एक्सप्लोरर

Subsidy Offer: बाजार में दोगुना दाम पर बिकेगा मक्का, यहां प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिये 25% तक अनुदान दे रही है सरकार

Subsidy on Maize: मक्का एक पोषक अनाज है, जिससे आटा, पशुओं का चारा, मछली का चारा, पोल्ट्री फीड, कॉर्न फ्लेक्स, कॉर्न ग्रिट्स, कॉर्न सूजी, कॉर्न स्टार्च आदि बनाकर अच्छा पैसा कमा सकते हैं.

Subsidy On Maize Processing Unit: ग्रामीण अर्थव्यवस्था (Rural Economy of India) को मजबूत करने के लिये किसानों को खेती के साथ-साथ दूसरे कार्यों से भी जोड़ा जा रहा है, जिसमें पशुपालन, मुर्गी पालन, मछली पालन, मधुमक्खी पालन और खाद्य प्रसंस्करण (Food Processing Scheme) आदि शामिल है. किसानों को इन कामों के लिये केंद्र और राज्य सरकार मिलकर किसानों को आर्थिक अनुदान (Subsidy on Food Processing)  भी देती है. इसी कड़ी में बिहार कृषि विभाग (Bihar Agriculture Department) द्वारा मक्का के खाद्य प्रसंस्करण यानी फूड़ प्रोसेसिंग के लिये अनुदान की (Subsidy on Maize Food Processing Unit) पेशकश की गई, जिसके तहत किसानों, व्यक्तिगत निवेशकों और किसान उत्पादक संगठनों को सब्सिडी का प्राथमिकता से लाभ दिया जायेगा.

मक्का प्रसंस्करण पर सब्सिडी
बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय (Bihar Agriculture Department, Horticulture Directorate) द्वारा बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति के तहत किसान, व्यक्तिगत निवेशक और किसान उत्पादक संगठनों को मक्का प्रसंस्करण उद्योग यानी मक्का प्रोसेसिंग यूनिट लगाने के लिये पूंजीगत अनुदान की पेशकश की गई है. 

  • इस योजना के तहत मक्का प्रोसेसिंग यूनिट की इकाई लागत पर किसानों और व्यक्तिगत निवेशकों को 15% तक पूंजीगत अनुदान दिया जायेगा.
  • वहीं किसान उत्पादक संगठन यानी एफपीओ और एफपीसी को मक्का प्रसंस्करण उद्योग की इकाई लागत पर 25% आर्थिक अनुदान का लाभ मिलेगा.

यहां करें आवेदन
बिहार राज्य में मक्का प्रोसेसिंग यूनिट पर आर्थिक अनुदान (Subsidy on Maize Processing Unit) का लाभ लेने के लिये बिहार कृषि विभाग, बागवानी निदेशालय या बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

  • अपने नजदीकी जिले सहायक निदेशक, उद्यान से भी संपर्क करके मक्का प्रसंस्करण यूनिट (Maize Processing Unit) और आवेदन करने का तरीका जान सकते हैं.
  • किसान चाहें तो Contact Us के ऑपशन पर क्लिक करके भी घर बैठे संबंधित अधिकारी से योजना से संबंधित जानकारी हासिल कर सकते हैं.

मक्का का प्रसंस्करण
भारत में खरीफ फसल चक्र के दौरान मक्का की खेती (Maize Cultivation) की जाती है. यह भारत की प्रमुख नकदी फसल होने के साथ-साथ किसानों के लिये भी फायदे का सौदा भी है. देश-विदेश में भी मक्का और इससे बने उत्पादों की मांग (Maize Food Demand) बढ़ती जा रही है. बता दें कि मक्का का इस्तेमाल पोषक अनाज के अलावा, आटा, मुर्गियों का दाना, पशुओं का चारा, मछली का चारा, पोल्ट्री फीड, कॉर्न फ्लेक्स, कॉर्न ग्रिट्स, कॉर्न सूजी, कॉर्न स्टार्च (Corn Starch) बनाने में किया जाता है. अगर किसानों को बाजार में मक्का की फसल के सही दाम (Maize Crop Price) नहीं मिल पाते या फिर खेती के साथ-साथ किसान कुछ नया करना चाहते हैं तो मक्का प्रोसेसिंग यूनिट (Maize Processing Unit) लगा सकते हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Success Story: गौ आधारित खेती कर बंजर जमीन में फूंक दी जान, अब हजारों का खर्च बचाकर लाखों रुपये कमाते हैं

Nutritious Cereals: पोषक अनाजों की इन फसलों से सुधरेगी किसानों की दशा, दोगुनी होगी आमदनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sugarcane Price: गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! इस राज्य ने बढ़ाए दाम, जानें नई कीमत
Beekeeping Insurance: मधुमक्खी पालकों को 6.25 लाख रुपये तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
मधुमक्खी पालकों को 6 लाख तक का बीमा कवर! जानें कितना देना होगा प्रीमियम
Wheat Consumption: इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
इस साल कितने टन गेहूं खा गए भारतीय, कितने का हुआ कुल कारोबार?
Marigold Farming: क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा
क्या है लाल कलकत्ता गेंदा फूल? इस तरह लगाएं और पाएं लाखों का मुनाफा

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget