एक्सप्लोरर
अमेरिका: प्रचण्ड तूफान में 18 लोगों की मौत
Written By : ABP News Bureau | Updated at : 23 Jan 2017 11:59 AM (IST)
1/6

अमेरिका के दक्षिण पूर्वी इलाके में बीते सप्ताह के अंत में आये प्रचण्ड तूफान में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी. तूफान ने दो दिन में कई इलाकों में भीषण तबाही मचायी है.
2/6

जॉर्जिया इमरजेंस मैनेजमेंट एजेंसी की प्रवक्ता कैथरीन हावडेन ने बताया कि डॉघर्टी काउंटी में रविवार शाम को तीनों लोगों की मौत की पुष्टि की गयी.
3/6

रविवार की रात भी कैरोलिना और उत्तरी फ्लोरिडा में तूफान का खतरा बना रहा. जॉर्जिया में रविवार को तूफान में कम से कम 14 लोग मारे गये. मिसीसिप्पी में शनिवार को प्रचंड तूफान से चार लोगों की मौत हो गयी.
4/6

दक्षिण जॉर्जिया की कुक काउंटी के कोरोनर टिम पुरविस ने मोबाइल होम पार्क में सात लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है.
5/6

दक्षिण पश्चिम जॉर्जिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले शहर अल्बानी में अपने एक रिश्तेदार के मोबाइल होम के क्षतिग्रस्त होने की ख़बर मिलने के बाद रविवार शाम को अन्य रिश्तेदारों के साथ वहां पहुंची नोर्मा फोर्ड ने कहा, ‘‘वहां मकान ध्वस्त हो गये हैं.’’
6/6

मिसीसिप्पी से लेकर जॉर्जिया तक के इलाके तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित रहे. खराब मौसम के कारण कई पेड़ गिर गये और ट्रेलर मकानों को नुकसान पहुंचा.
Published at : 23 Jan 2017 11:59 AM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
महाराष्ट्र
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
इंडिया
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
क्रिकेट
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा




















