एक्सप्लोरर

Stubble Management: बचे-कुचे अवशेषों को डीकंपोज कर देगी रोटरी हार्वेस्टर मशीन, खरीद पर 80% सब्सिडी देगी सरकार

Subsidy On Machinery: फसल अवशेष प्रबंधन की इस आधुनिक मशीन के फायदों को देखते हुये बिहार सरकार ने इस पर 80% की सब्सिडी देने का फैसला किया है. रोटरी मल्चर की खरीद के लिये किसानों से आवेदन भी मांगे हैं.

Subsidy on Farm Machinery: फसल कटाई के बाद पराली और फसल अवशेषों को निपटाना (Stubble Management) बड़ा ही चुनौतीपूर्ण काम है. एक बार पराली का प्रबंधन हो भी जाये तो फिर खेतों की साफ-सफाई करने और फसल की बची-कुची ठूंठ को निकालने में भी लंबा समय बर्बाद होता है, लेकिन अब ऐसी मशीन बाजार में आ चुकी है, जिससे फसल अवशेष प्रबंधन के साथ-साथ खेतों की उपजाऊ शक्ति भी बढ़ जायेगी.

हम बात कर रहे हैं 'टू इन वन' फायदे वाली रोटरी हार्वेस्टर मशीन (Rotary Harvester Machine) की. ये मशीन फसल के अवशेषों को खेत में ही काटकर फैला देती है. इस आधुनिक मशीन के फायदों को देखते हुये बिहार सरकार ने ये मशीन 80 प्रतिशत की सब्सिडी पर उपलब्ध करवाने का फैसला किया है. इसके लिये राज्य के किसानों से आवेदन भी मांगे गये हैं.

क्या है रोटरी मल्चर
रोटरी हार्वेस्टर मशीन को रोटरी मल्चर (Rotary Mulcher Machine) भी कहते हैं. ये आधुनिक कृषि यंत्र फसल कटाई के बाद खेत में बचे फसल अवशेष को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर खेत में फैला देता है. इससे खेत की नमी तो कायम रहती ही है, साथ ये पराली डीकंपोज होकर खाद में तब्दील हो जाती है. फसल अवशेषों के प्रबंधन में ये आधुनिक मशीन काफी मददगार साबित हो सकती है. 

रोटरी मल्चर पर सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग (Bihar Agriculture Department) ने कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत रोटरी मल्चर या रोटरी हार्वेस्टर मशीन की खरीद पर 75 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी का ऐलान किया है.

  • राज्य में सामान्य वर्ग के किसानों को रोटरी हार्वेस्टर मशीन की खरीद पर 75 प्रतिशत तक की सब्सिडी या अधिकतन 1,10,000 रुपये का अनुदान दिया जायेगा.
  • वहीं एससी-एसटी, ओबीसी और अन्य वर्ग के किसानों को रोटरी मल्चर पर 80 प्रतिशत तक सब्सिडी और अधिकतम 1,20,000  रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी.

यहां करें आवेदन
रोटरी मल्चर या रोटरी हार्वेस्टर मशीन की खरीद पर सब्सिडी (Subsidy on Farm Machinery) का लाभ लेने के लिये बिहार कृषि विभाग के पोर्टल पर https://dbtagriculture.bihar.gov.in/ जाकर आवेदन कर सकते हैं.

  • कृषि यंत्रीकरण योजना से जुड़ी अधिक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नंबर- 1800-3456-214 पर भी संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें-

ये चश्मा लगायें और देखें फसल का भविष्य, मुसीबत में अलर्ट देता है इसका सेंसर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
लकी ड्रॉ खेलिए, मिलेगा ट्रैक्टर और चारा काटने की मशीन; किसानों के लिए मौका
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
भारत-न्यूजीलैंड ट्रेड डील लागू, जानें इससे किसानों को क्या होगा फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
चारे की खेती के लिए मिलेंगे फ्री में बीज, किसान कैसे उठा सकते हैं फायदा?
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा
अल नीनो की मार से फसल हुई बर्बाद? किसानों को ऐसे मिलेगा बीमा का पैसा

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget