एक्सप्लोरर

सच्चाई का सेंसेक्स: बैल मर गया को युवक ने खुद खींची बैलगाड़ी? जानिए क्या है वीडियो की सच्चाई

बैलगाड़ी को खींचने के लिए एक तरफ बैल है और दूसरी तरफ इंसान? सोशल मीडिया पर ये वायरल वीडियो हैरान करने वाला है.

नई दिल्ली: कोरोना संकट के दौर में देश ने ऐसी कई तस्वीरें देखी हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा है जिसमें बैलगाड़ी में सिर्फ एक बैल है जबकि दूसरे बैल की जगह गाड़ी खींचने वाला इंसान है. सच्चाई के सेंसेक्स में हमने इस वायरल वीडियो की पड़ताल की है सच क्या है ये आपको भी जानना चाहिए. दावा- बैल की जगह पति-पत्नी ने बारी-बारी से खींची बैलगाड़ी पालयन करते किसी मजदूर की ऐसी तस्वीर पहली बार सामने आई है. बैलगाड़ी पर दो लोग बैठे हुए हैं. एक महिला है और एक लड़का. 13 सेकेंड के वीडियो में सबसे ज्यादा चौंकाता है ये है कि बैलगाड़ी को खींचने के लिए एक तरफ बैल है और दूसरी तरफ इंसान. सड़क पर एक तरफ तेज रफ्तार भरती गाड़ियां हैं और दूसरी तरफ ये बैलगाड़ी जिसके एक-एक बढ़ते कदम में ना जाने कितना पसीना बहा जा रहा है. वायरल वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि पति-पत्नी बारी-बारी से बैलगाड़ी खींच रहे हैं. रास्ते में ही इनके एक बैल ने दमतोड़ दिया. जिसकी वजह से उनको ऐसा करना पड़ रहा है सोशल मीडिया पर वायरल इन तस्वीरों को कोई राजस्थान का बता रहा था तो कोई मध्य प्रदेश के इंदौर का. कांग्रेस नेता ने भी वीडियो किया है शेयर ABP न्यूज ने सबसे पहले सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पड़ताल शुरू की. ट्वीटर पर हमारी टीम को मध्य प्रदेश कांग्रेस नेता जीतू पटवारी का ट्वीट मिला. जीतू पटवारी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'देशवासियों आत्मनिर्भरता के मायने क्या है. हम सब एक साथ करे आत्ममंथन. असहनीय दर्द.' जीतू पटवारी ने ये वीडियो शेयर किया था. इसलिए ABP न्यूज संवाददाता ब्रिजेश राजपूत तहकीकात के लिए जीटू पटवारी के पास पहुंचे. उन्हें वीडियो दिखाया और वीडियो के बार में सवाल किया.
कांग्रेस नेता ने कहा, "हालात ये है कि एक व्यक्ति ने खुद को बैल बनाया. आर्थिक तंगी के कारण एक बैल बेच दिया. बैल बेचने के बाद घर परिवार का कैसे पालन पोषण इस लॉकडाउन के दौर में करें तो ये परिस्थिति सामने आई. मैं मानता हूं ये भयावक दृश्य मेरे मुख्यमंत्री की भी आंखे खोलने जैसा है. एक तरफ वो कहते हैं मैं बसों की व्यवस्था कर रहा हूं. परिवहन की व्यवस्था कर रहा हूं. दूसरी तरफ पीड़ित व्यक्ति अपने आप बयान दे रहा है. देश के प्रधानमंत्री देश की सरकार और सारी सरकारें इस पर विचार करें और आत्ममंथन करें कि कितना बड़ा फेलियर है." जीतू पटवारी ने ये वीडियो मध्य प्रदेश का बताया. आखिर क्या है सच्चाई? ABP न्यूज की टीम ने पड़ताल आगे बढ़ाई तो एक और वीडियो मिला जिसमें बैलगाड़ी खींचने वाला व्यक्ति वीडियो बनाने वाले को बता रहा था कि वो बैलगाड़ी लेकर क्यों निकला है. एक बैल वाली बैलगाड़ी लेकर निकला शख्स कहता है कि 'गांव जा रहे हैं. साथ में मेरा भाई और भाभी है. मऊ से आ रहे हैं. अगर बस चलती तो वो बस लेकर जाता लेकिन घर पहुंचना था और ऐसा करने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा था.' वायरल वीडियो की तहकीकात आगे बढ़ाई तो पता चला कि ये तस्वीरें 12 मई दोपहर की हैं. राहुल नाम का युवक एक तरफ से बैलगाड़ी को हांकते हुए इंदौर बाइपास से गुजर रहा था. राहुल मध्य प्रदेश के मऊ से इंदौर में अपने घर नायता मुंडला जा रहा था. ये दूरी करीब 25 किलोमीटर है. उसका परिवार पैदल गांव जा चुका था और बचे हुए लोगों को वो इस बैलगाड़ी से लेकर निकला. हमने राहुल से पूछा कि उसका एक बैल क्या हुआ तो पता चला. राहुल गांव-गांव घूमकर बैल खरीदने और बेचने का काम करता है लेकिन पैसों की जरूरत की वजह से उसे अपना एक बैल कम कीमत पर बेचना पड़ा. ताकि लॉकडाउन में जिंदगी का चक्का चलता रहे. राहुल एक बैल वाली बैलगाड़ी को लेकर अपने घर पहुंच चुका है. ABP न्यूज की पड़ताल में युवक के लॉकडाउन में बैल के साथ बैलगाड़ी खींचने का वीडियो तो सच्चा है. लेकिन बैल मर जाने का दावा झूठा है. युवक ने पैसे की जरूरत के लिए बैल बेच दिया था. यहां देखें वीडियो... इंटरनेट पर फैल रहे हर दावे और अफवाह का सच जानने के लिए सोमवार से शुक्रवार एबीपी न्यूज़ पर 8.30 बजे 'सच्चाई का सेंसेक्स जरुर देखें. ये भी पढ़ें- सच्चाई का सेंसेक्स: जानें ट्रेन की खिड़की से खाना फेंकते दिखाने वाले वीडियो का सच क्या है सच्चाई का सेंसक्स: थाने के अंदर चौकी इंचार्ज ने लड़की के साथ वीडियो बनाया? सच जानिए
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान

वीडियोज

लॉरेन्स का खूनी प्लान...टारगेट पर सलमान ?
Panna Diamond Mine| Labourer Found Diamond: रातों-रात करोड़पति बना मजदूर!
Climate Change | Global Weather Update | Janhit: मौसम की मार या प्रलय की आहट?
Weather Update | Bharat ki Baat | अलनीनो का आफत काल,मॉनसून का मायाजाल | Latest News | Breaking News
Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे डोनाल्ड ट्रंप? सुप्रीम कोर्ट ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
अमेरिका में अब कुछ भी करेंगे ट्रंप? SC ने दी राष्ट्रपति को खुली छूट, जानें क्या सुनाया फैसला?
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, समस्तीपुर का बिजेन्द्र निकला मास्टरमाइंड, 3 अरेस्ट
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
पूर्वोत्तर में बाढ़ से बहे पुल, यूपी-दिल्ली में अब भी आग उगल रहा सूरज, मानसून आखिर कहां पहुंचा?
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
वैभव से बड़ा भविष्य कौन? गौतम गंभीर पर भड़के मोहम्मद कैफ, रोहित शर्मा का जिक्र कर दे दिया बड़ा बयान
Cocktail 2 BO Collection Day 11:'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट, अब तोड़ेगी इस फिल्म का रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' के आगे दूसरे मंडे भी चला 'कॉकटेल 2' का जादू, 11वें दिन खूब कूटे नोट
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
बचा कौन रहा था? 3 महीने पहले ही चढ़ावा चोरी का चल गया था पता! राम मंदिर ट्रस्ट ने फिर भी कर दी गलती
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
ऐसा क्रेज कि मिनटों में बिक गई इस Ferrari की सारी यूनिट्स, परफॉर्मेंस से फीचर्स तक जानिए सब
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
रेलवे में 6,565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन 30 जून से शुरू; जानें सैलरी
Embed widget