एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: इस दीवाली चल पड़ेगा मखाने का बिजनेस, 1.5 लाख की सब्सिडी पर घर ले आयें मखाना पॉपिंग मशीन, यहां करें अप्लाई

Agri Business: दिवाली के समय मखाना की डिमांड बढ़ जाती है. ऐसे में मखाना का बिजनेस करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं. इस समय सरकार भी मखाना पॉपिंग मशीन खरीदने पर 1.5 लाख रुपए तक की सब्सिडी दे रही है.

Subsidy on Makhana Popping Machine: भारत में किसानों से लेकर पढ़-लिखे प्रोफेशनल तक एग्री स्टार्ट अप (Agri Start Up) और एग्री बिजनेस के जरिये काफी अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. सरकार भी तमाम योजनाओं से जुड़कर एग्री बिजनेस (Agri Business) शुरू करने के लिये आर्थिक अनुदान भी देती है, जिससे बिजनेस की लागत तो कम हो ही जाती है, साथ ही रोजगार के अवसर भी खुलते हैं. दीवाली व अन्य त्यौहारों पर ऐसा ही एक बिजनेस है मखाने का. मखाना ड्राईफ्रूट्स में आता है, जिसकी खेती से लेकर प्रोसेसिंग (Makhana Processing) तक की प्रोसेस जटिल होती है.

बिहार में मखाना की खेती
बिहार को मखाना का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कहते हैं. यहां किसान पारंपरिक तरीकों से मखाना की खेती करते हैं और साथ ही पुराने तरीके से ही इसकी प्रोसेसिंग करके आमदनी कमाते हैं, लेकिन मखाना प्रोसेसिंग के पारंपरिक तरीकों से चोट लगने का खतरा बना रहता है.

यही कारण है कि अब किसान और मजदूरों को मखाना पॉपिंग मशीन को अपनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है. इससे कम समय और बिना नुकसान के आसानी से मखाना पॉपिंग हो जाती है. सबसे अच्छी बात ये है कि इसकी खरीद पर बिहार राज्य की सरकार करीब डेढ़ लाख तक की सब्सिडी भी दे रही है. किसान चाहें तो व्यक्तिगत तौर पर या फिर किसान उत्पादक समूह बनाकर भी मखाना पॉपिंग मशीन खरीद सकते हैं. 

मखाना पॉपिंग मशीन पर सब्सिडी
मखाना पॉपिंग मशीन एक खास तरह की मशीन है, जिसमें मखाना के बीजों को भूनकर लावा तैयार किया जाता है. इस मशीन के इस्तेमाल से समय और श्रम की अच्छी खासी बचत होती है. बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत मखाना की पॉपिंग के लिये 60 प्रतिशत तक अनुदान भी दिया जा रहा है. 

  • इस कृषि यंत्र की खरीद पर सामान्य वर्ग के किसानों को इकाई लागत पर 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी यानी अधिकतम 1 लाख रुपये अनुदान दिया जायेगा.
  • वहीं एससी-एसटी और ओबीसी वर्ग के किसानों को मखाना पॉपिंग मशीन की खरीद पर 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी यानी अधिकतम 1,50,000 रुपये का अनुदान मिलेगा.

यहां करें आवेदन
बिहार सरकार की ओर से कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत मखाना पॉपिंग मशीन पर आर्थिक अनुदान (Subsidy on Makhana Popping Machine) का लाभ लेने के लिये बिहार कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dbtagriculture.bihar.gov.in/  पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

  • इसके अलावा लाभार्थी और आवेदकों की सहूलियत के लिये हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है. अधिक जानकारी के लिये 1800-3456-214 पर संपर्क कर सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:-

डेयरी-पशु आहार प्रसंस्करण इकाई पर 5 करोड़ की सब्सिडी, फ्री मिलेंगे दलहन के बीज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा
कृषक उन्नति योजना से बदलेगी किसानों की तकदीर, ऐसे उठाएं फायदा
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
हर साल एक ही फसल... इससे मिट्टी को कितना नुकसान?
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
केमिकल खाद छोड़िए अब घर पर बनाइए देसी खाद, जान लें तरीके
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स
10 लीटर की बाल्टी में कौन-कौन सी सब्जियां उग सकती हैं? देखें गार्डनिंग टिप्स

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget