एक्सप्लोरर

Fact Check: पीएम मोदी ने मुंबई में समारोह के दौरान पहनी गोल जालीदार टोपी? जानें इस वायरल फोटो का सच

PM Narendra Modi: मुंबई में हुए इस समारोह में शामिल होने की जानकारी और इसकी तस्वीरों को खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था. इसी तस्वीर को शेयर किया गया है.

PM Narendra Modi Viral Photo: आने वाले लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अब लगातार मुस्लिम समुदाय को भी अपनी तरफ खींचने की कोशिशों में जुटी है. इसे लेकर खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के तमाम बड़े नेता पूरी तैयारी कर रहे हैं. इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों में दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी ने जालीदार टोपी पहनी हुई है. वायरल हो रही है तस्वीर मुंबई में अलजामिया-तुस-सैफियाह अरबी अकादमी के नए कैंपस के उद्घाटन कार्यक्रम की हैं, जिसमें पीएम मोदी शामिल हुए थे. 

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर
सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही इस तस्वीर की बात करें तो इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मुस्लिम धर्मगुरु के साथ नजर आ रहे हैं. तस्वीर में दोनों ही कुछ पुरानी ऐतिहासिक किताबों को देख रहे हैं. इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी नजर आ रहे हैं. इस वायरल तस्वीर में दिख रहा है कि पीएम मोदी ने सिर पर एक गोल जालीदार टोपी पहनी है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग पहनते हैं. इसे शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा- आज कमल का फूल मस्जिद में खिल रहा है. अंधभक्तों सो रहे हो या फिर कहीं जलील हो रहे हो. 


Fact Check: पीएम मोदी ने मुंबई में समारोह के दौरान पहनी गोल जालीदार टोपी? जानें इस वायरल फोटो का सच

क्या है वायरल दावे का सच
अब इस वायरल हो रही तस्वीर की सच्चाई आपको बताते हैं. दरअसल पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने की ये तस्वीर सही है, लेकिन इस दौरान पीएम मोदी ने कोई भी टोपी नहीं पहनी थी. किसी ने एडिट टूल का इस्तेमाल कर पीएम मोदी के सिर पर ये जालीदार टोपी लगा दी. इसके बाद इस तस्वीर को भ्रामक दावे के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. 


Fact Check: पीएम मोदी ने मुंबई में समारोह के दौरान पहनी गोल जालीदार टोपी? जानें इस वायरल फोटो का सच

बता दें कि इस समारोह में शामिल होने की जानकारी और इसकी तस्वीरों को खुद पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया था. आप खुद इसे रिवर्स सर्च इमेज के जरिए फैक्ट चेक कर सकते हैं. पीएम मोदी की शेयर की गई फोटो को ही एडिट किया गया है, दोनों ही तस्वीरें बिल्कुल एक हैं. फर्क सिर्फ इतना है कि उसी तस्वीर पर टोपी लगाकर उसे वायरल कर दिया गया. 

ये भी पढ़ें - Hindenburg: हिंडनबर्ग के फाउंडर नाथन एंडरसन से राहुल गांधी ने की मुलाकात? जानें वायरल हो रही तस्वीर का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget