एक्सप्लोरर

Fact Check: आदित्य ठाकरे ने अपने पिता उद्धव ठाकरे को कहा 'भ्रष्ट'? जानें वायरल दावे की सच्चाई

Fact Check: जिस फोटो का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, उसमें आदित्य ठाकरे की फोटो लगी है और मराठी में एक टेक्स्ट भी लिखा है. इसका अनुवाद करने पर 'पूर्व मुख्यमंत्री एक भ्रष्ट शख्स हैं' लिखा आता है.

Aditya Thackeray Fact Check: महाराष्ट्र के विधायक आदित्य ठाकरे की एक फोटो का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस फोटो में वह संबोधित करते हुए नजर आ रहे हैं. यूजर्स इस फोटो को शेयर करके दावा कर रहे हैं कि उन्होंने अपने पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भ्रष्ट बताया है. अब इस वायरल फोटो को लेकर किये जा रहे दावे की असली सच्चाई क्या है, इसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं.

कैसी फोटो हो रही है वायरल 
सोशल मीडिया पर जिस फोटो का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, उसमें आदित्य ठाकरे की फोटो लगी हुई है और मराठी में एक टेक्स्ट भी लिखा हुआ है. इस टेक्स्ट का हिंदी अनुवाद करने पर 'पूर्व मुख्यमंत्री एक भ्रष्ट शख्स हैं' लिखा नजर आता है. इसके अलावा, स्क्रीनशॉट के नीचे लिखे टेक्स्ट का हिंदी अनुवाद करने में 'घोटाले करने वालों को जेल होगी' लिखा हुआ दिखाई दे रहा है. फेसबुक पर पॉलिटिकल तमाशा नाम के पेज ने इसको शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि पूर्व मुख्यमंत्री का मतलब अपने पिता उद्धव के बारे में इतना सच ना बोलना.

क्या है दावे की सच्चाई 
वायरल दावे की सच्चाई के बारे में जब हमने जांच पड़ताल की तो पता चला कि ये स्क्रीनशॉट 12 मार्च को दिए गए आदित्य ठाकरे के एक संबोधन का है. अपने संबोधन में उन्होंने महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि सीएम शिंदे मतलब ही 'भ्रष्ट शख्स' है और उनकी सरकार, ठेकेदारों की सरकार है. हमारी जांच में इस दावे को सिरे से ख़ारिज कर दिया गया है और इसे पूरी तरह से भ्रामक बताया गया है. कुल मिलाकर आदित्य ठाकरे के संबोधन का एडिटेड स्क्रीनशॉट गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. आदित्य ठाकरे ने अपने पिता उद्धव ठाकरे को भ्रष्ट शख्स नहीं कहा है.

ये भी पढ़ें- Fact Check: मोबाइल में पहले से इंस्टॉल ऐप्स पर भारत सरकार लेने जा रही है एक्शन? जानें इस वायरल दावे का सच

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget