एक्सप्लोरर
Pratapgarh: घर में अकेली पाकर BA की छात्रा से हैवानियत| Crime Diary| ABP Ganga
प्रतापगढ़ में घर में अकेली पाकर बीए की छात्रा से रेप. मेरठ के लिसाड़ीगेट की आशियाना कॉलोनी में सपा नेता और उनके बेटे पर फायरिंग. कौशांबी के मंझनपुर कोतवाली के नारा चौकी क्षेत्र में दारोगा की दबंगई का मामला आया सामने. मथुरा के सुरीर कोतवाली के व्योही गांव में दो पक्षों में हिंसक झड़प. सहारनपुर के नानोता थाना इलाके में चीनी मिल के पास गन्ने के खेत में मिला व्यक्ति का अधजल शव. जौनपुर के केराकत कोतवाली के मनियरा गांव में बाइक सवार बदमाशों ने बीडीसी सदस्य की गोली मारकर की हत्या. एटा के थाना जैथरा क्षेत्र में पत्नी ने भाई के साथ मिलकर की पति की हत्या. एटा में कोतवाली नगर के ठीक सामने मोबाइल फोन की दुकान के मालिक से तमंचे की नोक पर 2 लाख रुपये की लूट. बुलंदशहर में सिकंदराबाद थाना क्षेत्र के भराना मोड़ के पास 25 हजार के टॉप 10 इनामी बदमाश दानिश और सिकंदराबाद पुलिस के बीच हुई मुठभेड़. कोटद्वार में अवैध खनन पर प्रशासन की छापेमारी. नोएडा थाना फेज 3 के पृथला गांव में हुई घटना पर कार्रवाई न होने को लेकर पीड़ित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ थाने का किया घेराव.
और देखें






























