एक्सप्लोरर

Fact Check: इजरायल के साथ जंग में क्या सच में फलस्तीन ने गंवाई इतनी ज्यादा जानें? देखें वायरल दावे की सच्चाई

वायरल दावे में 12 सालों का डेटा दिया गया है और उसमें बताया गया कि इतने सालों में इजरायल के हमलों में फलस्तीन में कितनी जानें गई हैं. डेटा में कुछ साल ऐसे हैं, जिनमें बहुत ज्यादा मौतें दिखाई गई हैं.

इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग ने फलस्तीन और इजरायल में जो आतंक मचाया है, उसका अंदाजा तस्वीरों और वीडियोज से लगाया जा सकता है. सोशल मीडिया पर युद्धग्रस्त देशों के हालात को बयां करने वाले तस्वीरें हर दिन नई जानकारियों के साथ देखने को मिल रही हैं. इस बीच इजरायल और फलस्तीन के बीच युद्ध से जुड़े कई दावे भी किए जा रहे हैं. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि इन दावों की सच्चाई क्या है.

इजरायल और हमास युद्ध को लेकर एक और दावा भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें 2008 से 2020 के बीच हुई जंगों में फलस्तीन के कितने लोगों की मौत हुई है, इसकी जानकारी दी गई है. वायरल दावे में साल 2008 से 2020 तक हर साल मौतों की संख्या में इजाफा दिखाया गया है.

क्या है वायरल दावा?
वायरल दावे में सबसे ज्यादा मौतें साल 2009, 2014, 2015, 2017, 2018 और 2019 में दिखाई गई हैं और यह आंकड़ा दिखाता है कि 12 सालों में मौतों की संख्या 1,659 से 31,588 तक पहुंच गई. ये आंकड़े बेहद चौंकाने वाले हैं, ऐसे में इन दावों की सच्चाई जानना बहुत जरूरी बन जाता है. नीचे देखें वायरल पोस्ट में क्या है-

Fact Check: इजरायल के साथ जंग में क्या सच में फलस्तीन ने गंवाई इतनी ज्यादा जानें? देखें वायरल दावे की सच्चाई

क्या कहती है संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट?
वायरल दावे की सच्चाई जानने के लिए हमने कुछ कीवर्ड्स के साथ गूगल सर्च किया तो हमें संयुक्त राष्ट्र का डेटा मिला. संयुक्त राष्ट्र का कोऑर्डिनेशन ऑफ ह्यूमेनिटेरियन अफेयर्स (OCHA) इजरायल और फलस्तीन के बीच गतिरोध में मरने वालों का डेटा इकट्ठा करता है.  OCHA के डेटा और वायरल दावे में जो आंकड़े पेश किए गए हैं, उनमें काफी ज्यादा अंतर है. 2008 से अब तक इजरायल-फलस्तीन युद्ध में फलस्तीन में मरने वालों को लेकर OCHA का डेटा नीचे दिया गया है-


Fact Check: इजरायल के साथ जंग में क्या सच में फलस्तीन ने गंवाई इतनी ज्यादा जानें? देखें वायरल दावे की सच्चाई

इजरायल और फलस्तीन की लड़ाईयों में दोनों देशों में मरने वालों और घायलों का OCHA ने अलग-अलग डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड किया है. OCHA के डेटा से पता चलता है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे में डेटा को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया है.

यह भी पढ़ें:-
What is Hamas: पोलित ब्‍यूरो, शूरा, सरकार और ब्रिगेड, जानें इजरायल से लड़ रहे हमास का पूरा स्‍ट्रक्‍चर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget