एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: खड़ी फसल की मिनटों में कटाई-छटाई कर देती है ये मशीन, खरीद पर मिलेगी 60 हजार तक की सब्सिडी

Subsidy on Reaper Machine: रीपर मशीन सीधा नीचे से फसल की कटाई करती है. इस सुविधाजनक मशीन की खरीद पर अब किसानों को 50% तक सब्सिडी यानी 60,000 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है.

Subsidy on farm Machinery: भारत में खरीफ सीजन (Kharif Crops) की फसलें अपने पीक पर है. ज्यादा इलाकों में फसलें पककर तैयार हो चुकी है और जल्द ही उनकी कटाई का काम भी शुरू (Harvesting) किया जायेगा, लेकिन बदलते मौसम के बीच कई दिनों तक कटाई का काम जारी रखना अपने आप में बड़ा चुनौतीपूर्ण काम है. ऐसे में किसानों को चाहिये कि एक ही दिन मे फसलों की कटाई हो जाये, ताकि मौसम की मार पड़ने से पहले ही फसल का भंडारण और प्रंबधन किया जा सके. फसल कटाई में इस्तेमाल होने वाली रीपर मशीन (Reaper Machine) से इस काम को आसान बना सकते हैं, जो सीधा नीचे से फसल की कटाई करती है. इसकी खरीद पर अब किसानों को 50 प्रतिशत तक सब्सिडी यानी 60,000 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है.

क्या होता है रीपर
बता दें कि रीपर एक कृषि यंत्र है, जो लगभग जड़ों के पास से ही फसलों की कटाई कर सकते है. यह कृषि यंत्र ना सिर्फ एक बराबर से फसलों की कटाई करता है, बल्कि कटी हुई फसलों को दाहिने तरफ लाइन में लगाते हुये आगे बढ़ता है. आज के समय में फसल कटाई के लिये इससे ज्यादा सुविधाजनक मशीन नहीं हो सकती है. यह दो प्रकार का होता है, एक स्वचलित रीपर (Automatic Reaper) और एक ट्रैक्टर चलित रीपर(Tractor Driven Reaper).

  • जहां स्वचलित रीपर को खुद के इंजन की मदद से कटाई करने की पावर मिलती है.
  • वहीं ट्रेक्टर चलित रीपर को 35 PTO H.P के ट्रेक्टर से अटैच करके चलाया जा सकता है.

रीपर मशीन पर सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग (Bihar Agriculture Department) द्वारा कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत स्वचलित रीपर और ट्रेक्टर चलित रीपर की खरीद पर किसानों को लगभग 50 प्रतिशत तक अनुदान (Subsidy on Reaper Machine) दिया जा रहा है.

  • स्वचलित रीपर पर सामान्य वर्ग के किसानों को 40%  की सब्सिडी यानी अधिकतम 50,000 रुपये का अनुदान दिया जा रहा है.
  • वहीं एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के किसानों को स्वचलित रीपर की खरीद पर 50%  तक सब्सिडी यानी अधिकतम 60,000 रुपये का अनुदान दिया जायेगा.
  • ट्रेक्टर चलित रीपर की खरीद पर सामान्य वर्ग के किसानों को 40%  तक सब्सिडी यानी अधिकतम 25,000 रुपये का अनुदान दिया जायेगा
  • वहीं एससी-एसटी और पिछड़ा वर्ग के किसानों को 50% सब्सिडी यानी अधिकतम 30,000 रुपये तक आर्थिक अनुदान का प्रावधान है. 

यहां करें आवेदन
बिहार सरकार (Bihar Government) द्वारा चलाई जा रही कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत स्वचलित या ट्रैक्टर रीपर की खरीद पर सब्सिडी का लाभ लेने के लिये www.farmech.bih.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं.

  • आवेदन से पहले किसानों को अपना पंजीकरण करवाना होगा. इसके लिये बिहार कृषि विभाग के ऑफिशियल पोर्टल http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.
  • जानकारी के लिये बता दें कि कृषि यंत्रीकरण योजना (Krishi Yantrikaran Yojana) के तहत बिहार सरकार लेजर लैंज लेवलर, पॉवर चलित थ्रेसर,  पावर वीडर  और पावर टिलर जैसी मशीनों पर भी भारी अनुदान दे रही है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Subsidy Offer: खत्म हुई फसल भंडारण की चिंता, प्री कूलिंग यूनिट के लिए 18 लाख रुपये दे रही है सरकार

Tree Farming: खेती-किसानी में भी होती है Fixed Deposit, किसानों को मिलता है ब्याज का मोटा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, अगस्त के बाद लगाएं ये दो चारे, दूध का उत्पादन होगा सीधे दोगुना
पशुपालकों के लिए जरूरी खबर, अगस्त के बाद लगाएं ये दो चारे, दूध का उत्पादन होगा सीधे दोगुना
जुलाई में लगाएं बरसाती खीरा, महज 40 दिनों में शुरू होगी तगड़ी कमाई
जुलाई में लगाएं बरसाती खीरा, महज 40 दिनों में शुरू होगी तगड़ी कमाई
सबसे ज्यादा इन फसलों को नुकसान पहुंचाती है सफेद मक्खी, 2 मिनट में ऐसे करें इनका काम तमाम
सबसे ज्यादा इन फसलों को नुकसान पहुंचाती है सफेद मक्खी, 2 मिनट में ऐसे करें इनका काम तमाम

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
Jayden Adams Death: सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
सिर्फ 25 की उम्र में दुनिया को आखिरी सलाम, चैंपियन फुटबॉलर की मौत से शोक में डूबा फुटबॉल जगत
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
LPG सिलेंडर लेते समय लापरवाही न करें, ये छोटी गलती बन सकती है बड़ा हादसा, आज ही जान लें जरूरी बात
Embed widget