एक्सप्लोरर
आज प्रदेश को मिलेगी 5500 करोड़ की सौगात
प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र और मीरजापुर का दौरा करेंगे... दोपहर करीब साढ़े 10 बजे बजे सीएम सोनभद्र पहुंचेंगे... यहां सीएम जिले को करीब 32 सौ करोड़ रुपए की पेयजल योजनाओं की सौगात देंगे.. कार्यक्रम में पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे... इसके बाद सीएम योगी मिर्जापुर रवाना होंगे... जहां वो 23 करोड़ की 9 योजनाओं की शुरुआत करेंगे इसके साथ ही सीएम योगी गौशाला में हवन पूजन करेंगे... गौशाला में ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को डेढ़ करोङ रूपये के चेक वितरित करेंगे... कार्यक्रम के दौरान सीएम किसानों से भी मिलेंगे...इसके बाद मुख्यमंत्री महरौरा देवरी पहुंचेंगे... अष्टभुजा गेस्टहाउस में कुछ देर रुकने के बाद मुख्यमंत्री माँ विंध्यवासनी मंदिर में दर्शन पूजन करेंगे...मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेजी से की जा रही है...
और देखें



























