एक्सप्लोरर

Farming Technique: छोटे किसानों को अमीर बना रही है ये खास तकनीक, यहां जानें कम खर्च में लखपति बनने का नुस्खा

Integrated Farming: एकीकृत खेती करने के लिये किसानों को न अलग से खर्च करना होगा और न ही किसी तरह का नुकसान होता है, क्योंकि खेती का कचरा खेती में ही काम आ जाता है.

Integrated Farming System: आत्मनिर्भर भारत अभियान (Aatm Nirbhar Bharat) के तहत किसानों को खेती के उन तरीकों को अपनाने के लिये प्रेरित किया जा रहा है, जिनसे खेती के खर्च कम हों और आमदनी बढ़ सके. एकीकृत कृषि प्रणाली (Integrated Farming System) भी ऐसा ही मॉडल है, जिसमें किसानों को एक ही खेत में तरह-तरह की फसलें उगाने (Co-cropping), खाली बचे खेत में पशुपालन(Animal Husbandry), तालाब बनाकर मछली पालन (Fish Farming) और घर के पीछे मुर्गी पालन (Poultry Farming) जैसे काम करने की सहूलियत मिल जाती है. जाहिर है कि छोटे और सीमांत किसानों (Small Farmers) के पास खेती योग्य जमीन की कमी होती है. ऐसी स्थिति में किसी एक फसल को लगाने पर काफी जोखिम रहता है. वहीं अगर छोटे किसान एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाते हैं, तो उन्हें खेती के अलावा भी आमदनी का बेहतर स्रोत मिल जायेगा.

क्या है एकीकृत खेती के फायदे (Advantages of Integrated Farming)
कम लागत वाली खेती की इस आधुनिक तकनीक (Advanced Technique) का सबसे बड़ा फायदा यही है कि किसानों को छोटी-सी जमीन में खेती के साथ-साथ दूसरे काम करने पर दोगुना आमदनी हो जाती हैं.  एकीकृत खेती करने के लिये किसानों को ना अलग से खर्च करना होगा और न ही किसी तरह का नुकसान होता है, क्योंकि खेती का कचरा खेती में ही काम आ जाता है. उदाहरण के लिये खेती के साथ-साथ पशुपालन करने पर पशुओं के गोबर से बनी खाद खेतों में काम आती है.

Farming Technique: छोटे किसानों को अमीर बना रही है ये खास तकनीक, यहां जानें कम खर्च में लखपति बनने का नुस्खा

  • दूसरी तरफ खेत से निकला फसल का चारा, पुआल और पत्ते पशुओं के लिये पोषण का काम करते हैं.
  • कई किसान गन्ना और सरसों की खेती के साथ मधुमक्खी पालन करते हैं, क्योंकि इन फसलों से अच्छी क्वालिटी का शहद उत्पादन होता है.
  • खेती के साथ मछली और मुर्गी पालन करने पर फसल से दाना और पानी का इंतजाम हो जाता है.
  • खेत में अनाजी फसल के साथ सब्जियों की खेती या दलहनी फसलों की खेती कर सकते हैं.
  • बता दें कि दलहनी फसलों की खेती के बाद मिट्टी की उपजाऊ शक्ति बढ़ जाती है, जिस पर सब्जियों की खेती करके अच्छी क्वालिटी का उत्पादन ले सकते हैं.
  • सब्जियों के खेत में मेड़ों पर मसालों की खेती या अनाजों के साथ मेड़ों पर सब्जियों की खेती करके ज्यादा उपज हासिल कर सकते हैं.
  • बढ़ती आबादी के दौर में एकीकृत खेती के जरिये कम समय में अधिक उपज ले सकते हैं.
  • इस तकनीक से किसानों की पर्सनल जरूरतें भी पूरी हो जाती हैं और बाजार में अलग-अलग चीजें बेचकर अच्छी कमाई भी मिलने लगती है. 

Farming Technique: छोटे किसानों को अमीर बना रही है ये खास तकनीक, यहां जानें कम खर्च में लखपति बनने का नुस्खा

 

कृषि विशेषज्ञों से करें सलाह-मशवरा (Expert's Advice on Multi-Purpose farming)
एकीकृत खेती (Integrated FArming) शुरु करना बेहद आसान है, ये वन टाइम इनवेस्टमेंट (One Time Investment) का फॉर्मुला है, जिसमें फसल की किस्में, पशुओं की नस्ल, पोल्ट्री का स्थान,  मछलियों की किस्म के साथ-साथ तालाब-तबेले बनाने और बाजार मांग का भी ध्यान रखना होता है. इससे किसानों के लिये एकीकृत खेती से निकली उपज की बिक्री करना आसान हो जाता है, लेकिन एकीकृत खेती शुरु करने के लिये कृषि विशेषज्ञों से सलाह-मशवरा करना फायदेमंद रहता है. कृषि विशेषज्ञ किसान के बजट और जमीन के हिसाब से खेती में सही चीजों को जोड़ने की सलाह देते हैं, जिससे किसानों को काफी मदद मिलती है.

Farming Technique: छोटे किसानों को अमीर बना रही है ये खास तकनीक, यहां जानें कम खर्च में लखपति बनने का नुस्खा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ कुछ मीडिया रिपोर्ट्स और जानकारियों पर आधारित है. ABPLive.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़ें:-

Farming Techniques: ये हैं खेती-किसानी में क्रांति लाने वाली 5 आधुनिक तकनीक, इन्हें अपनाकर बनें स्मार्ट किसान

Crop Management: कम खर्च में मिलेगा दमदार उत्पादन, जानें फसल की पैदावार बढ़ाने के आसान तरीके

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
किसानों के लिए बड़ी चेतावनी! आपके पास नहीं है यह कार्ड, बंद हो जाएगा सरकारी योजनाओं का लाभ
Fishing Ban In India: क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
क्यों मानसून में मछली पकड़ने पर रोक लगा देती है सरकार, क्या है इसके पीछे की वजह?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर
मानसून की देरी से इन फसलों में किसानों को हुआ घाटा, चाय पर भी पड़ा बुरा असर

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget