एक्सप्लोरर

Fact Check: चर्च से शराब चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुईं इंस्टा इन्फ्लुएंसर एलिजाबेथ! जानें वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: प्राप्ति एलिजाबेथ ने सोशल मीडिया पर शाकाहारी लोगों और जैन समुदाय का मजाक उड़ाया था. उसके बाद दावा हुआ कि प्राप्ति को चर्च से शराब की तस्करी आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

Prapti Elizabeth Fact Check: बीते 27 मार्च, 2023 को इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर प्राप्ति एलिजाबेथ का एक वीडियो वायरल हुआ था. प्राप्ति एलिजाबेथ ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के माध्यम से आमतौर पर शाकाहारी लोगों और विशेष रूप से जैन समुदाय का मजाक उड़ाया था. उसके दो दिन बाद 30 मार्च, 2023 को सोशल मीडिया पर प्राप्ति एलिजाबेथ की गिरफ्तारी का एक ग्राफिक वायरल हुआ. इंटरनेट यूजर्स का दावा है कि प्राप्ति एलिजाबेथ को एक चर्च से शराब की तस्करी आरोप में गिरफ्तार किया गया है. तमाम यूजर्स ने इसी ग्राफिक को अपने-अपने दावों के साथ शेयर किया है. हालांकि, इस दावे की सच्चाई के बारे में हम आपको विस्तृत जानकरी देंगे.

कैसा पोस्ट हो रहा वायरल?

द कटवा इंडिया ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ग्राफिक शेयर किया है. इस ग्राफिक में प्राप्ति एलिजाबेथ की तस्वीर लगी हुई है और ग्राफिक के टेक्स्ट में लिखा है कि 'प्राप्ति एलिजाबेथ नाम की इन्फ्लुएंसर गिरफ्तार की गई, क्योंकि उन्हें चर्च से शराब की तस्करी करते हुए और स्थानीय शराब की दुकान पर बेचते हुए पकड़ा गया था.'

नीचे की तरफ द कटवा इंडिया का लोगो लगा हुआ है. इस ग्राफिक को 30 मार्च की दोपहर 02:39 बजे शेयर किया गया था. इसी ग्राफिक को कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने मिलते-जुलते दावों के साथ अपने अकाउंट्स से शेयर किया है.

तन्वी जैन नाम की ट्विटर यूजर ने इस ग्राफिक को शेयर किया और ट्वीट के कैप्शन में लिखा कि 'चर्च में वाइन मिलती है! शाकाहारियों, खासकर जैनियों का मजाक उड़ाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है.' साथ ही, दूसरे ट्वीट में तन्वी ने एलिजाबेथ का वो इंस्टाग्राम वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह जैन समुदाय का अपमान करती दिखाई दे रही हैं. ट्वीट के कैप्शन में तन्वी ने लिखा कि 'कुछ लोगों ने मुझसे उसके व्यवहार का प्रूफ मांगा. इस गंदे पोस्ट के लिए क्षमा करें. शाकाहारियों, विशेषकर जैनियों को अपमानित करना. हम उनकी विचारधारा को क्या कहेंगे?'

कुछ यूजर्स ने ट्वीट को इस कैप्शन के साथ भी शेयर किया कि 'अब जेल में उपवास करो क्योंकि वहां केवल शाकाहारी भोजन मिलता है और ऑनलाइन ऑर्डर करने की कोई व्यवस्था नहीं है.'

वायरल दावे की सच्चाई

इस वायरल दावे को लेकर हमें कीवर्ड्स सर्च किया. हमने पाया कि प्राप्ति एलिजाबेथ को गिरफ्तार नहीं किया गया है और ये दावा पूरी तरह से भ्रामक और झूठा है. किसी मीडिया रिपोर्ट में ऐसी जानकारी नहीं है कि उन्होंने दुकान में बेचने के लिए एक चर्च से शराब चुराई थी. वायरल ग्राफिक को द कटवा इंडिया के माध्यम से बनाया गया था, जो कि फर्जी है. इसे ही अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने शेयर किया है. इसके अलावा, हमने पाया कि द कटवा इंडिया रोजाना व्यंग्यात्मक खबरें पोस्ट करता है, जिनका वास्तविक घटनाओं से कोई लेना-देना नहीं होता है. यह स्पष्ट हुआ कि प्राप्ति एलिजाबेथ को गिरफ्तार नहीं किया गया है और उनकी गिरफ्तारी की कोई भी खबर किसी और मीडिया में नहीं थी.

ये भी पढ़ें- Fact Check: नैशविले में स्कूली बच्चों के शूटर के कमरे की तस्वीर वायरल, जानें इस दावे की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चार महीने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल
चार महीने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल
राम मंदिर दान चोरी का मामला, ट्रस्ट की मांग पर योगी सरकार का बड़ा कदम, SIT का गठन
राम मंदिर दान चोरी का मामला, ट्रस्ट की मांग पर योगी सरकार का बड़ा कदम, SIT का गठन
Highlights: अफगानिस्तान 194 पर ढेर, गुरबाज ने जड़ा सबसे तेज शतक; डेब्यू मैच में गुरनूर और हर्ष ने लिए 3-3 विकेट
अफगानिस्तान 194 पर ढेर, गुरबाज ने जड़ा सबसे तेज शतक; डेब्यू मैच में गुरनूर और हर्ष ने लिए 3-3 विकेट
Box Office: 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 'भारत भाग्य विधाता' को पछाड़ा, जानें शनिवार को कितनी हुई कमाई
बॉक्स ऑफिस: 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 'भारत भाग्य विधाता' को पछाड़ा, जानें शनिवार को कितनी हुई कमाई

वीडियोज

DR. Aarambhi: Avantika के उड़े होश! Aarambhi ने खुद को कहा घर की बहू, Vishwas की बोलती बंद
Bollywood News: धमाल 4, 10 करोड़ के खजाने की दौड़ में लौटी Ajay Devgn की धमाकेदार गैंग (13.06.26)
New Mahindra Thar 3 door ownership review | #mahindra #mahindrathar #autolive
Iran US War | Ceasefire Deal: ईरान के सामने ट्रंप ने टेकें घुटने! क्या जिनेवा में होगी महा-डील?
IAF Plane Crash : लैंडिंग के वक्त सेना का विमान क्रैश! | AN 32 | Jorhat | Breaking News| Air Force

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चार महीने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल
चार महीने के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के सुपुर्द-ए-खाक की तारीख तय, जानें पूरा शेड्यूल
राम मंदिर दान चोरी का मामला, ट्रस्ट की मांग पर योगी सरकार का बड़ा कदम, SIT का गठन
राम मंदिर दान चोरी का मामला, ट्रस्ट की मांग पर योगी सरकार का बड़ा कदम, SIT का गठन
Highlights: अफगानिस्तान 194 पर ढेर, गुरबाज ने जड़ा सबसे तेज शतक; डेब्यू मैच में गुरनूर और हर्ष ने लिए 3-3 विकेट
अफगानिस्तान 194 पर ढेर, गुरबाज ने जड़ा सबसे तेज शतक; डेब्यू मैच में गुरनूर और हर्ष ने लिए 3-3 विकेट
Box Office: 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 'भारत भाग्य विधाता' को पछाड़ा, जानें शनिवार को कितनी हुई कमाई
बॉक्स ऑफिस: 'है जवानी तो इश्क होना है' ने 'भारत भाग्य विधाता' को पछाड़ा, जानें शनिवार को कितनी हुई कमाई
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सरकार ने बनाया आर्मी चीफ, जनरल उपेंद्र द्विवेदी की लेंगे जगह
TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में जुड़ा नया नाम, सुदीप बंदोपाध्याय ने भी छोड़ा साथ? ममता बनर्जी को लग सकता है झटका
TMC के बागी सांसदों की लिस्ट में जुड़ा नया नाम, सुदीप बंदोपाध्याय ने भी छोड़ा ममता का साथ?
3D Atlas Human Brainstem: IIT मद्रास ने जारी किया इंसानी ब्रेनस्टेम का 3D एटलस, मेडिकल साइंस के लिए कितना खास?
IIT मद्रास ने जारी किया इंसानी ब्रेनस्टेम का 3D एटलस, मेडिकल साइंस के लिए कितना खास?
अजगर के मुंह में डाल दिया सिर! फिर दानव ने किया जानलेवा हमला, VIDEO देख कांप उठेंगे आप
अजगर के मुंह में डाल दिया सिर! फिर दानव ने किया जानलेवा हमला, VIDEO देख कांप उठेंगे आप
Embed widget