एक्सप्लोरर

Food Oil Rates: खाने का तेल होगा और भी सस्ता, लोगों को मिलने वाली है ये अच्छी खबर

इस बार होली पर तेल के दामों को लेकर आम पब्लिक को राहत मिल सकती है. देश में विदेशों से तेल काफी आयात हो रहा है. इसी कारण देसी तेलों की हालत पस्त है. बाजार में तेलों के भाव लगातार कम हो रहे है।.

Cooking Oil Price: मार्च में होली का पर्व है. फरवरी लगभग गुजरने को है. देशवासी होली त्यौहार को मनाने की तैयारियों में जुटे हैं. होली पर गुंजिया, पपड़ी, पकौड़े, समोसे समेत तमाम तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं. लोग एक दूसरे के घरों पर जाकर इन व्यंजनों को खाते हैं और जमकर होली खेलते हैं. कई बार यही व्यंजन आम आदमी की जेब से दूर हो जाते हैं. वजह होती है, इन व्यंजनों पर आने वाली लागत. लेकिन इस होली लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. यह राहत की खबर खाद्यतेलों की ओर से आई है. इस बार खाद्यतेल के दामों में तेजी से गिरावट दर्ज की जा रही है. यही हाल रहा तो होली पर व्यंजन बनाना खूब सस्ता हो जाएगा. 

अधिकांश तेलों के दामों में गिरावट दर्ज

दिल्ली तेल तिलहन बाजार में अधिकांश तेल तिलहनों के दामोें में गिरावट दर्ज की जा रही है. विदेशों से आ रहे तेलों के आगे देसी तेलों के दाम टिक नहीं पा रहे हैं. मजबूरी में देसी तेलों के दाम किसान, कारोबारियों को घटाने पड़ रहे हैं. इसी का नतीजा है कि सरसों, सोयाबीन तेल तिलहन और बिनौला तेल के दामों में कमी दर्ज की गई है. 

8.25 लाख सरसों की बोरी की हुई आवक

देश की मंडियों में सरसों की आवक लगातार बढ़ रही है. इस शनिवार को देश की मंडियों में 8.25 लाख सरसों की बोरी की आवक हो गई है. मध्य प्रदेश के सागर में सरसों की बिक्री 4500 रुपये प्रति क्विंटल हुई. यह 5000 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी से काफी कम है. सरसों की बिक्री को लेकर किसानों का बुरा हाल है. सरसों के दाम बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जाएं? किसानों को उपाय नहीं सूझ रहा है. 

बिनौला तेल भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल घटा

सोयाबीन और बिनौला तेल की हालत भी खराब हो गई है. गुजरात समेत अन्य राज्यों में बिनौला तेल दो से 3 रुपये प्रति किलो अधिक की दर से बिका करता था. लेकिन इस बार इसके भाव में 1 रुपये प्रति किलो यानि 100 रुपये प्रति क्विंटल कमी दर्ज की गई है. इसका असर खुदरा बाजार में देखने को मिल रहा है. आम आदमी सस्ते दामों पर तेल खरीद रहा है. 

क्यों हुई तेल के दामों की ये हालत

कारोबारी विदेशी तेलों के लिए शुल्क-मुक्त आयात नीति हटाने की मांग कर रहे हैं. दरअसल, विदेशों से आने वाले तेलों पर किसी तरह का शुल्क नहीं लगाया जा रहा है. इसी कारण विदेशों से आ रहा तेल बेहद सस्ते दामों पर बिक रहा है. वहीं, देसी तेल में लागत अधिक आने से थोड़ा महंगा हो गया है. विदेशी तेल सस्ता होने और देसी महंगा होने के कारण लोग विदेशी तेल को ही अधिक पकड़ रहे हैं. खरीदार न मिल पाने के कारण लोग देसी तेल के दामों को घटाने पर भी मजबूर हैं. 

यह भी पढ़ें:- ग्रीन हाउस लगाने के लिए सरकार दे रही 70% अनुदान, सिर्फ एक क्लिक में आवेदन करें किसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में नहीं होगी हरे चारे की कमी, ये ट्रिक अपनाएं किसान भाई
सर्दियों में नहीं होगी हरे चारे की कमी, ये ट्रिक अपनाएं किसान भाई
पंजाब के किसानों के लिए KCC का नया नियम, अब देना होगा ज्यादा पैसा
पंजाब के किसानों के लिए KCC का नया नियम, अब देना होगा ज्यादा पैसा
रेगिस्तान के किसान इन नस्ल की गायों पर रखें फोकस, गर्मी में भी नहीं होंगी बीमार
रेगिस्तान के किसान इन नस्ल की गायों पर रखें फोकस, गर्मी में भी नहीं होंगी बीमार
नाना पाटेकर के पास कितनी खेती थी, उसमें क्या उगाते थे?
नाना पाटेकर के पास कितनी खेती थी, उसमें क्या उगाते थे?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
कुरआन की आयतें बड़े ही खूबसूरत अंदाज में लिखता है यह हिंदू शख्स, देखें वीडियो
Embed widget