एक्सप्लोरर

Fact Check: आदिवासी शख्स की बेरहमी से पिटाई के वायरल वीडियो का सच, दो साल पुराना है मामला

MP Viral Video: एक ट्विटर यूजर ने घटना का वीडियो शेयर कर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मामले में तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है.

MP Viral Video Fact Check: सोशल मीडिया पर एक शख्स की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. इसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मध्य प्रदेश के नीमच जिले का है, जिसमें एक आदिवासी शख्स को पिकअप ट्रक से बांधकर सड़क पर घसीटा गया और फिर उसकी पिटाई कर दी. एक ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर कर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मामले में तुरंत संज्ञान लेने का आग्रह किया है.

ट्विटर यूजर ने शेयर किया वीडियो
ट्विटर यूजर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, "मध्य प्रदेश के नीमच जिले सिंगोली का मामला बताया जा रहा है, जहां एक आदिवासी युवक कन्हैया लाल भील को ट्रक से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा गया, अंतत: अस्पताल में उसकी मौत हो गई. शिवराज सिंह चौहान जी तुरंत संज्ञान लें."

जो साल पुराना है मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो का फैक्ट चेक करने पर पता चला कि यह वीडियो दो साल पुराना है और 2021 की कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी इस घटना का जिक्र है. एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना मध्य प्रदेश के नीमच जिले के सिंगोली की है. रिपोर्ट में कहा गया कि नीमच जिले में 40 साल के एक आदिवासी शख्स की पिटाई की गई और फिर वाहन से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटा. इसके बाद उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई.  रिपोर्ट के मुताबिक, युवक का नाम कन्हैयाला था और एक बाइक पर सवार दूधवाले के साथ मामूली सड़क दुर्घटना के बाद भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी.

8 लोगों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज हुआ था केस
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सूरज कुमार वर्मा ने  बताया था कि जिला मुख्यालय से 84 किलोमीटर की दूरी पर यह घटना हुई थी. यहां नीमच-सिंगोली मार्ग पर खड़े बाणदा गांव के पीड़ित कन्हैयालाल भील को बाइक पर सवार दूधवाले छीतरमल गुर्जर ने टक्कर मार दी थी. इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में शिकायत दर्ज की थी. इनमें से पांच आरोपियों की छीतरमल गुर्जर, महेंद्र गुर्जर , गोपाल गुर्जर, लोकेश बलाई और लक्ष्मण गुर्जर के रूप में पहचान हुई थी.

यह भी पढ़ें:

Heavy Rain Alert Live: उत्तर भारत की बिगड़ी सूरत! दिल्ली में आज भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, आसमानी आफत से कई लोगों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget