एक्सप्लोरर

Profitable Farming: घास-फूस की झोंपड़ी में भी उग जाती हैं ये फसल, लाखों की होगी कमाई, सरकार भी देगी सब्सिडी

Mushroom Hut Scheme: यदि आप भी गांव में रहते हैं, खेत-खलिहान नहीं है तो आप एक ऐसी फसल से लाखों की कमाई ले सकते हैं, जो सिर्फ घास-फूस की झोंपड़ी में उग जाती है. इस काम के लिए सरकार अनुदान भी देती है.

Mushroom Farming:  किसानों की आय को दोगुना करने और गांव में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार नित नई योजनाएं ला रही है. राज्य सरकारें भी अपने-अपने स्तर पर कई स्कीम का लाभ किसानों तक पहुंचा रही हैं. इन दिनों पूरे देश में बागवानी फसलों की खेती का चलन बढ़ रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में भी भारतीय फल-सब्जियों की मांग बढ़ रही है. कुछ सब्जियों में भारतीय किसानों ने अपना रुतबा बना लिया है. इन फसलों में मशरूम का नाम भी शामिल है, जो ना तो फल है और ना ही सब्जी, लेकिन एक फंगी, कवक या सुपरफूड के तौर पर इसकी काफी डिमांड हो रही है.

इसके औषधीय गुण शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करते हैं. देश में बड़े पैमाने पर मशरूम की खेती हो रही है. कुल मशरूम उत्पादन का 75 प्रतिशत उत्तराखंड, हरियाणा, उड़ीसा, महाराष्ट्र और बिहार से आ रहा है.

बिहार के किसानों ने धान की खेती करके पराली को मशरूम की खेती में प्राथमिकता से इस्तेमाल किया है, जिसके चलते अब राज्य मशरूम उत्पादन में पहले पायदान पर है. यहां से कुल उत्पादन का 10.82 फीसदी हिस्सा मिल रहा है.

झोपडी में हो सकती है खेती
मशरूम एक ऐसी फसल है, जिसकी खेती के लिए खेत-खलिहानों की कोई आवश्यकता नहीं. आप घास-फूस की झोपडियां बनाकर भी मशरूम की खेती कर सकते हैं. बिहार में इस मॉडल का चलन बढ़ता जा रहा है.

तब ही तो राज्य से 10.82 फीसदी उपज मिल रही है. इस काम में किसानों की मदद के लिए बिहार सरकार ने मशरूम हट स्कीम चलाई है, जिसके तहत मशरूम उगाने के लिए राज्य सरकार ही लोगों को झोपडी उपलब्ध करवा रही है. यह कम खर्च में खेती करके आमदनी बढ़ाने का जरिया है.

कैसे मिलेगा लाभ
यदि आप भी बिहार के किसान हैं और मशरूम की खेती के लिए आर्थिक मदद चाहते हैं तो मशरूम हाट स्कीम में आवेदन कर सकते हैं. बिहार सरकार समय-समय पर इस योजना के तहत आवेदन मांगती है. आप चाहें तो बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय की ऑफिशियल साइट पर भी विजिट कर सकते हैं.

बता दें कि इस स्कीम में आवेदन करने वाले किसान को झोपडी के साथ-साथ मशरूम फार्मिंग की मिनी किट भी प्रोवाइट की जाती है. राज्य सरकार के अलावा, केंद्र सरकार की ओर से भी मशरूम उगाने के लिए 50 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है.

कई किसानों को मिल रहा लाभ
आज बिहार के कई किसान मशरूम हाट स्कीम का लाभ लेकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. ये योजना गरीब और छोटे किसानों के लिए मददगार साबित हो रही हैं. इन्हीं किसानों में नांलदा जिले की निशा कुमार भी शामिल हैं, जिन्होंने 4 से 5 साल पहले ही मशरूम  की खेती चालू कर दी थी. आत्मा और उद्यान विभाग के सहयोग से निशा को भी मशरूम हाट स्कीम का लाभ मिला और आज 2,000 बैग के साथ मशरूम का बंपर उत्पादन ले रही हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- इस स्कीम में खरीद लीं 5 जर्सी गाय, आज दूध से मुनाफा और गोबर से ऑर्गेनिक खेती में हो रही बंपर कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

American Worm Threatens Kharif: किसान भाई अलर्ट! खरीफ फसल को चट कर रहा अमेरिकी कीड़ा, ऐसे करें इलाज
किसान भाई अलर्ट! खरीफ फसल को चट कर रहा अमेरिकी कीड़ा, ऐसे करें इलाज
Subsidy On Coriander Cultivation: खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
खेत में धनिया बोने पर 20 हजार रुपये दे रही सरकार, ऐसे फायदा उठा सकते हैं किसान
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
किसानों के लिए खुशखबरी, इन 4 मसालों की खेती पर सरकार दे रही है आर्थिक मदद, आज ही उठाएं फायदा
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत
फसल खराब हुई तो दुकानदार पर गिरेगी गाज, नकली बीज-खाद बेचने वालों के खिलाफ किसान ऐसे दर्ज कराएं अपनी शिकायत

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget