एक्सप्लोरर

Fact Check: क्यों वायरल हो रहा ये वीडियो, दावा- हमास मिलिटेंट ने काटकर खाया इजरायली का दिल, जानें इसकी सच्चाई

वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला कि यह मेक्सिको के ग्रामीण क्षेत्र का है. इस वीडियो में एक शख्स दूसरे आदमी का दिल निकालकर खा रहा है.

इजरायल और हमास के बीच जारी युद्ध ने फलस्तीन और इजरायल में जो तबाही मचाई हुई है, उसकी तस्वीरें और वीडियो हर दिन सामने आ रहे हैं. लाशों के ढेर, रोते-बिलखते लोग और सड़कों पर मची चीख-पुकार ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है. इजरायल-हमास वॉर के बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो इतना ज्यादा खौफनाक है कि जो भी इसे देखेगा उसके रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

वायरल वीडियो को इजरायल-हमास वॉर से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. यह भी दावा किया जा रहा है कि चरमपंथी समूह हमास के मिलिटेंट ने एक जिंदा इजरायली नागरिक का सीना चीरकर उसका दिल निकालकर खा लिया. वायरल वीडियो बहुत ज्यादा खौफनाक है. 

इजरायल-हमास युद्ध से जोड़कर वायरल हो रहा वीडियो
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) के यूजर ने वीडियो को शेयर कर लिखा, 'हमास मिलिटेंट को एक इजरायली नागरिक को कसाई की तरह काटते देखा जा सकता है. उसका दिल निकाला और फिर खा रहा है. इस दौरान पीड़ित व्यक्ति जिंदा है! जागो! ये राक्षस हैं! यह फुटेज मुझे डरा रहा है, लेकिन ये सच्चाई है कि इजरायली इस वक्त किन हालातों से गुजर रहे हैं.'

जांच में सामने आई सच्चाई
वायरल वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने जांच शुरू की और सबसे पहले वीडियो का कमेंट सेक्शन चेक किया. कमेंट सेक्शन में कई यूजर्स ने कहा कि वायरल वीडियो मेक्सिका का पुराना वीडियो है. इसके बाद हमने कुछ कीवर्ड्स की मदद से गूगल सर्च कर मेक्सिको की घटना को ढूंढने की कोशिश की. सर्च में 24 अगस्त, 2020 की मेक्सिकन न्यूजपेपर, 'अल सोल दे ला लागुना' की एक रिपोर्ट मिली. रिपोर्ट में वीडियो का जिक्र किया गया है. इसमें बताया गया कि यह वीडियो मेक्सिको के ग्रामीण क्षेत्र का है. रिपोर्ट में आरोप लगाया गया कि जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टल के एक सदस्य ने ड्रग तस्कर का दिल निकालकर खा लिया. जांच में साल 2020 की स्पेनिश भाषा के न्यूज पोर्टल कई और भी रिपोर्ट्स मिलीं, जिनमें इस घटना का जिक्र किया गया. इससे साफ है कि वायरल हो रहे वीडियो का इजरायल-हमास युद्ध से कोई कनेक्शन नहीं है.

यह भी पढ़ें:-
झगड़ा इजरायल-फलस्‍तीन का तो गाजा पट्टी, वेस्‍ट बैंक, अल अक्‍सा और यरूशलम का मसला क्‍या है, कहां हैं पावर सेंटर? उलझी कहानी सरल भाषा में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 8 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
मर चुके बच्चे को दफनाने आई डॉगी मां, यूजर्स बोले- मां तो मां होती है...
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
अब खेतों में आग रोकने का काम अफसरों को, पराली पर और ज्यादा सख्ती
Embed widget