एक्सप्लोरर

Chandrayaan 3 Landing: स्पेस से पृथ्वी का अमेजिंग व्यू, क्या सच में चंद्रयान-3 से कैप्चर किया गया यह वीडियो? जानें इसकी सच्चाई

Chandrayaan 3 Landing: अंतरिक्ष से रिकॉर्ड किया गया पृथ्वी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ वायरल हो रहा है कि इसरो के मिशन चंद्रयान-3 से इसको कैप्चर किया गया.

Chandrayaan 3 Moon Landing: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ( ISRO) के मिशन चंद्रयान-3 के चांद पर पहुंचने में अब बस दो दिन बचे हैं. 23 अगस्त, 2023 को चंद्रयान चांद की सतह पर लैंड करेगा. इस बीच कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें लेकर दावा किया जा रहा है कि पृथ्वी की ये तस्वीरें अंतरिक्ष में चंद्रयान-3 से खींची गई हैं.

23 अगस्त को चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पर उतरेगा. वह पल हर भारतीय के लिए वाकई बेहद खास और यादगार होगा. इसरो लगातार चंद्रयान की तस्वीरों के साथ अपडेट कर रहा है कि वह कब, कहां पर है. इसरो ने वह तस्वीरें भी शेयर कीं जो चंद्रयान द्वारा अंतरिक्ष में खींची गई हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर पृथ्वी की अंतरिक्ष से खींची गईं कुछ तस्वीरें और वीडियो भी वायरल हो रही है, जिनको लेकर दावा किया गया कि इन्हें चंद्रयान-3 द्वारा खींचा गया है. X (ट्विटर) पर वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा गया- अमेजिंग व्यू, चंद्रयान-3, इसरो, इसरोइंडिया, मूनलैंडिंग, विक्रमलैंडर @isro. [sic].

क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
इन तस्वीरों की सच्चाई जानने के लिए जांच-पड़ताल शुरू की गई तो पता चला कि ये तस्वीरें अंतरिक्ष की ही हैं, लेकिन इन्हें चंद्रयान-3 द्वारा कैप्चर नहीं किया गया. ये तस्वीरें चंद्रयान-3 के लॉन्च से भी कई महीने पहले की हैं. अब बताते हैं इन तस्वीरों और वायरल वीडियो की सच्चाई क्या है. 23 सेकेंड के वायरल वीडियो के लास्ट में कैप्शन में लिखा नजर आता है- 'Som ET- Credit: University of Iowa, Image Courtesy of the Earth Science and Remote Sensing Unit, NASA Johnson Space Center (ISS067-E-357091-357756).'

इंटरनेशनल स्पेस सेंटर से रिकॉर्ड किया गया था वीडियो
कैप्शन से लगा कि वीडियो को शायद इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से रिकॉर्ड किया गया है. यह सही है कि नहीं, इसके लिए वीडियो कैप्शन के आखिर में लिखे कोड से सर्च किया गया तो 'Som ET' नाम के यूट्यूब चैनल पर यह वीडियो मिला, जो तकरीबन चार महीने पहले पोस्ट किया गया था. इस चैनल के डिस्क्रीप्सशन में लोकेशन ब्राजील लिखी है. 

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से भी कई महीने पुराना है वीडियो
वीडियो के रिवर्स इमेज के कीफ्रेम सर्च पर यूरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) वेबसाइट पर 13 अक्टूबर,  2022 का एक वीडियो मिला. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा है, 'इंटरनेशनल स्पेस सेंटर पर ईएसए एस्ट्रोनॉट सामंथा क्रिस्टोफोरेती के दूसरे मिशन के दौरान बनाया गया टाइमलैप्स वीडियो.' सामंथा ने भी सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट किया और इसमें लिखा- एक आखिरी बार मेरे साथ उडिए.  यह इस बात का सबूत है कि वीडियो को जिस दावे के साथ वायरल किया जा रहा है, वह बिल्कुल झूठा है क्योंकि यह वीडियो मिशन चंद्रयान-3 के लॉन्चिंग से कई महीने पुरानी है. 17 अगस्त को लैंडर मॉड्यूल विक्रम प्रोप्लशन मॉड्यूल से अलग हो गया था. 18 अगस्त को इसरो ने लैंडर इमेजर-1 से एक छोटा सा वीडियो मोंटाज शेयर किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?

वीडियोज

रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?
कौन 'गद्दार'! जंग आर-पार !
'प्रदर्शनी' Vs 'प्रदर्शन' तस्वीर वाली जंग!
Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
फेस्टिव ऑफर्स में न लग जाए चूना, गाड़ी खरीदने से पहले चेक करें ये चीजें
Embed widget