एक्सप्लोरर

PolyHouse Farming: डबल मुनाफे के लिये पॉलीहाउस में उगायें पालक, ज्यादा पैदावार वाली किस्मों के बारे में जानें

Spinach Cultivation: पालक की फसल से अच्छी पैदावार के लिये जरूरी है इसकी अच्छी पैदावार वाली उन्नत किस्मों से बिजाई की जाये.

Best Varieties of Spinach: भारत की सब्जी मंडियों में हरी और पत्तेदार सब्जियों की सबसे ज्यादा मांग होती है. ये पोषण से भरपूर तो होती है, साथ ही किसानों के लिये भी ये अच्छी आमदनी का जरिया बनती है. हरी पत्तेदार सब्जियों में पालक (Spinach) की भारत के साथ-साथ विदेशी बाजारों में काफी मांग रहती है. क्योंकि विटामिन ए और सी के साथ प्रोटीन, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट समेत अनगिनत पोषक तत्वों से भरपूर पालक का इस्तेमाल सब्जी के साथ-साथ एंटी-एजिंग दवायें बनाने में भी किया जाता है. किसान चाहें तो जून-जुलाई के दौरान पालक की संरक्षित खेती यानी पॉलीहाउस में अच्छी आमदनी ले सकते हैं.

आमतौर पर पालक की खेती करके 150-205 क्विंटल तक उत्पादन मिल जाता है, जिसे बाजार में 15-20 रुपये किलो को भाव पर बेचा जाता है. इसी प्रकार पालक की फसल से अच्छी पैदावार के लिये जरूरी है कि इसकी अच्छी पैदावार वाली उन्नत किस्मों से बिजाई की जाये, जिससे खेती में जोखिम को कम किया जा सके. उत्तर भारत में पालक की देसी और हाइब्रिड किस्में आल ग्रीन, पूसा हरित, पूसा ज्योति, पंजाब ग्रीन, आर्का अनुपका, बनर्जी जाइंट और जोबनेर ग्रीन आदि काफी लोकप्रिय हैं. 


PolyHouse Farming: डबल मुनाफे के लिये पॉलीहाउस में उगायें पालक, ज्यादा पैदावार वाली किस्मों के बारे में जानें

पंजाब ग्रीन
पालक की अच्छी पैदावार और जल्दी पकने वाली किस्मों में पंजाब ग्रीन शामिल है, जो बिजाई के 30-35 दिनों बाद कटाई के लिये तैयार हो जाती है. एक बार बुवाई के बाद ये किसानों को 120-140 क्विटल तक पैदावार दे सकती है. इसके पत्तों का रंग चमकीला हरा होता और इसकी पत्तियां आधी सीधी होती हैं.

पूसा ज्योति 
गहरे रंग की चौड़ी और लंबी पत्तियों वाली पूसा ज्योति पालक भी जल्दी पकने वाली किस्मों में फेमस है. ये बिजाई के 45 दिन बाद ही कटाई के लिये तैयार हो जाती है. एक बार बिजाई के बाद लगातार 8-10 बार इसकी कटाई करके अच्छा उत्पादन मिल जाता है. अगेती और पछेती पालक के रूप में बोई जाने वाली पूसा ज्योति से 150 से 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से पैदावार ले सकते हैं.

पंजाब सिलेक्शन
जामुनी रंग के तने वाली पंजाब सिलेक्शन पालक के पत्ते लंबे और पतले होते हैं, जिनका रंग हल्का हरा या तोतई होता है. लेकिन पोषण और पैदावार के मामले में इसका नाम पहले लिया जाता है.  एक हेक्टेयर खेत में पंजाब सिलेक्शन की खेती करके 115-120 क्विंटल तक पैदावार ले सकते हैं.

अर्का अनुपमा
पालक की उन्नत किस्मों में आर्का अनुपमा शामिल है, जो बिजाई के 40 दिनों बाद पककर कटाई के लिये तैयार हो जाती है. गहरे हरे रंग और चौड़ी पत्तियों वाली आर्का अनुपमा पालक से एक बार बिजाई करने पर 125-130 क्विंटल प्रति हेक्टेयर के हिसाब से उत्पादन मिल जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:

Coriander Cultivation: धनिये की खुशबू से महक उठेंगे खेत, जानें मानसून में धनिया की व्यावसायिक खेती का तरीका

Red Chili Farming: कम खर्च में किसानों को मालामाल कर देंगी लाल मिर्च की ये 5 उन्नत किस्में, यहां जानें इनके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
सब्जियों के छिलके फेंके नहीं, ऐसे बनाएं ऑर्गेनिक खाद
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
एक एकड़ में स्ट्रॉबेरी से कितना कमा सकते हैं किसान?
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
मानसून में मुर्गी फार्मिंग में ये आती है चुनौतियां, इन बातों का रखें ख्याल
Cow Dung Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फकरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम सीधी नहीं होतीं’: पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget