एक्सप्लोरर

Kisan News: बेमौसम बरसात से किसानों को हुआ तगड़ा नुकसान, खेतों में बिछ गई धान की फसल

Paddy Crop Damage: उत्तर प्रदेश के किसान सूखे से उबर रहे थे तो बारिश ने करीब 25 प्रतिशत और धान को बर्बाद कर दिया है. इस सीजन की बुवाई में धान की करीब 50 से 55 प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है.

Uttar Pradesh Agriculture News: पिछले दो दिनों में हुई भारी बारिश से खेत जलमग्न हो गए हैं. पानी अधिक होने के कारण फसलों को खासा नुकसान (farming loss due to rain) हुआ है. नदियां- नहरें जलमग्न हैं. किसानों ने सबसे ज्यादा नुकसान धान की फसल (Paddy Crop Damage) को बताया है. धान को हुए नुकसान से अगले साल इसकी कीमतों में बंपर उछाल आया सकता है. उधर किसानों को नुकसान होता देख योगी सरकार भी अलर्ट मोड पर है.

बारिश से काला पड़ जाएगा चावल
इस बार की बारिश में सबसे अधिक नुकसान धान को ही बताया जा रहा है. खेतों में भरा पानी देखकर किसान के आंसू निकल रहे हैं. भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगे राम त्यागी ने बताया कि मानसून ने दस्तक दी, लेकिन उत्तरप्रदेश सूखा ग्रस्त रहा. सूखे के कारण प्रदेश में करीब 30 प्रतिशत धान सूख गया. अब किसान उस सूखे से उबर रहे थे तो बारिश ने पूरे प्रदेश में करीब 25 प्रतिशत और धान बर्बाद कर दिया है. अनुमान के मुताबिक, खरीफ 2022 की बुवाई में धान की करीब 50 से 55 प्रतिशत फसल बर्बाद हुई है.

किसान हुये परेशान
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी किसान गप्पी पंडित ने बताया कि गहना गोवर्धनपुर गांव में करीब 800 बीघा फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है. धान सूख गया था, बस कटने ही वाला था. दो दिन की बारिश में धान जमीन पर गिर गया है. बारिश से वह काला पड़ जाएगा. काले चावल को मंडी में कोई नहीं पूछता. मंडी में जो भाव किसान को मिलने चाहिए. वह नहीं मिलेंगे. हापुड़ के किसान राजेश ने बताया कि दो दिन की बारिश से सभी फसलों को नुकसान हुआ है. बुलंदशहर की जहांगीराबाद मंडी में वरिष्ठ आढ़ती योगेश गोयल ने बताया कि धान का भाव करीब 3750 प्रति क्विंटल है. बारिश से धान को नुकसान हुआ है.इससे धान की कीमतें बढ़ सकती हैं.

इन इलाकों में भारी नुकसान
तेज बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के पश्चिमी इलाकों में मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, सहारनपुर, शामली, बड़ौत में फसलों कोभारी नुकासन हुआ है. वहीं कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर आदि जिलों में भी फसलें बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं.

इन फसलों को भी है नुकसान
भारी बारिश(heavy rain fall) से तिलहन, दलहन और अन्य फसलों को खासा नुकसान पहुंचा है. कृषि विभाग का कहना है कि बारिश दो दिन बहुत तेज हुई है. इससे उरद, मूंग, तिल और सब्जी में अगेती आलू, मटर, टमाटर, तोरिया, लौकी, कद्दू, पालक, गाजर, मूली, शलजम, फूल गोभी, पत्ता गोभी, ब्रोकली, धनिया,  करेला, बैगन आदि को नुकसान हुआ है. बारिश कभी भी हो सकती है. विभाग परिस्थितियों पर लगातार नजर बनाए हुए है.

किसानों को मिल सकता है फसल मुआवजा
बारिश से होने वाला नुकसान प्राकृतिक आपदा (Natural Disaster 2022) की स्थिति में आता है. यदि किसी किसान को अधिक नुकसान हुआ है तो वह तहसील प्रशासन में जाकर एसडीएम, तहसीलदार को सूचना दे सकता है. तहसील स्तर से कोई भी कर्मी नुकसान की समीक्षा करने आएगा. उसकी रिपोर्ट शासन को भेजी. वहां से तय दर पर फसली नुकसान का मुआवजा (Crop Damage Compensation) किसान को मिल जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

अब बालकनी और छत पर उगायें ताजा हरी मटर, छोटे से गमले या कंटेनर से चल जाएगा काम

Wheat Cultivation: सिर्फ 3 बार पानी लगाने पर 60 क्विंटल तक उत्पादन देगी गेहूं की ये खास किस्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gopal Ratna Award 2026: डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
डेयरी किसानों को 5 लाख जीतने का मौका, इस पुरस्कार के लिए करें आवेदन
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
मानसून में मुर्गी पालन से होगी अच्छी कमाई, इन गलतियों से बचें
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
खेती के लिए पैसों की जरूरत? गोदाम में रखी फसल पर भी उठा सकते हैं लोन
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget