एक्सप्लोरर

Crop Seeds: बीजों के लिए नहीं भटकेंगे किसान... ये राज्य सरकार कराएगी होम डिलीवरी

खेती में अच्छी उपज तभी पाई जा सकती है, जब उर्वरक भूमि के साथ अच्छी क्वालिटी के बीज भी हो. बिहार सरकार अब अच्छी क्वालिटी के बीजों को किसानों के घर तक पहुंचाएगी.

Crop Seeds Name: अच्छी खेती के लिए अच्छी क्वालिटी के बीजों का होना जरूरी होता है. किसान बीज लेने के लिए बाजार और बीज केंद्रों पर भटकते रहते हैं. अच्छी क्वालिटी का बीज न मिलने के कारण किसानों की फसल उतनी अच्छी नहीं हो पाती है. किसानों के सामने संकट ये भी रहता है कि अच्छी क्वालिटी के बीजों की पहचान कैसे की जाए. राज्य सरकार के स्तर से भी कैसे अच्छे बीज मिलें. इसको लेकर भी किसान मांग करते रहते हैं. अब बिहार सरकार ने इसी कड़ी में कदम उठाए हैं. किसानों की काफी टेंशन भी खत्म कर दी है. 

बिहार सरकार कराएगी बीजों की होम डिलीवरी  

बिहार सरकार खरीफ सीजन में बोई जाने वाली अलग अलग फसलों के बीजों को सब्सिडी देकर उपलब्ध करा रही है. बीजों को किसानों के घर तक पहुंचाने के लिए होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गई है. राज्य सरकार के अधिकारियों का कहना है कि जो किसान घर पर बीज पाना चाहते हैं. उन्हें एक अलग ऑप्शन भरना होगा. होम डिलीवरी के लिए उनसे अतिरिक्त चार्ज भी लिया जाएगा.  

बिहार सरकार की ये है अपील

बिहार सरकार, कृषि विभाग ने सोशल मीडिया पर ये जानकारी साझा की है. बिहार सरकार की ओर से कहा गया है कि किसान भाइयों एवं बहनों, कृपया ध्यान दें! खरीफ मौसम, 2023 में विभिन्न फसलों के बीज की अनुदानित दर पर उपलब्धता से संबंधित सूचना। कृषि विभाग ने बिहार राज्य बीज निगम के माध्यम से खरीफ मौसम, 2023 की अलग-अलग योजनाओं में खरीब फसलों के बीज सब्सिडाइज्ड रेट पर वितरण करने की योेजना तैयार कर ली है. 

यहां कर दीजिए ऑनलाइन एप्लाई

इच्छुक किसान सब्सिडाज्ड रेट पर अलग-अलग खरीफ फसलों के बीज पाने के लिए DBT Portal (https://dbtagriculture.bihar.gov.in) / BRBN Portal (brbn.bihar.gov.in) के बीज अनुदान/ आवेदन लिंक पर दिनांक 15 अप्रैल, 2023 से 30 मई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं. किसान सुविधानुसार वसुधा केंद्र/ कॉमन सर्विस सेंटर / साइबर कैफ / खुद के Android Mobile के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. 

ऐसे कराई जाएगी बीज डिलीवरी

किसानों का आवेदन संबंधित एग्रीकोऑर्डिनेटर को भेज दिया जाएगा. एग्री कोऑर्डिनेटर जिस जगह बीज आवंटित होगा, उस स्थान की जानकारी किसान को देगा. किसान बीज विक्रेता को बीज वितरण के समय आधार आधारित फिंगर प्रिंट या Iris Identification द्वारा Aadhaar Authentication कराकर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर बताना होगा. इसके बाद रजिस्टर नंबर पर ओटीपी आएगा. उसे दर्ज करने के बाद सब्सिडी की रकम घट जाएगी और शेष पेमेंट का भुगतान कर दें. 

ये भी पढ़ें: Wheat Procurement: इस राज्य में खरीदा जाएगा 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं, एमएसपी तय, बनाए 5900 खरीद केंद्र

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gopal Ratna Award 2026: डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget