हिंदी न्यूज़World News4.4 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद मलबे में दबकर 1 बच्चे समेत 3 की मौत, 2 हफ्ते की इमरजेंसी की घोषणा
4.4 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद मलबे में दबकर 1 बच्चे समेत 3 की मौत, 2 हफ्ते की इमरजेंसी की घोषणा
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 19 Apr 2018 12:47 PM (IST)
1/4
सेंट्रल इंडोनेशिया में कल भूकंप से तीन लोगों की मौत हो गयी और 300 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है. इसकी तीव्रता 4.4 थी. इंडोनेशिया में अधिकारियों ने दो सप्ताह के इमरजेंसी की घोषणा करते हुए आज यह जानकारी दी.
2/4
उन्होंने बताया कि आपदा में घायल हुए 21 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और 2,100 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है. प्रांत में 14 दिन के आपात राहत अवधि की घोषणा की गयी है. राष्ट्रीय आपदा शमन एजेंसी सुतोपो पुरवो ने बताया कि भूकंप के चलते 300 से अधिक घरों के साथ कई स्कूलों एवं मस्जिदों को नुकसान पहुंचा है.
3/4
सेंट्रल जावा की आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख सारवो प्रमाना ने बताया कि प्रांत के कई हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किये गये. दो व्यक्तियों और 13 वर्षीय एक लड़के की मौत भूकंप के चलते ढही इमारतों के नीचे दबने से हुई.
4/4
इंडोनेशिया की मौसम एवं भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केन्द्र जावा प्रांत के घनी आबादी वाले जिले केबुमेन से 52 किलोमीटर उत्तर में चार किलोमीटर की गहरायी पर था.