एक्सप्लोरर

Fact Check: क्या क्लियरट्रिप 'नो बेबी फ्लाइट' लॉन्च कर रही है? जानें वायरल मैसेज की हकीकत

Fact Check: वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि क्लियरट्रिप कंपनी ने 'नो बेबी फ्लाइट' लॉन्च कर दी है. इसमें कहा गया है कि अब फ्लाइट में यात्रा के दौरान आपको बच्चों से छुटकारा मिलेगा.

No Baby Flights Fact Check: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है, जो कि फ्लाइट बुकिंग की वेबसाइट क्लियरट्रिप से संबंधित है. वायरल मैसेज में दावा किया जा रहा है कि क्लियरट्रिप कंपनी ने 'नो बेबी फ्लाइट' नाम की फ्लाइट लॉन्च कर दी है. इसमें कहा गया है कि अब फ्लाइट में यात्रा के दौरान आपको बच्चों से छुटकारा मिलेगा. इस वायरल मैसेज को पढ़ने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़के हुए हैं और क्लियरट्रिप कंपनी को खरीखोटी भी सुना रहे हैं. हालांकि, वायरल मैसेज की हकीकत कुछ और ही है, जिसके बारे में हम आपको बताएंगे.

कैसा व्हाट्सऐप मैसेज हो रहा वायरल?

दरअसल, बेंगलुरु में सायक नाम के एक कॉर्पोरेट कर्मचारी और कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स को क्लियरट्रिप से एक व्हाट्सऐप मैसेज मिला. इसमें लिखा था कि 'जब आपकी फ्लाइट में कोई रोता हुआ बच्चा हो तो क्या आप परेशान हो जाते हैं? खैर, हमने आपको सुना! काफी रिसर्च और इनोवेशन के बाद क्लियरट्रिप ने आखिरकार लॉन्च कर दिया... नो बेबी फ्लाइट्स! होम पेज पर 'नो बेबी फ्लाइट्स' फिल्टर देखें और जल्द ही अपना टिकट बुक करें! फ्लाई सीमलेसली. फ्लाई बेबी फ्री. केवल क्लियरट्रिप पर. #CleartripNobabyflights. यहां बुक करें (https://cleartrip.app.link/NoBabyFlights).


Fact Check: क्या क्लियरट्रिप 'नो बेबी फ्लाइट' लॉन्च कर रही है? जानें वायरल मैसेज की हकीकत

क्या है व्हाट्सऐप के वायरल मैसेज की सच्चाई?

वायरल मैसेज को लेकर किया जा रहा दावा भ्रामक और झूठा है. दरअसल, इसकी सच्चाई जानने के लिए जब हमने उस लिंक पर क्लिक तो यह पाया गया कि 'नो बेबी फ्लाइट्स' फीचर अप्रैल फूल्स डे प्रैंक था. क्लियरट्रिप ने लिखा कि 'हैप्पी अप्रैल फूल्स. जब वे उड़ते हैं तो वे रो सकते हैं. लेकिन, सहानुभूति एक ऐसी चीज है जिसे हम सभी आजमा सकते हैं!'


Fact Check: क्या क्लियरट्रिप 'नो बेबी फ्लाइट' लॉन्च कर रही है? जानें वायरल मैसेज की हकीकत

कुल मिलाकर वायरल मैसेज फर्जी था. क्लियरट्रिप ने ऐसी कोई भी नो बेबी फ्लाइट्स लॉन्च नहीं की है. आज एक अप्रैल के दिन क्लियरट्रिप ने 'नो बेबी फ्लाइट्स' के नाम पर मजाक किया था.

ये भी पढ़ें- Fact Check: चर्च से शराब चुराने के आरोप में गिरफ्तार हुईं इंस्टा इन्फ्लुएंसर एलिजाबेथ! जानें वायरल दावे की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट भी 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
अर्जेंटीना की FIFA वर्ल्ड कप फाइनल में हार से टूटे लियोनेल मेसी, कहा- 'दर्द बहुत गहरा है, और इस घाव को भरने में...'
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
Jauhar University Case: ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
ध्वस्तीकरण आदेश के खिलाफ कमिश्नर कोर्ट पहुंचा जौहर यूनिवर्सिटी प्रबंधन, 28 जुलाई को होगी सुनवाई
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
ऑफलाइन स्टोर या ऑनलाइन, कहां से खरीदना चाहिए नया फोन? ये बातें जान लीं तो नहीं रहेगा कंफ्यूजन
Embed widget