एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या कर्नाटक में लगाए गए इस्लामी झंडे, वायरल हो रही तस्वीरों का सच आया सामने

Karnataka Bhatkal Islamic flag Viral Video: कर्नाटक में लगाए गए इस्लामी झंडे की वायरल वीडियो ऑथेंटिक नहीं हैं. साथ ही भगवा ध्वज को इस्लामी झंडों से नहीं बदला गया है. सभी झंडों को एकसाथ लगाया गया है.

Karnataka Bhatkal Islamic flag Viral Video: कर्नाटक चुनाव के नतीजों में शनिवार (13 मई) को कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की. कांग्रेस ने राज्य की 224 विधानसभा सीटों में से 135 सीटें जीतीं. चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद जश्न के दौरान इस्लाम का झंडा लहराने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो को कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के भटकल में शूट किए जाने का दावा किया जा रहा है. वीडियो को दक्षिणपंथी विचारधारा से जुड़े कई लोग शेयर कर रहे है. साथ ही यह संदेश दे रहे है कि बीजेपी की जगह कांग्रेस के सत्ता में आने से राज्य के लिए कयामत आ गई है. 

बीजेपी के आईटी हेड अमित मालवीय ने क्रिप्टिक कैप्शन के साथ वीडियो को ट्वीट किया. उन्होंने लिखा,भटकल ! कर्नाटक में कांग्रेस की जीत के तुरंत बाद…”. वीडियो को कई ट्विटर ब्लू टिक सब्सक्राइबर ने शेयर किया है. ब्लू टिक सब्सक्राइबर @erbmjha ने वायरल क्लिप का एक स्क्रीनग्रैब ट्वीट किया और लिखा, "आज कांग्रेस की जीत के बाद कर्नाटक के भटकल में एक व्यक्ति को इस्लामिक झंडा लहराते देखा गया है. यूजर ने लिखा कि भटकल एक मुस्लिम बहुल क्षेत्र है. साथ ही लिखा कि "भारतीय इस्लामी आतंकवादी सजायाफ्ता" यासीन भटकल भी भटकल से है.

वायरल क्लिप में भगवा झंडे की जगह इस्लामिक झंडा लगाने का है दावा 
वेरिफाइड अकाउंट “वोक पेट्रोलर” ने क्लिप को ट्वीट किया और कमेंट किया कि कांग्रेस ने अभी तक कर्नाटक में सरकार नहीं बनाई है, लेकिन रुझान उभरना शुरू हो गए हैं. @rightwing_guy ने दावा किया कि झंडा लहराना ऐसा था जैसे "कांग्रेस समर्थक चुनाव परिणामों का जश्न मना रहे थे". राइट विंग इन्फ्लुएंसर अरुण पुदुर, सत्यापित यूज़र्स @FltLtAnoopVerma, @chad_infi, @Shruthi_Thumbri और @muktanshu सहित कई अन्य यूजर्स ने क्लिप को ट्वीट किया. इसके साथ ही बीजेपी कार्यकर्ता राहुल झा ने दावा किया कि वायरल क्लिप में भगवा झंडे की जगह इस्लामिक झंडा लगा दिया गया है.

फैक्ट चेक के बाद ये बात आई सामने
ऑल्ट न्यूज के फैक्ट चेक के मुताबिक यह वायरल वीडियो ऑथेंटिक नहीं हैं. वायरल वीडियो में हिंदू धार्मिक प्रतीक ओम के साथ एक भगवा झंडा और बीआर आंबेडकर के चेहरे वाला एक नीला झंडा दिखाई दे रहा है. वीडियो में इस्लामी झंडे को लहराते हुए देखा जा रहा है, जिसकी वजह से भगवा ध्वज को इस्लामी झंडों से नहीं बदला गया है. ऑल्ट न्यूज ने भटकल में सलाउद्दीन नाम के एक स्थानीय निवासी से संपर्क किया, जिसने उस जगह का एक वीडियो शॉट दिया है जहां जश्न मनाया जा रहा था. वीडियो में वह कहते हैं, 'हैलो, यह भटकल सर्किल है.'

बता दें शुरुआत में जगह पर कोई झंडे नहीं थे. सभी झंडे एक ही समय में लगाए गए थे, चाहे वह हरा झंडा हो, नारंगी झंडा हो, बाबासाहेब अंबेडकर का झंडा हो या कांग्रेस का झंडा हो. चारों झंडे एक ही समय पर लगाए गए थे. इसके साथ ही भटकल सर्किल का एक स्पष्ट वीडियो मिला, जिसे शनिवार, 13 मई की सुबह शूट किया गया था. भगवा झंडा और इस्लामिक झंडा साथ-साथ रखा हुआ साफ देखा जा सकता है. दलित प्रतिरोध के प्रतीक नीले झंडे को भगवा झंडे के बगल में रखा गया है, जबकि कांग्रेस के झंडे को इस्लामी झंडे के बगल में रखा गया है.

वर्थ भारती से बात करते हुए, उत्तर कन्नड़ के एसपी विष्णुवर्धन ने सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अफवाह फैलाने और संवेदनशील सामग्री पोस्ट करने से बचने का आग्रह किया. उन्होंने कहा इससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा हो सकती है. उन्होंने कहा कि "यह एक धार्मिक झंडा था, और यह पाकिस्तानी झंडा नहीं था." उन्होंने यह भी कहा कि हम सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं से अनुरोध करते हैं कि वे ऐसी कोई भी जानकारी शेयर न करें जो सांप्रदायिक अशांति पैदा कर सके. साथ ही कहा कि  इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई या कार्रवाई शुरू नहीं की गई, क्योंकि मौके पर मौजूद अधिकारियों ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि यह पाकिस्तानी झंडा नहीं है.

यह भी पढ़ेंःKarnataka Election Results 2023: कर्नाटक की 41 सीटें ऐसी, जहां हार-जीत का फासला 5000 से भी कम, हो सकता था बड़ा उलटफेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Dehradun Weather News: मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
मूसलाधार बारिश से देहरादून बेहाल, सड़क बनी तालाब; कई वाहन फंसे, कल स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र बंद
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का बनाया सबसे बड़ा स्कोर
बेन डकेट लॉर्ड्स पर शतक जड़ने वाले दुनिया के छठे बल्लेबाज बने, ODI के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
Spain Vs Argentina FIFA Final 2026: स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में इन जगहों पर देख सकते हैं लाइव
स्पेन और अर्जेंटीना के मैच के वक्त नहीं पहुंच पाए घर तो दिल्ली में यहां देख सकते हैं लाइव
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
इस बार इन किसानों के खाते में सबसे पहले आएगा किसान निधि का पैसा, देखें लिस्ट में अपना नाम
Embed widget