एक्सप्लोरर

गुजरात के वकील ने अमित शाह के कार्यक्रम का किया बहिष्कार, कहा- 'अंबेडकर से मांगें माफी'

Ahmedabad News: परेश वाघेला ने कहा यदि गृह मंत्री अमित शाह अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अंबेडकर से माफी नहीं मांगते तो वह बीसीजी के कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे.

Gujarat News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान का विरोध उनके गृह राज्य गुजरात में देखने को मिल रहा है. गुजरात बार काउंसिल (बीसीजी) के अहमदाबाद के सदस्य परेश वाघेला ने ऐलान किया है कि वह 30 दिसंबर को बीसीजी के एक सार्वजनिक कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे. इस कार्यक्रम में अमित शाह को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परेश वाघेला ने कहा "यदि अमित शाह अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए अंबेडकर से माफी नहीं मांगते तो वह कार्यक्रम का हिस्सा नहीं बनेंगे. आपने उस व्यक्ति का अपमान किया है जिनके नेतृत्व में संविधान तैयार हुआ था." 

इस फैसले का कांग्रेस से कोई संबंध नहीं- परेश वाघेला
वाघेला ने कहा, आपको तीन दिनों तक माफी मांगनी होगी. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो मैं उस कार्यक्रम में क्यों रहूं जिसमें आप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं? मैंने यह फैसला एक दलित और अंबेडकरवादी के रूप में लिया है. इसका कांग्रेस से कोई संबंध नहीं है. मेरे जज्बातों को ठेस पहुंची है, इसलिए मैंने यह फैसला लिया है."

बीसीजी के अध्यक्ष ने लगाया ये आरोप
बता दें, गुजरात बार काउंसिल ने 30 दिसंबर को विज्ञान भवन, साइंस सिटी अहमदाबाद में नए वकीलों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया है. इस कार्यक्रम में 6,000 नए वकील शपथ लेंगे. इस बीच बीसीजी के अध्यक्ष जेजे पटेल ने वाघेला पर आरोप लगाया कि वह राजनीति कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "वाघेला कांग्रेस के समर्थक हैं."

उन्होंने कहा, "वह कांग्रेस के कानूनी प्रकोष्ठ के एक पदाधिकारी हैं. अगर वह राजनीतिक विरोध करना चाहते हैं, तो यह उनका अधिकार है, लेकिन इसे बीसीजी के मंच से नहीं किया जाना चाहिए. वाघेला बीसीजी की सभी बोर्ड बैठकों में उपस्थित थे, जहां यह निर्णय लिया गया था कि कार्यक्रम अमित शाह के नेतृत्व में आयोजित होगा और वाघेला ने तब सहमति दी थी."

कार्यक्रम में ये लोग हो सकते हैं शामिल
पटेल ने कहा कि बीसीजी कार्यक्रम को आयोजित करेगा और इसमें गुजरात के वकीलों की रिकॉर्ड संख्या भाग लेगी. इसके अलावा इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, राज्य के विधायी मंत्री रुशिकेश पटेल, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा, भारत सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और गुजरात के महाधिवक्ता कमल त्रिवेदी के भी आने की उम्मीद है.

गुजरात में दस्तक देगी भीषण शीतलहर, इन इलाकों में बेमौसम बारिश का अनुमान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर: घर में मिला सरकारी टीचर का शव, जहरीली शराब से मौत की आशंका
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
भावनगर में जहरीली शराब पीने से 4 की मौत, 18 अस्पताल में भर्ती
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
माइक्रोन के सेमीकंडक्टर प्लांट को 48 घंटे साप्ताहिक कार्य सीमा के साथ 12 घंटे की शिफ्ट की मंजूरी
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को उसी के जाल में फंसाकर किया गिरफ्तार
गुजरात पुलिस ने साइबर ठग को किया डिजिटल अरेस्ट, फिर किया गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget