5 लाख टन गेहूं हाथोंहाथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बेचा है. कम दाम में बेहतर क्वालिटी के मद्देनजर अब कई देश भारत से गेहूं की खरीद शुरु कर रहे हैं. 

इसे भी पढ़ें:-

Agriculture Startup: नौकरी में नहीं मिलता सही पैसा तो जल्द शुरू करें कृषि स्टार्ट अप, सरकार देगी 25 लाख रुपये

Asia's Biggest Market: भारत में बन चुकी है एशिया की सबसे बड़ी कृषि मंडी, 14 राज्यों के किसानों को मिलेगा सीधा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget